मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जालौन में 19 वर्षीय युवती का अपहरण: कार सवार बदमाशों ने 'दिनदहाड़े' दिया वारदात को अंजाम, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन के थाना माधौगढ क्षेत्र में 19 वर्षीय एक लड़की का किडनैप का मामला सामने आया है| माधौगढ़ थाना क्षेत्र के चितौरा ग्राम की रहने वाली साधना कुशवाहा नाम की युवती का बुधवार सुबह…

जालौन में 19 वर्षीय युवती का अपहरण: कार सवार बदमाशों ने 'दिनदहाड़े' दिया वारदात को अंजाम, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
जालौन में 19 वर्षीय युवती का अपहरण: कार सवार बदमाशों ने 'दिनदहाड़े' दिया वारदात को अंजाम, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन के थाना माधौगढ क्षेत्र में 19 वर्षीय एक लड़की का किडनैप का मामला सामने आया है|  माधौगढ़ थाना क्षेत्र के चितौरा ग्राम की रहने वाली साधना कुशवाहा नाम की युवती का बुधवार सुबह  (15 फरवरी, 2023 को) कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया|  युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में थाने में अभियोग पंजीकृत कर जांच में जुट गई|



घटना माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के चितौरा गांव के पास हुई। साधना कुशवाहा (19) पुत्री शिव बहादुर सिंह बीकॉम की छात्रा हैं। वह माधौगढ़ में स्थित सिहारी बस स्टैंड के पास SBI के ग्राहक सेवा केंद्र पर काम भी करती हैं। बुधवार सुबह साधना अपने गांव से आगे रोज वैली स्कूल के पास पहुंची, तभी कार सवार बदमाशों ने उनको अगवा कर लिया।


यह घटना उस वक्त ही जब वह ग्राहक सेवा केंद्र में काम खत्म कर घर लौट रही थीं। दिनदहाड़े हुए युवती के अपहरण की जानकारी से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर युवती का बैग मिला है। 



लड़की (साधना कुशवाहा) का पिता शिव बहादुर सिंह कुशवाहा महिला संबंधी मामले में जेल में है। इस मामले के आधार पर भी पुलिस जांच कर रही है| पुलिस ने बताया जल्द ही अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। 



 पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने बताया कि,''एक 19 वर्षीय लड़की ने फोन कर परिवार को बताया कि कुछ लड़कों ने उसका अपहरण किया है। CCTV के माध्यम से तलाश जारी है। लड़की के पिता महिला संबंधी एक मामले में जेल में हैं। इस पहलू के आधार पर भी जांच जारी है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।