मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Prophet Remark Row: नूपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन, हिंसक झड़प..पथराव..आगजनी, कर्फ्यू, लाठीचार्ज; रांची में 11 पुलिस कर्मी और 12 प्रदर्शनकारी घायल

नई दिल्ली: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन शुरू हो गए। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, बंगाल के कई शहरों में जुमे क…

Prophet Remark Row: नूपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन, हिंसक झड़प..पथराव..आगजनी, कर्फ्यू, लाठीचार्ज; रांची में 11 पुलिस कर्मी और 12 प्रदर्शनकारी घायल
Prophet Remark Row: नूपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन, हिंसक झड़प..पथराव..आगजनी, कर्फ्यू, लाठीचार्ज; रांची में 11 पुलिस कर्मी और 12 प्रदर्शनकारी घायल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्लीपैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन शुरू हो गए। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, बंगाल के कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद लोग सड़कों पर उतर आए और नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। सहारनपुर, अंबेडकर नगर, फिरोजाबाद, मुरादाबाद और प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के जिलों में पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। झारखंड की राजधानी रांची में भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई।



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विभिन्न शहरों में पथराव की घटनाओं के बाद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ACS होम अवनीश अवस्थी, कार्यवाहक DGP, ADG लॉ एंड ऑर्डर जैसे अधिकारी पुलिस मुख्यालय से स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।ACS होम अवनीश अवस्थी ने भी ज़िलों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट मांगी है।




झारखंड के रांची में प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित कर रहे एसएसपी, एसपी सिटी, डीएसपी सिटी, डेली मार्केट थाना प्रभारी और कुछ अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए।| रांची के सिविल सर्जन के मुताबिक,,'देर शाम तक 6 घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। उनमें से एक को गोली लगी थी और उसे रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया था।



 झारखंड पुलिस ने बताया,,''प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, 11 पुलिस कर्मी और 12 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं, उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। फोर्स तैनात है।




पश्चिम बंगाल: निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल के विवादित बयान के खिलाफ लोगों ने हावड़ा-खड़गपुर रेल मार्ग पर दासनगर रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। हावड़ा-खड़गपुर रेल मार्ग पर चल रहे विरोध के चलते संतरागाछी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



 हावड़ा ज़िले में 13 जून सुबह 6 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। आज के विरोध और मौजूदा हालात को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।



महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन

बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ नवी मुंबई में महिलाओं ने विरोध मार्च निकाला। भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ सोलापुर में बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध मार्च निकाला।



महाराष्ट्र के नवी मुंबई, पनवेल, सोलापुर, औरंगाबाद में भी हुए प्रोटेस्ट हुए हैं। हालांकि यहां से कोई हिंसा की खबर नहीं है। प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।



महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे-पाटिल ने कहा कि,''मैं राज्य के लोगों को बताना चाहता हूं कि पूरे महाराष्ट्र में स्थिति नियंत्रण में है और शांतिपूर्ण है। सभी धार्मिक पृष्ठभूमि के लोगों को उस शांति को जारी रखने का प्रयास करना चाहिए। राज्य में केवल शांतिपूर्ण विरोध देखा गया|



झारखंड विरोध प्रदर्शन: कुछ लोगों ने वाहनों में आग लगाई, तोड़फोड़ और पथराव किया

भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर रांची में विरोध प्रदर्शन हुआ। कुछ लोगों ने वाहनों में आग लगाई, तोड़फोड़ और पथराव किया। रांची DIG अनीश गुप्ता ने कहा कि,'' हम प्रयास कर रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है। भारी बलों की तैनाती की गई है। वरीय पदाधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मामले की जांच की जा रही है|



रांची में प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित कर रहे एसएसपी, एसपी सिटी, डीएसपी सिटी, डेली मार्केट थाना प्रभारी और कुछ अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए। नागरिकों के घायल होने की भी सूचना है।



रांची शहर में कर्फ्यू

शहर के हिंसा प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया: रांची जिला प्रशासन



झारखंड CM हेमंत सोरेन ने कहा कि,''मुझे अचानक इस चिंताजनक (विरोध) घटना के बारे में जानकारी मिली। झारखंड की जनता हमेशा से बहुत संवेदनशील और सहनशील रही है, घबराने की जरूर??? नहीं है। मैं सभी से अपील करता हूं कि ऐसी किसी भी गतिविधि में भाग लेने से परहेज करें जिससे इस तरह के अपराध और हों|



