मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बडगाम में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर की टीवी कलाकार अमरीन भट की गोली मारकर की हत्या , 10 वर्षीय भतीजे को भी हाथ में लगी गोली

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में बडगाम ज़िले के चदूरा इलाके में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर की टीवी कलाकार अमरीन भट की गोली मारकर हत्या कर दी| हमले में अमरीन भट के 10 वर्षीय भतीजे को भी हाथ में गोली लगी है| आत…

बडगाम में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर की टीवी कलाकार अमरीन भट की गोली मारकर की हत्या , 10 वर्षीय भतीजे को भी हाथ में लगी गोली
बडगाम में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर की टीवी कलाकार अमरीन भट की गोली मारकर की हत्या , 10 वर्षीय भतीजे को भी हाथ में लगी गोली | फ़ोटो: TVL News

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में बडगाम ज़िले के चदूरा इलाके में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर की टीवी कलाकार अमरीन भट की गोली मारकर हत्या कर दी| हमले में अमरीन भट के 10 वर्षीय भतीजे को भी हाथ में गोली लगी है| आतंकियों ने टीवी कलाकार अमरीन भट पर चदूरा इलाके में स्थित उनके घर पर फायरिंग की| आतंकवादियों के हमले में घायल अमरीन भट ने दम तोड़ दिया| हमले में 10 वर्षीय भतीजा भी घायल है|



जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि,'' आतंकवादियों ने बडगाम के चदूरा में अमरीन भट के आवास पर गोलीबारी की। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके 10 वर्षीय भतीजे को भी हाथ में गोली लगी|



इस आतंकी घटना में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर के तीन आतंकवादी शामिल थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी शुरू कर दी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है|



पुलिस ने बताया कि,''जम्मू-कश्मीर की टीवी कलाकार अमरीन भट का आज निधन हो गया। आतंकवादियों ने आज बडगाम के चदूरा में अमरीन भट के आवास पर गोलीबारी की|



जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने बडगाम में टीवी कलाकार अमरीन भट की आतंकवादी द्वारा की गई हत्या की निंदा की है। उन्होंने कहा, ''हम सीमा पार से लगातार अतिरिक्त सैन्य प्राप्त करने वाले आतंकी पारिस्थिति के तंत्र को ध्वस्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।



https://www.thevirallines.net/jammu-and-kashmir-news-terrorists-shot-and-killed-a-policeman-saifullah-qadri-in-soura-area 



बता दें कि, इससे पहले, श्रीनगर के सौरा (आंचर) इलाके में आतंकवादियों ने मंगलवार को पुलिस कांस्टेबल सैफुल्ला कादरी की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी| आतंकवादियों के हमले में पुलिसकर्मी की 7 वर्षीय बेटी भी घायल हुई थी|



मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया था कि,'' सौरा (आंचर) इलाके में आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी सैफुल्ला कादरी पर फायरिंग की। वे गंभीर रूप से घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि कादरी को एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई | उनकी बेटी भी घायल हुई है| फिलहाल, बेटी खतरे से बाहर है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।