नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी के पूर्व नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को दिल्ली एम्स (AIIMS) में निधन हो गया है | पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताया| श्रद्धांजलि देते हुए राहुल गांधी ने कहा,श्री रघुवंश प्रसाद सिंह जी के निधन के साथ ही गाँव व किसान की एक मज़बूत आवाज़ सदा के लिए खो गई है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, श्री रघुवंश प्रसाद सिंह जी के निधन के साथ ही गाँव व किसान की एक मज़बूत आवाज़ सदा के लिए खो गई है। गाँवों व किसानों के उत्थान के लिए उनकी सेवा और लगन तथा सामाजिक न्याय के लिए उनके संघर्ष को सदा याद रखा जाएगा। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा,''ग्रामीण इलाकों, खेत-खलिहानों और सामाजिक न्याय की मजबूत आवाज श्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। रघुंवश जी को उनके योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
''यूपी कांग्रेस चीफ अजय कुमार लल्लू ने कहा कि,''सामाजिक न्याय एवं ग्रामीण भारत के सपनों को लेकर जीवनपर्यंत संघर्षरत रहे, शालीन व बेबाक व्यक्तित्व के धनी रघुवंश बाबू के निधन की खबर दुःखद है। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।