मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बीजेपी -'बड़का झूठा पार्टी': तेजस्वी यादव ने जनता को 'जुमला झूठ' बोलने के लिए बीजेपी की आलोचना की, बेरोजगारी के मुद्दों पर बोगस दावों के लिए बोला हमला

पटना: बिहार विधानसभा में 24 अगस्त को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले, नव नियुक्त उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को जनता को 'जुमला झूठ' (Propagating Lies) बोलने और द…

बीजेपी -'बड़का झूठा पार्टी': तेजस्वी यादव ने जनता को 'जुमला झूठ' बोलने के लिए बीजेपी की आलोचना की, बेरोजगारी के मुद्दों पर बोगस दावों के लिए बोला हमला
बीजेपी -'बड़का झूठा पार्टी': तेजस्वी यादव ने जनता को 'जुमला झूठ' बोलने के लिए बीजेपी की आलोचना की, बेरोजगारी के मुद्दों पर बोगस दावों के लिए बोला हमला | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार विधानसभा में 24 अगस्त को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले, नव नियुक्त उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को जनता को 'जुमला झूठ' (Propagating Lies) बोलने और देश के विकास के लिए जमीनी स्तर पर काम नहीं करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की खिंचाई की| तेजस्वी यादव ने कहा कि वह जल्द ही युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे और बेरोजगारी के मुद्दों पर Bogus दावे (फर्जी दावे) करने के लिए भाजपा पर जमकर हमला किया|



बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने कहा,“मुझे यह जानकर खुशी हुई कि जब से महागठबंधन ने एक साथ आने का फैसला किया, तब से हमने रोजगार के बारे में, युवाओं के भविष्य के बारे में बात करना शुरू कर दिया है। इसके विपरीत, जब भाजपा सत्ता में थी, केवल हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद मुद्दों पर चर्चा की जाती थी। समाज में जहर बोया जा रहा था जहर|



बिहार डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने कहा कि वह जल्द ही युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे और बेरोजगारी के मुद्दों पर Bogus दावे (फर्जी दावे) करने के लिए भाजपा पर जमकर हमला किया|



केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह के टिप्पणी ???र तेजस्वी यादव ने कहा कि,''बीजेपी का तो मतलब ही है 'बड़का झूठा पार्टी'। एक वीडियो एडिट करके चलाया गया जिसका जवाब हमने ट्वीट में दे दिया। गिरिराज सिंह से पूछिए कि थोड़ी हिम्मत जुटाकर अपने प्रधानमंत्री से पूछें कि 2 करोड़ रोज़गार का क्या हुआ, बिहार में 19 लाख रोज़गार का क्या हुआ|



तेजस्वी यादव ने कहा कि,“अब, हमारा ध्यान युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने पर है। बस कुछ दिन और इंतजार कीजिए। आपको जल्द ही पता चल जाएगा कि सत्ता में रहते हुए लोगों के कल्याण के लिए काम कैसे होता है। इसके विपरीत, मैं भाजपा द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने के दावों को चुनौती देता हूं। बिहार के लोगों को 19 लाख नौकरियां देना तो भूल ही जाइए, उन्होंने (भाजपा ने) 19 नौकरियां भी नहीं दी हैं. उन्होंने देश में लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा नौकरियां देने का वादा किया था। उन्होंने अब तक करीब 8 लाख नौकरियां भी नहीं दी हैं



यादव ने कहा, “2022 तक, केंद्र ने भारत को 5 ट्रिलियन रुपये की अर्थव्यवस्था बनाने और बुलेट ट्रेन शुरू करने का वादा किया था। क्या है ऐसे दावों की हकीकत? केंद्र बिहार के लोगों को विशेष पैकेज देने को कहा था. वह कहां है? केंद्र कहता है 'जुमला झूठ'। 



उन्होंने कहा, 'नीतीश कुमार जी के समर्थन की वजह से बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं। हम असली मुद्दों पर बात कर रहे हैं। हम निश्चित रूप से देश के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।"



