श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला के क्रेरीक इलाके के नजीभात क्रॉसिंग में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ में अब तक 3 आतंकियों को मारा गया है।मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक जवान शहीद हो गया| पुलिस और सेना का संयुक्त ऑपरेशन जारी है।
कश्मीर जोन पुलिस ने बताया,''मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए हैं और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक जवान वीरगति को प्राप्त हुए|
IGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया,''आज सुबह से ही हमने पूरे कश्मीर में कई जगहों पर नाका लगाया हुआ था। गुलमर्ग के पास किरीरि क्षेत्र में पुलिस का एक मुठभेड़ हुआ जिसमें पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए हैं|
IGP ने बताया,''ये आतंकी उस इलाके में 3-4 महीने से एक्टिव थे जिन्हें हम ढूंढ रहे थे। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी वीरगति को प्राप्त हुए। इस साल अभी तक 22 पाकिस्तानी आतंकी मारे गए हैं|
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बारामूला के करेरी इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में आज वीरगति को प्राप्त हुए पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि अप्रित की।
कश्मीर के IGP विजय कुमार ने बताया,'अमरनाथ यात्रा को लेकर हमने सुरक्षा को लेकर अब तक कई बार मीटिंग की है। हम तीन स्तरीय सुरक्षा प्रदान करेंगे। ड्रोन और CCTV कैमरों के जरिए गतिविधियों पर नज़र रखेंगे। हम लोगों को सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराएंगे|