मुख्य सामग्री पर जाएँ
16 सितंबर 2026

यह चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं बल्कि यह देश को बचाने और संविधान की रक्षा का चुनाव: राहुल गांधी

नई दिल्‍ली : दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की मेगारैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है| उन्होंने क…

यह चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं बल्कि यह देश को बचाने और संविधान की रक्षा का चुनाव: राहुल गांधी
यह चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं बल्कि यह देश को बचाने और संविधान की रक्षा का चुनाव: राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली : दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की मेगारैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है| उन्होंने कहा,' यह चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, यह देश को बचाने का चुनाव है, संविधान की रक्षा का चुनाव है। राहुल गांधी ने कहा,"नरेंद्र मोदी ‘मैच फिक्सिंग’ से चुनाव जीत कर संविधान बदलना चाहते हैं। प्लेयर खरीद कर, कैप्टन को डरा कर, अंपायर पर दबाव डाल कर और EVM के दम पर 400 पार का नारा लगा रहे हैं। जबकि हकीकत में सब मिला कर भी वह 180 पार करने की हालत में नहीं हैं।'' उन्होंने कहा,' यह चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, यह देश को बचाने का चुनाव है, संविधान की रक्षा का चुनाव है।



दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार 31 मार्च को INDIA ब्लॉक की लोकतंत्र बचाओ महारैली हुई। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन की ये पहली बड़ी रैली है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, सीताराम येचुरी, महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला के अलावा अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना शामिल हुईं|




लोकतंत्र बचाओ महारैली में राहुल गांधी ने कहा,'' चुनाव के समय कांग्रेस के सारे बैंक खाते बंद कर दिए गए हैं। ये कैसा चुनाव है.. जहां नेताओं को धमकाया जा रहा है, सरकारें गिराई जा रही हैं और मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला जा रहा है। ये मैच फिक्सिंग करने की कोशिश है, जिसे नरेंद्र मोदी देश के चंद उद्योगपतियों के साथ मिलकर कर रहे हैं।'' श्री गांधी ने कहा,''मैच फिक्सिंग का एकमात्र लक्ष्य- हिंदुस्तान की जनता के हाथ से संविधान छीनना है।  मीडिया खरीदा जा सकता है, लेकिन आप हिंदुस्तान की आवाज को नहीं खरीद सकते। दुनिया की कोई ताकत हिंदुस्तान की आवाज को नहीं दबा सकती है।''



राहुल गांधी ने कहा,''BJP सांसद ने कहा- जैसे ही हम 400 सीटें जीतेंगे, संविधान को बदल देंगे। ये लड़ाई संविधान को बचाने की लड़ाई है। श्री गांधी ने कहा,''मैंने जातिगत जनगणना, किसानों की MSP, बेरोजगारी पर बात की- क्योंकि ये देश के सबसे बड़े मुद्दे हैं। लेकिन अगर आपने पूरी ताकत से वोट नहीं किया तो इनकी मैच फिक्सिंग सफल हो जाएगी। मैच फिक्सिंग सफल होते ही संविधान ख़त्म हो जाएगा। इसलिए ये चुनाव देश, संविधान और जनता के हक को बचाने का चुनाव है। 



श्री गांधी ने कहा,''नोटबंदी और GST से देश के किसानों, युवाओं, गरीबों और छोटे व्यापारियों का कोई फायदा नहीं हुआ।  देश में 40 साल में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। चंद लोगों के पास देश का सारा धन है।  संविधान ख़त्म करके ये आपका धन आपसे छीनना चाहते हैं।



कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,''लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे। विपक्ष इकट्ठा न हो, इसे रोकने के लिए मोदीजी ने हर नाजायज कोशिश की।  पहले हेमंत सोरेन पर BJP में शामिल होने का दबाव बनाया। वो नहीं माने तो गिरफ्तार कर लिया।  इस बीच झारखंड और हिमाचल सरकार गिराने की कोशिश भी हुई।  इस सब के बाद, कांग्रेस पार्टी के कुल 12 खाते फ्रीज करे गये। नोटिस पर नोटिस भेजे जा रहे हैं। 



 जहां कांग्रेस पार्टी के 14 लाख के CASH DEPOSIT पर 135 करोड़ की PENALTY लगा दी जाती है। वहीं भाजपा के 42 करोड़ के DEPOSIT पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। 42 करोड़ के हिसाब भाजपा पर 4600 करोड़ की PENALTY लगनी चाहिए। 



खड़गे ने कहा,''इस बीच चुनावी बॉन्ड घोटाले में BJP द्वारा करीब ₹8,250 करोड़ की वसूली का मामला सामने आया। मोदीजी के इस घोटाले की खबर दबाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की गयी। अब तक के सबसे बड़े चुनावी चंदा घोटाले के खुलासे के बाद BJP की हकीकत पूरी दुनिया के सामने है।  धमकी देकर, ED CBI से डरा कर धन इकट्ठा हुआ। जिनसे चंदालिया, उनको हज़ारों करोड़ों के प्रोजेक्ट दिये गये। इसे लूट, डकैतीया हफ्ता वसूली नहीं तो क्या कहें। जिस स्कीम को BJP Transparency के नाम पर लाती है, वो SCAM निकल जाता है । Electoral Bond और PM CARES तक को scam बना दिया। 



कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,'CAG ने मोदी सरकार के कई विभागों में काफी बड़े घोटाले उजागर किए। न कोई पकड़ा गया, न जांच हुई।  ED, IT, CBI सालों शांत बैठे रहते हैं। विधान सभा या लोक सभा क चुनावो में ये NDA के सहयोगी बन जाते हैं।  



खड़गे ने कहा,''ED/ I-T / CBI केवल विपक्षी नेताओं पर बदले की भावना से काम कर रही है। विपक्ष की सरकारें गिराने में इनकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।  Ruling party के गुनहगारों और दूसरी पार्टी से BJP में जाने वालों की फाइलों बंद कर दी जाती है। निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की आत्मा है। सभी राजनीतिक दलों के लिए Level Playing Field होना सबसे ज़रूरी है। INDIA गठबंधन इन चुनावों में देश के बुनियादी सवालों को उठाता रहेगा।  मोदीजी के 10 साल के काले कारनामों का हिसाब इन चुनावों में होगा।  




सुनीता केजरीवाल ने अरविंद की तरफ से छह गारंटी दीं

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अरविंद की तरफ से छह गारंटी दीं। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि,'' केवल नाम में इंडिया गठबंधन नहीं है। दिल में इंडिया है। आज 6 गारंटी देता हूं।

पहली- पूरे देश में 24 घंटे बिजली। मंजूर है।

दूसरा- पूरे देश के गरीबों की बिजली फ्री करेंगे।

तीस???ी- हर गांव और हर मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल।

चौथी- हर गांव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक, जिले में मल्टी स्पेशियलटी सरकारी अस्पताल। हर आदमी के लिए इलाज फ्री।

पांचवीं- किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक सही फसलों पर MSP निर्धारित कर दाम दिलाएंगे।

छठी- दिल्ली की जनता ने 75 साल से अत्याचार सहा, ये अन्याय खत्म करेंगे। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे।


अपने संदेश में केजरीवाल ने यह भी लिखा था कि ये ऐलान करने से पहले मैंने गठबंधन के साथियों से मंजूरी नहीं ली। जेल में हूं इसलिए ऐसा नहीं कर पाया। उम्मीद है, किसी को ऐतराज नहीं होगा। इसकी प्लानिंग मैंने जेल में कर ली है। मैं जेल में स्वस्थ हूं।



अब जनता को ही तानाशाह को उखाड़ फेंकना है

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता और पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा,'' दो महीने पहले हेमंत सोरेन जी को जेल में डाला गया।  जनता जनार्दन है, जनता ताकतवर है। भारत की जनता सबसे बड़ी है।  अब जनता को ही तानाशाह को उखाड़ फेंकना है। झारखंड झुकेगा नहीं INDIA झुकेगा नहीं



कल्पना सोरेन ने कहा,''आज यहां उमड़ा जल सैलाब इस बात की गवाही दे रहा है कि लोकतंत्र को खत्म करने के लिए जिस तरीके तानाशाह ताकतों ने अपने कदम बढ़ाएं हैं उसका अंत करने के लिए यह सभा आज आयोजित हुई है। आज भारत में बाबा साहेब के संविधान से प्राप्त जिनती गारंटियां से उसे NDA सरकार द्वारा खत्म किया जा रहा है। इन्होंने हमारे संवैधानिक मूल्यों को तहस-नहस किया है। आपको (जनता) अपने वोट का चुनाव सही रूप से करना होगा।''



