नई दिल्ली: LPG cylinder price hike: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को (25 जुलाई, 2022 को) नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ‘सब्सिडी बंद करो, जनता को निचोड़ो’ की नीति पर चल रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से यह आग्रह भी किया कि वैज्ञानिक उपकरणों पर जीएसटी में की गई बढ़ोतरी को वापस लिया जाए।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘भाजपा की 'सब्सिडी बंद करो, जनता को निचोड़ो' नीति
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने LPG सब्सिडी बंद करके ₹11,654 करोड़ बचाए, साल 2021-22 में सरकार ने सिर्फ ₹242 करोड़ की सब्सिडी दी।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,''जब भाजपा सरकार ने लोगों से सब्सिडी छोड़ने की अपील की, लाखों लोगों ने सब्सिडी छोड़ दी, लेकिन तब उन्हें ये मालूम नहीं था की आने वाले दिनों में सरकार सिलेंडर के दामों में भारी इज़ाफ़ा करेगी। ये भाजपा सरकार की चाल थी। सिलेंडर के रेट जैसे-जैसे बढ़ते गए ग्राहकों ने सब्सिडी वापस मांगनी शुरू कर दी। आज एक सिलेंडर की कीमत 1053 रु है, जो आने वाले दिनों में शायद और भी बढ़ जाए।
उन्होंने कहा, ‘‘महंगाई और बेरोज़गारी से पहले ही जनता निराशा की गर्त में डूब रही थी, अब रोज़मर्रा की खाने-पीने की चीज़ों पर GST लगा कर सरकार ने जनता की जेब से पैसा निकलवाने का नया साधन ढूंढ लिया है।
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘2021-22 में 3.59 करोड़ लोगों ने महंगाई के चलते सिलेंडर ही नहीं भरवाया। अब गैस के नए कनेक्शन के लिए ₹2200 रु, रेग्युलेटर के लिए ₹250, पासबुक के लिए ₹25 और पाइप के लिए ₹150 रुपये अलग से देने होंगे, ऊपर से सिलेंडर के आसमान छूते रेट।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सवाल किया, ‘‘मोदी सरकार को सवाल पूछना बिल्कुल पसंद नहीं है, लेकिन सवाल तो फ़िर भी पूछा जायेगा - 'अच्छे दिन', मगर किसके?