नई दिल्ली: चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को घेरा है| पूर्व केंद्रीय मंत्री और BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया है कि,''चीन की सेना LAC पर गैर विवादित क्षेत्र पार कर भारतीय सीमा में घुस चुकी है और धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। PM मोदी के “न यहां कोई हमारी सीमा में घुस आया है, न ही कोई घुसा हुआ है'' वाले बयान का जिक्र कर सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम मोदी से सवाल पूछते हुए कहा,'' अभी भी कोई आया नहीं? क्या आप इसका परिणाम समझते हैं?”
दरअसल,“19 जून 2020 को एक सर्वदलीय बैठक में बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था- “न यहां कोई हमारी सीमा में घुस आया है, न ही कोई घुसा हुआ है।"
यह भी पढ़ें: चीन के साथ PM की DDLJ नीति
पूर्व केंद्रीय मंत्री और BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ट्वीट कर लिखा, “कल मैं किसी ऐसे व्यक्ति से मिला जिसका भाई भारतीय सेना में है, लद्दाख में सेवारत है। उनके भाई के अनुसार चीनी सैनिक LAC के पार गैर विवादित भारतीय क्षेत्र में आगे बढ़ चुकी है और धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। अभी भी कोई आया नहीं? क्या मोदी इसका परिणाम समझते हैं?”