मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Congress Presidential Elections Updates: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान समाप्त, 96% हुई वोटिंग, 19 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

Congress Presidential Elections Updates: देश की सबसे पुरानी पार्टी अखिल भारतीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष के पद के लिये वोटिंग समाप्त हो गई है। इस बार मुकाबला वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर क…

Congress Presidential Elections Updates: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान समाप्त, 96% हुई वोटिंग, 19 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
Congress Presidential Elections Updates: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान समाप्त, 96% हुई वोटिंग, 19 अक्टूबर को आएंगे नतीजे | फ़ोटो: TVL News

Congress Presidential Elections Updates: देश की सबसे पुरानी पार्टी अखिल भारतीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष के पद के लिये वोटिंग समाप्त हो गई है। इस बार मुकाबला वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है| पार्टी अध्यक्ष के पद के लिये मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ था, शाम 4:15 बजे तक मतदान समाप्त  हुआ| 19 अक्टूबर को दिल्ली में वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा होगी।






Congress Presidential Elections Updates: 



-केरल में कांग्रेस के 13 प्रतिनिधि सोमवार को पार्टी का नया अध्यक्ष चुनने के लिए हुए चुनाव में मतदान नहीं कर पाए, क्योंकि इनमें नौ अस्वस्थ हैं और दो देश से बाहर हैं।



-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। मध्यप्रदेश के 502 प्रदेश प्रतिनिधियों में से 476 ने मतदान किया, 26 मतदान करने नहीं पहुॅचे। इस तरह लगभग 95 फीसदी मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।



9500 प्रतिनिधियों ने मतदान किया: मिस्त्री

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए हुए मतदान पर कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष (CEA) मधुसूदन मिस्त्री ने कहा, ",आज का दिन चुनाव का दिन था और प्रतिनिधियों ने मतदान किए हैं। करीब 9900 प्रतिनिधियों में से 9500 प्रतिनिधियों ने मतदान किया है। करीब 96% मतदान रहा है|



इस पूरे चुनाव में सबसे संतोषजनक बात यह है कि सभी राज्यों में 36 जगहों के ऊपर जहां भी पोलिंग बूथ थे वहां कहीं से भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है|



मधुसूदन मिस्त्री ने कहा,'देश में जो लोग कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र नहीं है, उनके सामने यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा उदाहरण है।  हमने इस चुनाव के द्वारा फिर से साबित कर दिया है कि पार्टी में इंटरनल डेमोक्रेसी क्या होती है|



मतदान समाप्त

दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मतदान समाप्त हो गए। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष (CEA) मधुसूदन मिस्त्री की उपस्थिति में बैलेट बॉक्स को सील किया गया।



ये पूरी कांग्रेस के लिए गर्व का क्षण: वेणुगोपाल

तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ",  ये पूरी कांग्रेस के लिए गर्व का क्षण है कि हम पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हैं। कांग्रेस ही पार्टी अध्यक्ष चुन सकती है। हम रियल लोकतंत्र का प्रदर्शन कर रहे हैं|


वेणुगोपाल ने तिरुवनंतपुरम में मतदान किया

केरल: कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के अध्यक्ष पद चुनाव के लिए तिरुवनंतपुरम में मतदान किया।



जो भी इस चुनाव में जीतेगा उसको कांग्रेस के सदस्य पूरा समर्थन देंगे:सचिन पायलट

सचिन पायलट ने कहा, "देश के लोकतंत्र में कांग्रेस पार्टी ने एक उदाहरण स्थापित किया है कि एक लोकतांत्रिक और पारदर्शी चुनाव होता है। मैं समझता हूं कि जो भी इस चुनाव में जीतेगा उसको कांग्रेस के सदस्य पूरा समर्थन देंगे|



नेतृत्व तो हमारा है और वो रहेगा

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा,'नेतृत्व तो हमारा है और वो रहेगा। पार्टी के नए अध्यक्ष तय करेंगे कि नेतृत्व के दृष्टिकोण को कैसे आगे बढ़ाया जाए और कैसे लागू किया जाए|



मणिपुर में कांग्रेस  नेताओं ने अपना वोट डाला

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री गईखंगम गंगमई, पीसीसी अध्यक्ष कीशाम मेघचंद्र और पार्टी के अन्य नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए  कांग्रेस भवन, इंफाल में अपना वोट डाला



खड़गे भारी बहुमत से जीतेंगे

राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा, "(मल्लिकार्जुन) खड़गे भारी बहुमत से जीतेंगे और अनुभवी व्यक्ति हैं। उनको काफी अनुभव रहा है... जो लोग पार्टी छोड़कर गए वह अवसरवादी लोग हैं। उनको (ज्योतिरादित्य सिंधिया को) कम उम्र में मौका मिला है केंद्रीय मंत्री बनने का। जो मौका बाद में मिलता वह पहले मिल गया|



हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ में मतदान किया

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए चंडीगढ़ में मतदान किया। उन्होंने कहा, "हमारी मांग थी इसको लेकर और उन्होंने यह बात मानी। यह आंतरिक लोकतंत्र है और चुनाव हो रहा है। जो भी कांग्रेस का अध्यक्ष रहा है उसने पार्टी को मजबूत किया है।"



राहुल गांधी ने बेल्लारी में अपना वोट डाला

कर्नाटक: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बेल्लारी में अपना वोट डाला। राहुल गांधी ने कहा, "आज बल्लारी में Bharat Jodo Yatra में नए कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान किया।  मुझे यह देखकर बहुत गर्व हो रहा है कि देश भर से सभी कांग्रेसी, महिलाएं-पुरुष, हमारी पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए, मतदान करने की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में एक साथ आ रहे हैं।



