मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Union Budget 2022: 23 टेली मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों का नेटवर्क स्थापित किया जाएगा

नई दिल्‍ली : केन्‍द्रीय वित्‍त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केन्‍द्रीय बजट 2022-23 पेश किया। आम बजट के स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का मुख्‍य स्‍थान रहा। वित्‍त म…

Union Budget 2022: 23 टेली मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों का नेटवर्क स्थापित किया जाएगा
Union Budget 2022: 23 टेली मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों का नेटवर्क स्थापित किया जाएगा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली : केन्‍द्रीय वित्‍त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केन्‍द्रीय बजट 2022-23 पेश किया। आम बजट के स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का मुख्‍य स्‍थान रहा। वित्‍त मंत्री ने दो नई डिजिटल योजनाओं की घोषणा की, जो यह संकेत देता है कि डिजिटल प्रौद्योगिकी देशभर में स्‍वास्‍थ्‍य की पहुंच और स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल सुविधाओं के विस्‍तार में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 



आज हुई घोषणाओं में कोविड-19 महामारी की झलक दिखती है। केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री सीतारमण ने उन लोगों के प्रति सहानुभूति जताई जिन्‍हें महामारी के कारण गंभीर स्‍वास्‍थ्‍य एवं आर्थिक प्रभाव का सामना करना पड़ा। उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि पिछले दो सालों में स्‍वास्‍थ्‍य ढांचे में त्‍वरित सुधार के कारण देश आज मजबूत स्थिति में खड़ा है। अपने बजट भाषण में उन्‍होंने कहा कि हमारे टीकाकरण अभियान की गति और कवरेज ने महामारी से लड़ने में काफी मदद की है। वित्‍त मंत्री ने कहा ‘’मैं आश्‍वस्‍त हूं, कि सबके प्रयास से हम मजबूत वृद्धि की अपनी इस यात्रा को जारी रखेंगे।’’ 



निर्मला सीतारमण ने रेखांकित किया कि पिछले वर्ष के बजट में की गई पहलों ने काफी अच्‍छी प्रगति की है, जिसके लिए इस बजट में भी उचित राशि आवंटित की गई है। उन्‍होंने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य अवसंरचना में आई मजबूती, टीकाकरण अभियान के तीव्र क्रियान्‍वयन, महामारी की मौजूदा लहर के प्रति तीव्र राष्‍ट्रव्‍यापी प्रतिक्रिया ने हम सभी को राहत प्रदान की है। 



आयुष्‍मान भारत डिजिटल मिशन 

राष्‍ट्रीय डिजिटल स्‍वास्‍थ्‍य परितंत्र के लिए एक नए खुले प्‍लेटफार्म का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें व्‍यापक रूप से स्‍वास्‍थ्‍य प्रदाताओं और स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं के डिजिटल पंजीयन, विशिष्‍ट स्‍वास्‍थ्‍य पहचान, संयुक्‍त फ्रेमवर्क शामिल होंगे और यह स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं तक सार्वभौ‍मिक पहुंच प्रदान करेगा। 



राष्‍ट्रीय टेली मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम 

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री ने इस बात को स्‍वीकार किया कि महामारी ने सभी उम्र के लोगों में मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं पैदा की है। गुणवत्‍तापूर्ण मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य काउंसलिंग और देखभाल सेवाओं तक बेहतर पहुंच प्रदान करने के लिए आज ‘राष्‍ट्रीय टेली मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम’ की घोषणा की गई। इसमें 23 टेली-मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य उत्‍कृष्‍टता केन्‍द्रों का एक नेटवर्क शामिल होगा, जिसमें निमहंस नोडल केन्‍द्र के रूप में कार्य करेगा। अंतरराष्‍ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्‍थान, बेंगलुरू (आईआईआईटीबी) इसके लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।     








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।