नई दिल्ली: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने COVID-19 वैक्सीन स्पुतनिक V (COVID-19 vaccine Sputnik V) के निर्माण की अनुमति के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के पास आवेदन किया है| सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है|
सीरम के सूत्रों ने कहा,''सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने देश में कोविड-19 टीका स्पूतनिक वी बनाने के लिए औषधि महानियंत्रक (DCGI) से परीक्षण लाइसेंस की अनुमति मांगते हुए आवेदन दिया है|
सूत्रों ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने बुधवार को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) को एक आवेदन दिया, जिसमें भारत में COVID-19 वैक्सीन स्पुतनिक वी के निर्माण की अनुमति मांगी गई है।
फिलहाल भारत में स्पूतनिक वी का निर्माण डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज द्वारा किया जा रहा है|स्पुतनिक वी को भारत के ड्रग कंट्रोलर द्वारा आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी गई है|