नाना पटोले ने वोट डाला

मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना वोट डाला।



बघेल ने रायपुर में मतदान किया

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए रायपुर में मतदान किया।



 थरूर ने केरल कांग्रेस दफ़्तर में वोट डाला

 कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए तिरुवनंतपुरम में मतदान किया। तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा- मैंने मतदान कर दिया है और मैं 19 अक्टूबर को होने वाली मतगणना की प्रतीक्षा कर रहा हूं|



पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने AICC हेडक्वार्टर में वोट डाला

दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दिल्ली में AICC कार्यालय में अपना वोट डाला।



Congress Presidential Elections: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा,''मैं इसका लंबे समय से इंतजार कर रही थी|



सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने AICC कार्यालय में वोट डाला

दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली में AICC कार्यालय में अपना वोट डाला।



खड़गे ने बेंगलुरु में अपना वोट डाला

कर्नाटक: कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेंगलुरु में अपना वोट डाला।



बीजेपी जब से सरकार में आई है, तब से ये संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं..:अशोक गहलोत

जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,''एक तरफ राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा और दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव दोनों ही अपने-अपने जगह महत्वपूर्ण हैं। बीजेपी जब से सरकार में आई है तब से ये संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं..पक्ष के साथ विपक्ष का होना जरूरी है|



कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव बहुत पारदर्शी तरीके से हो रहा: डी.के.शिवकुमार

बेंगलुरु में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कहा,'कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव बहुत पारदर्शी तरीके से हो रहा है। हमारे यहां करीब 490 लोग मतदान कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए यह ऐतिहासिक दिन है|



ऐतिहासिक क्षण:कांग्रेस सांसद जयराम रमेश

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, यह ऐतिहासिक मौका है| हमारे यहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से चुनाव हो रहा है| जयराम रमेश ने कहा,'कांग्रेस पार्टी हमारे देश की एकमात्र राजनीतिक दल है जो अपने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराती है। 137 साल के इतिहास में ये छठीं बार है जहां चुनाव हो रहा है। हमारी भारतीय राजनीति और कांग्रेस पार्टी के लिए ये एक ऐतिहासिक क्षण है|



Congress Presidential Elections: कांग्रेस के करीब 9,300 प्रतिनिधि दो दावेदारों मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच पार्टी का नया अध्यक्ष चुनने के लिए मतदान करेंगे।




थरूर ने तिरुवनंतपुरम के पझावंगडी गणपति मंदिर में पूजा की

केरल: कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम के पझावंगडी गणपति मंदिर में पूजा की।



कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम, जयराम रमेश और पार्टी के अन्य नेताओं ने दिल्ली में AICC कार्यालय में वोट डाला| पार्टी मुख्यालय में चिदंबरम ने सबसे पहले मतदान कि???ा| उनके बाद पार्टी महासचिव रमेश, अजय माकन और कई अन्य लोगों ने मतदान किया| 



आश्वस्त हूं: कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर

तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि , मैं बहुत आश्वस्त हूं। कांग्रेस पार्टी की किस्मत पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथ में है। मुझे विश्वास है कि वे जो भी निर्णय लेंगे वह पार्टी के हित में होगा|



कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम और जयराम रमेश ने अपना वोट कांग्रेस मुख्यालय में डाला है।



थरूर ने मुझे फोन कर शुभकामनाएं दीं और मैंने भी उन्हें शुभकामनाएं दी:खड़गे

कर्नाटक के बेंगलुरु में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ,''ये हमारे आंतरिक चुनाव का हिस्सा है। हमें मिलकर पार्टी बनानी है। शशि थरूर ने मुझे फोन कर शुभकामनाएं दीं और मैंने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है|



खड़गे- थरूर के बीच सीधा मुकाबला

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 23-24 साल बाद आज वोटिंग हो रही है। इस पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला है। देशभर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ऑफिस में 9,300 डेलिगेट्स (वोटर) वोटिंग कर रहे हैं।



वोटिंग शुरू

देश की सबसे पुरानी पार्टी अखिल भारतीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इस बार मुकाबला वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है|



मिस्त्री ने मतदान बूथ का निरीक्षण किया

दिल्ली: कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने मतदान बूथ का निरीक्षण किया। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए वोटिंग AICC कार्यालय में सुबह 10 बजे शुरू होगी।




उत्तर प्रदेश:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव के लिए आज मतदान होगा। लखनऊ में तकरीबन 1500 पीसीसी डेलीगेट मतदान करेंगे। चुनाव के लिए राजस्थान के पूर्व नेता विपक्ष रामेश्वर लाल डूडी को पर्यवेक्षक बनाया गया है।



AICC मुख्यालय में 75 कांग्रेस प्रतिनिधि और दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में 280 प्रतिनिधि वोट डालेंगे

दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए वोटिंग AICC कार्यालय में सुबह 10 बजे शुरू होगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और अन्य CWC सदस्यों एवं वरिष्ठ नेताओं सहित कुल 75 कांग्रेस प्रतिनिधि दिल्ली के AICC मुख्यालय में अपना वोट डालेंगे। दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में 280 प्रतिनिधि वोट डालेंगे।



बेल्लारी के मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा कड़ी

कर्नाटक: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव के लिए आज मतदान होगा। बेल्लारी के मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई है। बेल्लारी में आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मतदान करेंगे।



Congress President Elections

कांग्रेस पार्टी अपना अगला अध्यक्ष चुनने के लिए आज मतदान करेगी। पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर हैं। 19 अक्टूबर को दिल्ली में वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा होगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।