कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि,'TMC ने पश्चिम बंगाल को तबाह और बर्बाद कर दिया है। भगवान राम थे, तब रावण और कुंभकरण हुआ करते थे। कुंभकरण के बारे में कहते हैं कि वो 6 महीने जागता था और 6 महीने सोता था। जब 6 महीने जागता था तो खाता रहता था लेकिन ये TMC वाले कुंभकरण तो 12 महीने खाते रहते हैं|
हावड़ा के जगतवल्लभपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि,''ममता दीदी, आपने सामुदायिक आधार पर बंगाल को बांटने का पाप किया है। इसको बंगाल की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। 2 मई, दीदी गई और भाजपा आई! अब कोई ताकत भारतीय जनता पार्टी को आने से नहीं रोक सकती है। ममता दीदी के कुशासन से मुक्ति के लिए बंगाल ने स्पष्ट संकेत दे दिया है। अब बंगाल में कमल का फूल खिलकर रहेगा