Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

देश के सामने दो बड़ी चुनौतियां-“भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद”, देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा “ भ्रष्टाचार ”: लाल किले से बोले PM मोदी

  • by: news desk
  • 15 August, 2022
देश के सामने दो बड़ी चुनौतियां-“भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद”,  देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा “ भ्रष्टाचार ”: लाल किले से बोले PM मोदी

नई दिल्ली : 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्रचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि,''देश के सामने दो बड़ी चुनौतियां-भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद| मोदी ने कहा कि, भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है, उससे देश को लड़ना ही होगा। हमारी कोशिश है कि जिन्होंने देश को लूटा है, उनको लौटाना भी पड़े, हम इसकी कोशिश कर रहे हैं|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,”जब मैं भाई-भतीजावाद और परिवारवाद की बात करता हूं, तो लोगों को लगता है कि मैं सिर्फ राजनीति की बात कर रहा हूं। जी नहीं, दुर्भाग्य से राजनीतिक क्षेत्र की उस बुराई ने हिंदुस्तान के हर संस्थान में परिवारवाद को पोषित कर दिया है|



मोदी ने कहा,”जब तक भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी के प्रति नफरत का भाव पैदा नहीं होता होता, सामाजिक रूप से उसे नीचा देखने के लिए मजबूर नहीं करते, तब तक ये मानसिकता खत्म नहीं होने वाली है|



प्रधानमंत्री ने कहा,”हमें भ्रष्टाचार के साथ-साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ भी सतर्क रहने की जरूरत है| भ्रष्टाचार की बुराई करने वालों को दंडित करने के लिए हमें एक समाज के रूप में एक साथ आने की जरूरत है| एक और बुराई से लड़ने के लिए हमें एक साथ आने की जरूरत है भाई-भतीजावाद, मैं इस लड़ाई में सभी भारतीयों का समर्थन चाहता हूं| भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह नुकसान पहुंचा रहा है, देश को इससे लड़ना होगा|



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन