Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

कल केंद्र सरकार का पुतला जलाया जाएगा, ट्रैक्टर और घरों पर काला झंडा लगाया जाएगा: राकेश टिकैत

  • by: news desk
  • 25 May, 2021
कल केंद्र सरकार का पुतला जलाया जाएगा,  ट्रैक्टर और घरों पर काला झंडा लगाया जाएगा: राकेश टिकैत

नई दिल्ली: 26 मई को तीन कृषि कानूनों के खिलाफ शुरू हुए किसान आंदोलन को छह महीने पूरे होने वाले हैं।संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि वह 26 मई से अपना आंदोलन एक बार फिर तेज करेंगे। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है।इस बीच 26 मई को किसान संगठनों ने काला दिवस मनाने का एलान किया है। 



तीन कृषि कानूनों के खिलाफ शुरू हुए किसान आंदोलन को 26 मई को छह महीने पूरे होने पर कल केंद्र की मोदी सरकार का पुतला जलाया जाएगा। इसके अलावा ट्रैक्टर व घरों पर काला झंडा लगाया जाएगा। ये सुबह 9-10 बजे से शुरू होगा।


किसान संगठनों के कल काला दिवस मनाने पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि,''कल भारत सरकार का पुतला जलाया जाएगा और ट्रैक्टर, घरों पर काला झंडा लगाया जाएगा। ये सुबह 9-10 बजे से शुरू होगा| उन्होंने कहा कि हम सिर्फ काले झंडे लगाएंगे। कोई भीड़-भाड़ या जनसभा नहीं होगी। कोई दिल्ली नहीं जा रहा है। लोग जहां भी होंगे वहीं झंडे लगाएंगे। अब 6 महीने हो गए हैं, सरकार ने काला कानून वापस नहीं लिया है। इसीलिए किसानों द्वारा ब्लैक डे मनाया जा रहा है।

आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन