श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम ज़िले के अरेह मोहनपोरा में गुरुवार को आतंकियों ने बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी|कुलगाम ज़िले के अरेह मोहनपोरा में इलाकाई देहाती बैंक में प्रबंधक विजय कुमार पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है
एक आतंकवादी ने कुलगाम ज़िले के अरेह मोहनपोरा में इलाकाई देहाती बैंक में एक बैंक कर्मचारी (प्रबंधक) विजय कुमार पर फायरिंग की, बाद में उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
कश्मीर जोन पुलिस ने बताया,'आतंकवादियों ने कुलगाम ज़िले के अरेह मोहनपोरा में इलाकाई देहाती बैंक में एक बैंक कर्मचारी (प्रबंधक) पर गोलीबारी की। घायल बैंक कर्मचारी विजय कुमार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वे हनुमानगढ़ राजस्थान के रहने वाले हैं। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है"| इलाके में तलाशी चल रही है
इधर, घटना की राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने निंदा की है| राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा,;;जम्मू कश्मीर के कुलगाम में कार्यरत हनुमानगढ़, राजस्थान के निवासी श्री विजय कुमार की आतंकियों द्वारा हत्या घोर निंदनीय है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवार को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।
CM अशोक गहलोत ने कहा,NDA सरकार कश्मीर में शांति बहाल करने में असफल रही है। केन्द्र सरकार कश्मीर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। हमारे नागरिकों की इस तरह आतंकियों द्वारा हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी|