मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

PM की बुज़दिल चुप्पी ही उनका बयान है- उन्हें फ़र्क़ नहीं पड़ता: चीनी सेना द्वारा युवक के अपहरण को लेकर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला

नई दिल्ली: चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अरुणाचल प्रदेश में घुसकर एक भारतीय युवक का अपहरण कर लिया है| अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले से चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की ओर से एक 17 वर्षीय…

PM की बुज़दिल चुप्पी ही उनका बयान है- उन्हें फ़र्क़ नहीं पड़ता: चीनी सेना द्वारा युवक के अपहरण को लेकर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला
PM की बुज़दिल चुप्पी ही उनका बयान है- उन्हें फ़र्क़ नहीं पड़ता: चीनी सेना द्वारा युवक के अपहरण को लेकर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अरुणाचल प्रदेश में घुसकर एक भारतीय युवक का अपहरण कर लिया है| अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले से चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की ओर से एक 17 वर्षीय  किशोर का अपहरण करने के मामले में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है| राहुल गांधी ने कहा कि गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले भारत के एक भाग्य विधाता का चीन ने अपहरण कर लिया है| 



राहुल गांधी ने कहा कि,''हम मीराम तारौ के परिवार के साथ हैं| उन्होंने इस घटना पर पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर हमला बोला है| राहुल गांधी ने कहा कि पीएम की बुजदिल चुप्पी ही उनका बयान है| उन्हें फर्क नहीं पड़ता|



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले भारत के एक भाग्य विधाता का चीन ने अपहरण किया है- हम मीराम तारौन के परिवार के साथ हैं और उम्मीद नहीं छोड़ेंगे, हार नहीं मानेंगे। PM की बुज़दिल चुप्पी ही उनका बयान है- उन्हें फ़र्क़ नहीं पड़ता!




गौरतलब है कि यह मामला तब सामने आया था जब अरुणाचल प्रदेश के BJP सांसद ने बुधवार को दावा किया कि एक 17 वर्षीय युवक का "भारतीय क्षेत्र के अंदर से" अपहरण कर लिया गया है| अरुणाचल प्रदेश के BJP सांसद तापिर गाव (Arunachal MP Tapir Gao) ने कहा है कि चीनी सेना की कैद से किसी तरह बचकर आए एक अन्‍य लड़के ने इस अपहरण की जानकारी अधिकारियों को दी।



 बीजेपी सांसद तपीर गाओ ने कहा है कि अपहरण सियांग जिले के लुंगटा जोर इलाके से हुआ है जहां चीन ने 2018 में भारत के अंदर 3-4 किलोमीटर सड़क बनाई है| उनका कहना है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने बिशिंग गांव से 17 वर्षीय मीराम तारन को अगवा कर लिया है| बीजेपी सांसद तपीर गाओ के साथ ही कांग्रेस विधायक निनॉन्ग इरिंग ने भारत सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की है|



तापिर गाओ ने ट्वीट किया,''चीनी पीएलए ने मंगलवार को जि़दो गांव के 17 वर्षीय श्री मिराम तारोन को भारतीय क्षेत्र के लुंगटा जोर क्षेत्र (चीन ने 2018 में भारत के अंदर 3-4 किलोमीटर सड़क बनाया) से सियुंगला क्षेत्र (बिशिंग गांव) में अपहरण कर लिया है। यह इलाका अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले में है। उसके दोस्त पीएलए की गिरफ्त से भाग निकले और अधिकारियों को सूचना दी। केंद्र सरकार की सभी एजेंसियों से अनुरोध है कि वे उसकी जल्द रिहाई के लिए कदम उठाएं।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।