कल्पना सोरेन ने कहा- कोई कितना भी बड़ा हो जाए, वो सबसे बड़ा नहीं हो सकता है। सबसे बड़ी है जनता। इसलिए आपको आगामी चुनावों में अपने वोट का सही इस्तेमाल करके इंडिया गठबंधन को जीत दिलानी होगी। दो महीने पहले हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया था। 10 दिन से केजरीवाल जेल में हैं। कोई उनके खिलाफ आरोपों को साबित नहीं कर पाया है। आपका वोट ही सबसे बड़ी अदालत है।



400 पार नहीं,  400 हार होगी BJP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- 400 पार नहीं,  400 हार होगी। मेरी अपील है- इस बार के चुनाव में BJP को हराओ, इन्हें वापस भेजो। वोट से लोकतंत्र को बचाओ, वोट से संविधान को बचाओ।।



अखिलेश यादव ने कहा- ये रामलीला मैदान ऐतिहासिक मैदान है और आज जब हम लोग यहां एकत्रित हुए हैं और एकसाथ खड़े हुए हैं तो इस मैदान से ये ऐलान होने वाला है कि सत्ताधारी जो दिल्ली में बैठे है वो अब ज्यादा दिन नहीं रहेंगे। आज हम दिल्ली आए हैं। सुना है दिल्ली वाले आज दिल्ली से बाहर गए हैं। दिल्ली से जो आज बाहर जा रहे हैं वो हमेशा-हमेशा के लिए बाहर जा रहे हैं। ये लोग (भाजपा) जो 400 पार का नारा दे रहे हैं, अगर आपके 400 पार हो रहे थे तो आम आदमी पार्टी के नेता से आपको घबराहट किस बात की है? मैं तो उस उत्तर प्रदेश से आता हूं जहां के लोगों ने भाजपा को मौका दिया और उनका स्वागत किया लेकिन याद रहे कि उत्तर प्रदेश के लोग जो स्वागत करते हैं वो धूम-धाम से विदाई भी करते हैं। आपने चुने हुए लोगों और मुख्यमंत्रियों को जेल भेज दिया। जिस लोकतंत्र के लिए दुनिया में भारत का सम्मान होता था, आज उसी भारत की दुनिया में किसी ने सबसे ज्यादा थूं-थूं करवाई है तो वो भाजपा के लोगों ने करवाई है। इनके 10 साल का कार्यकाल आप देखोगे तो ये ब्रह्मांड की सबसे झूठी पार्टी है। ये 400 पार नहीं 400 हारने जा रहे हैं। ED, CBI से डराकर सबसे ज्यादा चंदा वसूलने का काम अगर किसी ने किया है तो वो भाजपा ने किया है।





'मोदी सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार'

PDP की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'मोदी सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है।  चंदा चोरी से मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार किया है। ED लगाकर वसूली की है।  हम संविधान को बचाने के लिए यहां आए हैं।




'अबकी बार, भाजपा तड़ीपार'

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, ''BJP ने जिनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।  अब वो उनकी 'वॉशिंग मशीन' में साफ होकर BJP में शामिल हो गए हैं।  जनता सब समझ रही है।  इसलिए देश का नारा है- 'अबकी बार, भाजपा तड़ीपार'



 उन्होंने कहा- केंद्र सरकार संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। विपक्ष के नेताओं को ED, CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियों के जरिए धमकाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों की पत्नियां आज मंच पर आई हैं। हम अपनी बहनों की लड़ाई में भाई बनकर इनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे।


उद्धव ठाकरे ने कहा, आप (कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल) चिंता मत करो, सिर्फ हम ही नहीं पूरा देश आपके साथ है। कुछ दिन पहले आशंका थी कि क्या हमारा देश तानाशाही की ओर जा रहा है? लेकिन अब ये आशंका नहीं सच्चाई है। भाजपा को लग रहा होगा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने से लोग डर जाएंगे लेकिन उन्होंने अपने देशवासियों को कभी पहचाना नहीं।
















 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 मार्च 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।