मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने राजीव गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की, प्रार्थना सभा में हुए शामिल; कहा- नफरत की राजनीति की वजह से मैंने अपने पिता को खोया..

श्रीपेरंबुदूर: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' आज से शुरू हो गई है, कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कन्याकुमारी से इस यात्रा का आगाज करेंगे, हालांकि अगले 150 दिन की यात्रा में राहुल गांधी…

भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने राजीव गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की, प्रार्थना सभा में हुए शामिल; कहा- नफरत की राजनीति की वजह से मैंने अपने पिता को खोया..
भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने राजीव गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की, प्रार्थना सभा में हुए शामिल; कहा- नफरत की राजनीति की वजह से मैंने अपने पिता को खोया.. | फ़ोटो: TVL News

श्रीपेरंबुदूर: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' आज से शुरू हो गई है, कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कन्याकुमारी से इस यात्रा का आगाज करेंगे, हालांकि अगले 150 दिन की यात्रा में राहुल गांधी कंटेनर में सोएंगे जिनमें रुकने लायक व्यवस्था की गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और एक प्रार्थना सभा में शामिल हुए|



कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करने से पहले आज यानी बुधवार को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में पूजा-अर्चना की और अपने दिवंगत पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी, जहां 1991 में उनकी हत्या कर दी गई थी।



तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में तीन दशक पहले एक चुनावी रैली के दौरान आत्मघाती हमला करके राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी| मंगलवार की रात यहां पहुंचे वयनाड के सांसद राहुल गांधी ने अपने पिता के स्मारक पर पुष्प अर्पित किए और प्रार्थना सभा में शामिल हुए|



कांग्रेस नेता ने अपने पिता राजीव गांधी के स्मारक स्थल पर एक पौधा भी रोपा| कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के एस अलागिरि और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उनके साथ थे|



भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले बुधवार को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में अपने पिता के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कांग्रेस राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने नफरत की राजनीति के कारण अपने पिता को खो दिया, लेकिन देश को नहीं खोने देंगे।



राहुल गांधी ने ट्वीट किया,'' नफरत की राजनीति की वजह से मैंने अपने पिता को खोया। मैं अपने प्यारे देश को भी इसके चलते नहीं खो सकता। प्यार, नफरत को हराएगा। आशा, डर को हराएगी। हम सब मिलकर इस से उबर जाएंगे।



कांग्रेस  महासचिव जयराम रमे??? ने बुधवार को 'भारत जोड़ो यात्रा' से पहले कहा कि यह भारतीय राजनीति में एक नया मोड़ होगा और एक नई शुरुआत करेगा। वही कांग्रेस के जी-23 नेता आनंद शर्मा ने पार्टी को राहत देते हुए 'भारत जोड़ो यात्रा' के साथ एकजुटता जताई है और वह हिमाचल प्रदेश में पैदल मार्च में शामिल होंगे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।