जाजपुर: ओडिशा के जाजपुर के धनेश्वर के पास एक कबाड़ी गोदाम में आग लग गई। मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां मौजूद हैं| बुधवार सुबह कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। लपटें तेजी से फैलने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर बिग्रेड के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने आग बुझाना शुरु किया।