नई दिल्ली: मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घमंडी बताते हुए कहा कि मैं जब किसानों के मामले में प्रधानमंत्री से मिलने गया तो मेरी पांच मिनट में उनसे लड़ाई हो गई। वे बहुत घमंड में थे। जब मैंने उनसे कहा कि हमारे 500 लोग मर गए... तो उन्होंने (PM मोदी) कहा कि मेरे लिए मरे हैं? मैंने उनसे कहा कि आपके लिए ही तो मरे थे, जो आप राजा बने हुए हो... मेरा झगड़ा हो गया।
सत्यपाल मलिक ने कहा कि,''इसके बाद उन्होंने (PM मोदी) कहा कि अब आप अमित शाह से मिल लो। मैं अमित शाह से मिला| तो अमित शाह ने कहा- सतपाल इसकी (PM मोदी) अकल मार रखी है लोगों ने| तुम बेफिकर रहो, मिलते रहो, ये किसी न किसी दिन समझ जाएगा।
सत्यपाल मलिक रविवार को हरियाणा के चरखी दादरी स्थित बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इसी दौरान मलिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि,'' “मैं जब किसानों के मामले में प्रधानमंत्री जी से मिला तो मेरी पांच मिनट में ही उनसे लड़ाई हो गई..वो बहुत घमंड में थे| जब मैंने उनसे कहा, हमारे 500 लोग मर गए, तो उन्होंने कहा, मेरे लिए मरे हैं? मैंने कहा आपके लिए ही तो मरे थे, क्योंकि आप राजा जो बने हुए हो, इसको लेकर मेरा उनसे झगड़ा हो गया|
सत्यपाल मलिक ने कहा कि,'' मेरा और मोदी का झगड़ा हो गया | पीएम मोदी ने कहा कि तुम अमित शाह से मिलो। जब मैं अमित शाह से मिला तो उन्होंने कहा कि ‘ इसकी अक्ल मार रखी है लोगो ने , तुम बेफिक्र रहो मिलते रहो , ये किसी न किसी दिन समझ में आ जायेगा|