नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘‘पिछले कुछ महीनों में ही भारतीय रेलवे ने आम जनता से उसकी लाइफलाइन छीन ली है।
अब ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर भी GST वसूलेगी भाजपा सरकार।
ये पढ़िए, रेलवे के कुछ नए फैसले:
1. पहले, वरिष्ठ नागरिकों को रेल टिकट पर मिलने वाली 50% छूट बंद की।
2. फ़िर, छोटे बच्चों का टिकट पूरा ख़रीदना पड़ेगा, ये ऐलान किया।
3. अग्निवीर की तर्ज पर रेलवे में भी प्राइवेट कर्मचारियों को 3 साल के लिए भर्ती करना शुरू किया।
4. अब ट्रेन टिकट को कैंसिल करवाने और होटल की बुकिंग को रद्द करने पर भी GST वसूला जाएगा।
'मित्रों' की सरकार, सिर्फ अपने 'मित्रों' को फायदा पहुंचाने के लिए, जोंक की तरह आम जनता का खून चूस रही है।
इससे पहले राहुल गांधी ने देश भर के सभी व्यापारियों को राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने कहा कि, ‘ मैं हमेशा कहता हूं, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग हमारे देश की रीढ़ हैं। अगर देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, तो हमें इन व्यापारियों को प्रोत्साहित करना होगा, उनके लिए ऐसी नीतियां बनानी होंगी जो इन व्यापारियों के हित में हों ताकि ज़्यादा से ज़्यादा रोज़गारों का सृजन किया जा सके।
सोमवार को राहुल गांधी ने कहा कि, ‘महंगाई का जाल तोड़ो, भारत जोड़ो| न्होंने कहा,''आज देश में सबसे बड़ी समस्याएं हैं - बेरोज़गारी, महंगाई और बढ़ती नफ़रत
राहुल गांधी ने कहा कि, ‘'बहुत हुई महंगाई की मार' वाला जुमला आप सबको याद ही होगा, लेकिन आज खाद्य पदार्थों पर GST लगाकर जनता से वसूली की जा रही है। हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोज़गार देने का वादा किया गया था, लेकिन आज देश में 45 सालों में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी है। कहा था ‘हम 2022 तक विश्वगुरु बनेंगे’, लेकिन आज देश को नफरत की आग में झोंक दिया गया है।
राहुल गांधी ने कहा कि,''मुद्दे कई हैं जिन पर बात होनी चाहिए, सवाल उठने चाहिए, जवाब मिलने चाहिए। अगर सरकार द्वारा जनता के मुद्दे उठाने के लिए द्वेष, भय और प्रतिशोध की राजनीति की जाएगी, तो हम सब कुछ झेलने के लिए तैयार हैं। सच बोलने के लिए मुझ पर जितने आक्रमण करने हैं, कर लें, मैं पीछे नहीं हटूंगा।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,बेरोज़गारी, महंगाई और टैक्स के बोझ के तले जनता दबी जा रही है, जिसके ख़िलाफ़ हम भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रहे है। इस लड़ाई में मैं अकेला नहीं हूं, मेरे साथ देश का एक-एक नागरिक है और हम सब मिलकर भारत जोड़ेंगे।