मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भारत 'हिंदूओं' का देश है 'हिंदुत्ववादियों' का नहीं, 'हिंदुओं' का राज वापस लाना है; मोदी और उनके मित्रों ने मिलकर इस देश को बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी का हमला

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस की ''महंगाई हटाओ रैली'' में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे| उन्होंने कहा कि,'' भारत 'हिंदुओं' का देश है, हिं…

भारत 'हिंदूओं' का देश है 'हिंदुत्ववादियों' का नहीं, 'हिंदुओं' का राज वापस लाना है; मोदी और उनके मित्रों ने मिलकर इस देश को बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी का हमला
भारत 'हिंदूओं' का देश है 'हिंदुत्ववादियों' का नहीं, 'हिंदुओं' का राज वापस लाना है; मोदी और उनके मित्रों ने मिलकर इस देश को बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी का हमला | फ़ोटो: TVL News

जयपुर:  राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस की ''महंगाई हटाओ रैली'' में  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे| उन्होंने कहा कि,'' भारत 'हिंदुओं' का देश है, हिंदुत्ववादियों का नहीं है| उन्होंने कहा कि 2014 से देश में हिंदुत्ववादियों का राज है, अब हिंदुओं का राज वापस लाना है| उन्होंने हिंदू और हिंदुत्ववादियों में फर्क बताते हुए कहा कि महात्मा गांधी हिंदू थे और नाथराम गोडसे हिंदुत्ववादी| इन्हें सत्ता चाहिए, ना कि सच| और हिंदू हमेशा सच के साथ रहता है और कभी डरता नहीं है|



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि,''हिंदू और हिंदुत्ववादी शब्द एक नहीं है, ये दो अलग-अलग शब्द है और इनका मतलब भी अलग है। मैं हिंदू हूं मगर हिंदुत्ववादी नहीं हूं। महात्मा गांधी हिंदू और गोडसे हिंदुत्ववादी। चाहे कुछ भी हो जाए हिंदू सत्य को ढूंढता है| 



राहुल गांधी ने कहा कि,'''महात्मा गांधी ने पूरी जिंदगी सच को ढूंढने बीता दी और अंत में एक हिंदुत्ववादी ने उनकी छाती में तीन गोली मारी। हिंदुत्ववादी अपनी पूरी जिंदगी सत्ता को खोजने में लगा देता है उसको सत्य से कुछ लेना देना नहीं है उसे सिर्फ सत्ता चाहिए और उसके लिए वो कुछ भी कर देगा|



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि,'ये देश हिंदूओं का देश है हिंदुत्ववादियों का नहीं है और आज इस देश में महंगाई, दर्द, दुख है तो ये काम हिंदुत्ववादियों ने किया है। हिंदुत्ववादियों को किसी भी हालत में सत्ता चाहिए| उन्होंने कहा कि 2014 से देश में हिंदुत्ववादियों का राज है, अब हिंदुओं का राज वापस लाना है




महंगाई हटाओ रैली' को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ''देश की हालत आप सबको दिख रही है। ये रैली महंगाई और बेरोजगारी के बारे में है। यह आम जनता के दुख दर्द के बारे में है। देश की आज जो हालत है शायद पहले कभी नहीं थी। पूरा का पूरा धन चार पांच पूंजीपतियों के हाथ में जा रहा है। देश के सारे संस्थान एक संगठन के हाथ में हैं। देश को जनता नहीं चला रही है। देश को चार पांच पूंजीपति चला रहे हैं। सरकार भी उन्हीं के लिए काम कर रही है।



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि,'''देश के सामने आज कौन सी लड़ाई है? देश की राजनीति में आज दो शब्दों की टक्कर है। एक शब्द हिंदू और दूसरा शब्द हिंदुत्ववादी। ये एक चीज नहीं है। ये दो अलग शब्द हैं और इनका मतलब अलग है। मैं हिंदू हूं और हिंदुत्ववादी नहीं हूं। गांधी जी हिंदू थे। गोडसे हिंदुत्ववादी था। गांधी जी ने पूरी जिंदगी सत्य को समझने के लिए, सच को ढूंढने में बिता दी। और अंत में एक हिंदुत्ववादी ने उनकी छाती में गोली मारी। हिंदुत्ववादी अपनी पूरी जिंदगी सत्ता को खोजने में डाल देता है। उसे सत्य से कुछ लेना देना नहीं। उसे सिर्फ सत्ता चाहिए, जिसके लिए वह कुछ भी कर देता है। उसका रास्ता सत्याग्रह नहीं, उसका रास्ता सत्ताग्रह है। हिंदू का रास्ता सत्याग्रह है।



उन्होंने कहा,''हिंदू शिव जी की अपना डर को हलाहल की तरह पी जाता है। हिंदुत्ववादी डर के आगे मत्था टेक देता है। इस डर से उसके दिल में नफरत पैदा होती है। हिंदू डर का सामना करता है। उसके दिल में शांति और प्रेम पैदा होता है।मैं आपको इसलिए बता रहा हूं कि आप सब हिंदू हैं और हिंदुत्ववादी नहीं। यह देश हिंदुओं का है, हिंदुत्ववादियों का नहीं है। आज देशवासियों को जो तकलीफ है, वह हिंदुत्ववादियों ने दिया है। इन्हें किसी भी हालत में सत्ता चाहिए।



राहुल गांधी ने कहा कि,''महात्मा गांधी ने कहा था कि हमें सच्चाई से मतलब है, कुर्सी नहीं चाहिए। इन हिंदुत्ववादियों का कहना है कि हमें बस कुर्सी चाहिए, सच्चाई से कोई मतलब नहीं है। हिंदू कौन? जो किसी से नहीं डरता। हिंदू कौन? जो हर धर्म का आदर करता है। 'उन्होंने कहा,''आप किसी धर्मग्रंथ में दिखा दीजिए। कहां लिखा है कि कमजोर को मारना है? कहां लिखा है कि कमजोर को कुचल देना है? गीता में लिखा है कि सत्य के लिए लड़ो। कृष्ण ने अर्जुन से ये नहीं कहा कि अपने भाइयों को मारो। कृष्ण ने कहा कि सच्चाई के लिए लड़ो



राहुल गांधी ने कहा कि,'आज हिंदुस्तान की एक प्रतिशत आबादी के हाथ में 33 प्रतिशत धन है। 10 प्रतिशत आबादी के हाथ में 65 प्रतिशत धन है। और सबसे गरीब 50 प्रतिशत आबादी के हाथ में सिर्फ 6 प्रतिशत धन है। हिंदुओं को कभी दबाया नहीं जा सकता। तीन हजार साल में ऐसा कभी नहीं हुआ। क्योंकि हम किसी से नहीं डरते। हम मरने से भी नहीं डरते। हिंदू किसी से नहीं डरता।



राहुल गांधी ने कहा कि,''मोदी और उनके मित्रों ने मिलकर इस देश को बर्बाद कर दिया है। हम जानते हैं कि किसान इस देश की रीढ़ की हड्डी है, उसके बिना कुछ नहीं हो सकता। मोदी जी ने किसानों की छाती में चाकू घोंप दिया, वह भी पीछे से क्योंकि वे हिंदुत्ववादी हैं। उन्होंने कहा,''संसद में कहते हैं कि कोई किसान शहीद हुआ ही नहीं। हम मुआवजा कैसे दें? हमने पंजाब और हरियाणा से लिस्ट मंगाई और संसद में पेश की। इन्होंने पहले पीछे से छुरा मारा, फिर मांफी मांगी। अब कहते हैं कि मुआवजा नहीं दे सकते। 



अच्छे दिन किसके आए? हम दो हमारे दो के। एयरपोर्ट, परिवहन, रेलवे जहां देखों सिर्फ अंबानी और अडानी दिखेंगे। आपको कोई मुफ्त में कुछ दे तो आप वापस नहीं करेंगे। गलती उनकी नहीं, गलती मोदी की है।देश ऐसे नहीं चलाया जा सकता। इस देश की रीढ़ किसान, मजदूर, छोटे बिजनेस वाले हैं। उन्हें मिटा दिया। जो रोजगार पैदा करता है उसे मिटा दिया।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।