Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडीस का निधन, पीएम मोदी- राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने जताया दुख

  • by: news desk
  • 13 September, 2021
कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडीस का निधन,  पीएम मोदी- राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने जताया दुख

नई दिल्ली:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस का सोमवार को निधन हो गया| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडीस का कर्नाटक के मंगलुरु में निजी अस्पताल में निधन हो गया| ऑस्कर फर्नांडीस 80 साल के थे| ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और कुछ हफ्तों से उन्हें मंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी साल जुलाई में योग करते हुए उन्हें चोट भी लग गई थी, इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी।



अपने 50 साल के राजनीतिक करियर में ऑस्कर फर्नांडिस कई बार केंद्रीय मंत्री और सांसद रह चुके हैं। ऑस्कर फर्नांडीज यूपीए सरकार में परिवहन, सड़क, राजमार्ग और श्रम एवं रोजगार मंत्री रहे थे। इसके अलावा वे यूपीए के पहले कार्यकाल के दौरान श्रम और रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी रहे।



ऑस्कर फर्नांडिस को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता था| फर्नांडिस की गिनती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में होती थी|ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त के साथ गांधी परिवार के साथ काम कर रहे हैं| वह दिवंगत पूर्व पीएम राजीव गांधी के संसदीय सचिव भी रह चुके हैं|



'' 80 वर्षीय कांग्रेस नेता को घर पर योग करते समय गिरने और सिर में चोट लगने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक जुलाई में योगा करते वक्त फर्नांडीस का पैर फिसल गया था। जिसमें उनके सिर में चोट लगी। शुरुआत में उन्होंने चोट को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब वे नियमित डायलिसिस के लिए अस्पताल गए, तो डॉक्टरों को पता चला कि उनके मस्तिष्क के अंदरुनी हिस्से में चोट का असर पड़ा है। जिसके बाद उनको ICU में भर्ती किया गया। इसके बाद से उनकी हालत बिगड़ती चली गई और उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली। परिजनों के मुताबिक येनपोया अस्पताल में उनके मस्तिष्क की सर्जरी हुई थी, लेकिन वो पहले जैसे एक्टिव नहीं हो पाए थे।


पीएम मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने जताया दुख

पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर दुख जताया है। पीएमओ ने पीएम मोदी के संदेश के साथ ट्वीट किया कि राज्यसभा सांसद  ऑस्कर फर्नांडीस जी के निधन से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।



कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडीस के निधन पर दुख जताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया है| उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ” श्री ऑस्कर फर्नांडीस जी के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना| यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है| वह कांग्रेस पार्टी में हम में से कई लोगों के लिए एक मार्गदर्शक और संरक्षक थे| उनके योगदान के लिए उन्हें याद किया जाएगा|



वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ”राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री ऑस्कर फर्नांडीस के निधन से दुखी हूं|उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति संवेदना.. शांति!”



कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है|उन्होंने कहा, ”ऑस्कर जी के परिवार के प्रति संवेदना. आप हमारे दिलों और दुआओं में हैं| वह कांग्रेस पार्टी के सबसे बेहतरीन, सबसे वफादार सैनिकों में से एक थे, हम सभी उन्हें बहुत याद करेंगे|



कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है| उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ”ऑस्कर फर्नांडीस जी एक मार्गदर्शक, संरक्षक, संगठनात्मक निर्माता थे|वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जुड़े और कार्यकर्ता भी में उनसे प्यार करते थे| कांग्रेस पार्टी का एक “बरगद का पेड़” गिर गया है। उनके जैसा शायद ही कोई होगा... शाश्वत कांग्रेसी को हमारी भावभीनी श्रद्धांजलि!”



ऑस्कर फर्नांडीस के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया कि,''पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडिस जी के निधन का दुखद समाचार मिला। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका जाना कांग्रेस परिवार के एक महत्वपूर्ण सदस्य की क्षति तो है ही, साथ ही देश की राजनैतिक क्षति भी है। ईश्वर उनके परिवार को संबल दें। ॐ शांति:



मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया कि,'' कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस जी के निधन की खबर बेहद दुखद होकर स्तब्ध करने वाली है। हमने वर्षों साथ काम किया है। पार्टी के प्रति उनकी लगन , उनका समर्पण , उनका काम करने का तरीक़ा कभी भुलाया नही जा सकता है।परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।



कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री ऑस्कर फर्नांडिस जी के निधन की दुखद खबर मिली है। फर्नांडिस जी का जाना कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है। ईश्वर आत्मा को शांति प्रदान करे: उत्तर प्रदेश कांग्रेस




आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन