Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

राजस्‍थान : अशोक गहलोत मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार , 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ, CM गहलोत ने दी बधाई

  • by: news desk
  • 21 November, 2021
राजस्‍थान : अशोक गहलोत मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार , 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ, CM गहलोत ने दी बधाई

जयपुर: राजस्‍थान में रविवार को अशोक गहलोत मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ | तीन साल बाद गहलोत मंत्रिमंडल के बड़े विस्तार में रविवार को 11 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।  राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में सबसे पहले हेमाराम चौधरी को शपथ दिलाई। दूसरे नंबर पर महेंद्रजीत सिंह मालवीय और तीसरे नंबर पर रामलाल जाट ने शपथ ली। रामलाल जाट सीएम के खास माने जाते हैं। 



चौथे नंबर पर महेश जोशी और पांचवें नंबर पर विश्वेंद्र सिंह ने शपथ ली। महेश जोशी को गहलोत का संकटमोचक माना जाता है। छठे नंबर पर रमेश मीणा को शपथ दिलाई गई। सातवें नंबर पर ममता भूपेश और आठवें नंबर भजनलाल जाटव ने शपथ ली। भूपेश को राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री के तौर पर प्रमोट किया गया है। इसके बाद टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल, शकुंतला रावत को शपथ दिलाई गई। राज्यमंत्री के तौर पर सबसे पहले बृजेंद्र सिंह ओला ने शपथ ली। इसके बाद मुरारीलाल मीणा, राजेंद्र सिंह गुढ़ा और जाहिदा ने शपथ ली। जाहिदा ने अंग्रेजी में शपथ ली।



हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत सिंह मालविया, रामलाल जाट ,महेश जोशी विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश, भजन लाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल और शकुंतला रावत ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। बृजेंद्र सिंह ओला, मुरारी लाल मीणा, राजेंद्र गुड्डा और ज़ाहिदा खान ने राजस्थान के राज्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शपथ से पहले सचिन पायलट भी राजभवन पहुंचे। यहां वे सभी विधायक से गर्मजोशी के साथ मिले और हाथ मिलाए। 



सीएम अशोक गहलोत ने कहा,''राजस्थान सरकार में आज कैबिनेट मंत्री एवं राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। गहलोत ने कहा,''मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे तथा राज्य सरकार के संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन के संकल्प के अनुरूप प्रदेश के विकास में भरपूर योगदान देंगे।




गहलोत ने कहा,''आज राजस्थान सरकार के मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी विधायकगणों को शुभकामनाएं। पिछले 35 महीने में हमारी सरकार ने प्रदेश को संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन देने का कार्य किया है। तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमारी सरकार ने प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है।



हमारे कार्यकाल में हुए विधानसभा उपचुनावों एवं स्थानीय निकायों के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाकर जनता ने हमारी सरकार के सुशासन पर मुहर लगाई है। हम सभी को आने वाले समय में भी जनता के इस विश्वास को बनाए रखने का है। इसके लिए पूरी मेहनत एवं समर्पण के साथ कार्य जारी रखना है।



CM गहलोत ने कहा,'हम सब एकजुटता के साथ कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस की नीति, विचारधारा एवं कार्यक्रम को आम जनता तक लेकर जाएंगे एवं विकास के एजेंडे पर एक बार फिर 2023 के विधानसभा चुनाव को जीतकर पुन: राजस्थान में सरकार बनाएंगे।





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन