Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

किसानों की आमदनी तो दोगुनी नहीं हुई बल्कि महंगाई दोगुनी हो गई: अखिलेश यादव

  • by: news desk
  • 12 October, 2021
किसानों की आमदनी तो दोगुनी नहीं हुई बल्कि महंगाई दोगुनी हो गई: अखिलेश यादव

कानपुर: कानपुर नगर के घाटमपुर में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ,''विजय यात्रा का मतलब केवल विजय नहीं है बल्कि ये समाजवादी विजय यात्रा हमारे किसानों, नौजवानों, व्यापारियों की विजय होगी। बीजेपी ने कहा था कि हमें बहुमत दे दो तो हम किसानों की आय दोगुनी कर देंगे लेकिन आय तो दोगुनी नहीं हुई बल्कि महंगाई दोगुनी हो गई|



अखिलेश यादव ने कहा कि ,''उत्तर प्रदेश का चुनाव है और यहां की जनता बदलाव चाहती है। जनता ने मन बनाया है कि जिस तरीके से समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर लेकर गए थे इस बार भी उन्हें मौका मिलेगा| 




सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनावी बिगूल कानपुर से फूंक दिया।  समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज कानपुर से 'समाजवादी विजय यात्रा' निकाली। जाजमऊ गंगा पुल से अखिलेश यादव ने 'विजय रथ यात्रा' की मंगलवार की दोपहर शुरुआत कर दी। अखिलेश ने नोटबंदी के समय कानपुर देहात के झींझक में जन्मे खंजाची नाथ से 'विजय रथ यात्रा' को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना कराया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रथ पर सवार होने के बाद हाथ हिलाते हुए सभी का अभिनंदन किया तो कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''समाजवादी पार्टी की ओर से लगातार जनता से आशीर्वाद लेने के लिए ये विजयरथ चलेगा। भाजपा की सत्ता जाने वाली है। हम जनता के बीच में विजयरथ यात्रा के माध्यम से जा रहे हैं जिससे उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया हो| अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा ने गंगा मईया को धोखा दिया, जहां साफ होनी थी गंगा आज वैसी ही गंदी हैं। कानपुर बड़ा शहर है। यहां कारोबार, रोज़गार है। कानपुर के लोगों ने अपनी बर्बादी देखी है। भाजपा की केंद्र और उ.प्र. सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया, रोज़गार छीने हैं, मंहगाई बढ़ी है|



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन