Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

राहुल गांधी ने AICC हेडक्वार्टर में भारत के शौर्य प्रतीक 1971 के युद्ध की फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

  • by: news desk
  • 13 October, 2021
राहुल गांधी ने AICC हेडक्वार्टर में भारत के शौर्य प्रतीक 1971 के युद्ध की फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

नई दिल्‍ली : बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित फोटो प्रदर्शनी का कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अनावरण किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  और प्रियंका गांधी ने आज AICC मुख्यालय (All India Congress Committee Headquarters) में भारत के शौर्य प्रतीक 1971 के युद्ध पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। 



कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा ने  AICC दफ़्तर में 1971 की बांग्लादेश युद्ध की फोटो प्रदर्शनी देखी।  इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद, मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौज़ूद थे।




सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा - 1971 में बांग्लादेश को एक स्वतंत्र राष्ट्र की पहचान मिली। वह जीत भारतीय सेना के शौर्य और स्व. इदिरा गांधी जी के साहस की अप्रतिम गाथा है। राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी ने कांग्रेस मुख्यालय में लगाई गयी प्रदर्शनी का आज अवलोकन किया‌। देश को अपने स्वर्णिम इतिहास पर गर्व है।




कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा - श्री @RahulGandhi जी और श्रीमती @priyankagandhi जी ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित फोटो प्रदर्शनी के अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह फोटो प्रदर्शनी देश की सैन्य शौर्य गाथा को प्रदर्शित करेगी।




बांग्लादेश मुक्ति संग्राम 1971 में पाकिस्तान से बांग्लादेश की स्वतंत्रता के लिए लड़ा गया था|हर साल 16 दिसंबर को पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में विजय दिवस मनाया जाता है| इस फोटो प्रदर्शनी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के समय सेना प्रमुख रहे मॉनेक शॉ तथा भारतीय सेना के पराक्रम से संबंधित कई तस्वीरें इस प्रदर्शनी में शामिल की गई हैं| कांग्रेस बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की 50वीं वर्षगांठ पर कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है| इसके लिए उनके एंटनी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय समिति का गठन भी किया है|




1971 के युद्ध में हार का सामना करने के बाद, पाकिस्तान के तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल आमिर अब्दुल्ला खान नियाजी ने अपने 93,000 सैनिकों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया था|




Image








आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन