मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Mulayam Singh Yadav Dies: नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, 82 साल की उम्र में मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का लंबी बीमारी के बाद आज अस्पताल में निधन हो गया, बीते कुछ दिनों से…

Mulayam Singh Yadav Dies: नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, 82 साल की उम्र में मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
Mulayam Singh Yadav Dies: नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, 82 साल की उम्र में मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का लंबी बीमारी के बाद आज अस्पताल में निधन हो गया, बीते कुछ दिनों से उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उनका दो अक्टूबर से मेदांता अस्पताल के आईसीयू में इलाज जारी था।  सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। उनकी आयु 82 वर्ष की थी| आज सुबह 8:16 बजे के उन्होंने अंतिम सांस ली| पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर देश में शोक की लहर है|



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के निधन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे। 



मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह 8:16 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हुआ| उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था । मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश में उनके पैतृक गांव सैफई में होगा|



आपको बता दें कि 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। मुलायम सिंह को एक अक्तूबर की रात को आइसीयू में शिफ्ट किया गया था। मुलायम सिंह यादव का मेदांता के एक डॉक्टरों का पैनल इलाज कर रहा था।



आपको बता दें कि, मुलायम सिंह यादव पिछले काफी समय से बीमार है। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। 22 अगस्त को तबीयत खराब होने के बाद मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था| उन्हें चेस्ट इंफेक्शन, यूरिन इंफेक्शन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी| रविवार , 2 अक्टूबर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू वार्ड में शिफ्ट  किया गया था| मेदांता के एक डॉक्टरों का पैनल मुलायम सिंह यादव का इलाज कर रहा था|



मुलायम सिंह यादव 1989 में पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री भी बने थे,  लेकिन 1991 में जनता दल टूटा गया| 1993 में उन्होंने फिर यूपी में सरकार बनाई ये सरकार भी मायावती के साथ टकराव के बीच कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी|  तीसरी बार वो 2003 में मुख्यमंत्री बने और 2007 तक इस पद पर बनें रहे| केंद्र में रक्षा मंत्री भी रहे। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।