बीजेपी को 'बड़का झूठा पार्टी' (झूठों की पार्टी) बताते हुए यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला किया और कहा,'उन्हें (गिरिराज सिंह) प्रधान मंत्री से उन तथ्यों के बारे में सवाल करना चाहिए जो मैंने अभी कहा है। गिरिराज सिंह महज एक कहानीकार हैं। वह (गिरिराज सिंह) जमीनी स्तर पर पहुंचना और काम करना नहीं जानते। ये लोग बेकार की बकवास करते हैं और कुछ नहीं करते। हालांकि, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन में हम युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। बस कुछ समय और प्रतीक्षा करें। हम बीजेपी की तरह जुमलाबाजी नहीं करते. भाजपा नेता जनता के नेता नहीं हैं।"



दरअसल,''गुरुवार, 11 अगस्त, 2022 को गिरिराज सिंह ने वीडियो का 21 सेकंड का हिस्सा पोस्ट करते हुए तेजस्वी पर चुटकी ली थी| ,तेजस्वी यादव का आधा-अधूरा वीडियो क्लिप शेयर कर उन्होंने कहा था,''10 लाख रोजगार देने का जो हमने (तेजस्वी) वादा किया था वह हम मुख्यमंत्री बनने पर पूरा करेंगे अभी तो हम उपमुख्यमंत्री हैं। तेजस्वी ने गिरिराज वाले ट्वीट को री-ट्वीट करके हुए अपने इंटरव्यू का 54 सेकंड का वीडियो का शेयर किया और लिखा, "श्रीमान जी, इतना बेशर्म मत बनिए| एक फुट लंबी चोटी रखने से कोई ज्ञानी नहीं बन जाता, जैसे आप रखते हैं| आप लोगों की इन चिरकुट हरकतों, एडिटेड वीडियो व सड़क छाप बयानों की बदौलत ही भाजपा की यह दुर्दशा है| इन बेचारों का बिहार में कोई चेहरा ही नहीं|



2020 चुनाव में RJD ने 10 लाख नौकरियां , BJP ने 19 लाख नौकरियां देने का वादा किया था

बता दें, साल 2020 में विधानसभा चुनाव के दौरान राजद ने वादा किया था कि अगर उनकी बिहार में सरकार बनती है तो 10 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी| भारतीय जनता पार्टी ने राजद के 10 लाख नौकरी के जवाब में 19 लाख रोजगार देने का वादा किया था। इसमें सबसे बड़ा वादा शिक्षकों की नौकरी का था। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया था कि आने वाले एक (साल 2020-21) में 3 लाख टीचरों की नियुक्ति करेगी|



एनडीए का साथ छोड़कर नीतीश कुमार ने बुधवार ,10 अगस्त 2022 को राजद के साथ मिलकर सरकार बनाई है| नीतीश कुमार महागठबंधन के समर्थन के साथ मुख्यमंत्री बने हैं, जबकि तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया है| नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने और  तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों वाले वादे पर भाजपा के निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हैं।




गौरतलब है कि, ये वीडियो क्लिप एक टीवी चैनल के इंटरव्यू का हिस्सा है जिसमें 10 लाख नौकरियों को लेकर किए गए उनके वादे पर सवाल पूछा गया| "तेजस्वी यादव ने इसके जवाब में कहा, देखिए, 2020 में यह हमारा मुद्दा रहा और अभी भी यह हमारा मुद्दा है क्योंकि बेरोज़गारी वास्तव में सबसे बड़ी समस्या है, ना केवल बिहार की बल्कि पूरे देश की है| केंद्र सरकार तो नौकरियां खा गई... कारखाने बंद हो गए, कुछ नहीं मिल रहा लोगों को  | ...तो आप यह कह सकते हैं कि वो जो दस लाख का वादा हमने किया था, उस कमिटमेंट को हम पूरा करेंगे|



इस बीच बिहार में सरकार बदलने के साथ ही 24 अगस्त को राज्य विधानसभा का सत्र बुलाया गया है. सत्तारूढ़ महागठबंधन के विधायकों ने स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को हटाने का नोटिस दिया है.








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।