6 घायल ,1 को गोली लगी

रांची के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने कहा कि,'देर शाम तक 6 घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। उनमें से एक को गोली लगी थी और उसे रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया था। बाकी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है|



 झारखंड: 11 पुलिस कर्मी और 12 प्रदर्शनकारी घायल

 झारखंड पुलिस के अनुसार,,''प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, 11 पुलिस कर्मी और 12 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं, उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। फोर्स तैनात है। इलाके में आईजी, पुलिस अधीक्षक, डीएसपी समेत सीनियर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं|



झारखंड के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और डीजीपी से बात कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है| झारखंड राजभवन भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ रांची में विरोध प्रदर्शन आज हिंसक हो गया था।



कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन

निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल के विवादित बयान के ख़िलाफ़ रजा अकादमी ने कलबुर्गी के मुस्लिम चौक पर प्रदर्शन किया।



तेलंगाना में विरोध प्रदर्शन

हैदराबाद में मक्का मस्जिद के बाहर भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया। पुलिस बल और CRPF इलाके में तैनात हैं।



पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शन

हावड़ा में लोगों ने निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल द्वारा विवादित बयान पर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद हैं।



पश्चिम बंगाल: हावड़ा में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वैन और पुलिस बूथ में आग लगाई।



UP के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, सहारनपुर, बाराबंकी, मुरादाबाद, उन्नाव, देवबंद समेत कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन हुए। सहारनपुर में तोड़फोड़ और प्रयागराज में पत्थरबाजी हुई। प्रयागराज में प्रदर्शनकारियों ने PAC का ट्रक फूंक डाला। कई जगहों पर हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भीम आर्मी चीफ सतपाल तंवर ने नूपुर शर्मा की जुबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ का इनाम देने का ऐलान किया।



निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी के विरोध में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया।  बिना परमिशन के विरोध प्रदर्शन करने वाले 21 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार 



DIG सहारनपुर ज़ोन प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि,''हमें पता चला कि कुछ लोगों ने जुम्मे की नमाज़ के बाद मार्च करने का प्रयास किया। हम मौके पर पहुंचे और उनको हटाया। जानकारी मिली कि उन्होंने कुछ दुकानें लूटने की कोशिश की और वाहनों को नुकसान पहुंचाया है। उनपर मुकदमा दर्ज़ कर सख्त कार्रवाई की जाएगी|


प्रयागराजअटाला इलाके में पथराव

प्रयागराज के अटाला इलाके में भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की विवादित बयान को लेकर पथराव हुआ।



UP उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि,'जो प्रदेश को दंगा युक्त बनाने का प्रयास कर रहे हैं, उन पर कानून सख्त कार्रवाई करेगा|



UP के DGP (कार्यवाहक)  डी. एस. चौहान ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धर्म गुरुओं से बातचीत की गई थी। 3-4 ज़िलों में प्रदर्शन हुआ है लेकिन पुलिस ने संयम और सख्ती के साथ स्थिति को संभाला है। दंगाईयों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारे सारे अधिकरी सुरक्षित हैं। एक RAF के जवान को पत्थर से चोट आई है जिसका इलाज चल रहा है|



पंजाब:  लुधियाना में प्रदर्शन

पंजाब के लुधियाना जामा मस्जिद में पैगंबर का अनादर करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए। शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी के आह्वान पर प्रदर्शन किया गया। जुमे की नमाज के बाद मजलिस अहरार इस्लाम हिंद ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारी बोले- पैगंबर की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जा सकती



 मध्य प्रदेश में प्रदर्शन

मध्यप्रदेश में भी नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने नूपुर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। नूपुर शर्मा को मिल रही धमकियों पर सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि भारत हिंदुओं का है। उन्होंने कहा- इन अविश्वासियों ने हमेशा ऐसा ही किया है। इनका कम्युनिस्ट इतिहास है। जैसे कमलेश तिवारी ने कुछ कहा तो वह मारा गया, किसी और (नूपुर शर्मा) ने कुछ कहा और उन्हें धमकी मिली। भारत हिंदुओं का है और सनातन धर्म यहां जिंदा रहेगा और यह हम लोगों की जिम्मेदारी है।





श्रीनगर और कई अन्य जगहों पर प्रदर्शन

कश्मीर के श्रीनगर और कई अन्य शहरों में नूपुर शर्मा की टिप्पणी के खिलाफ नारेबाजी की गई। यहां भी प्रदर्शन नमाज के बाद ही शुरू हुए। 




दिल्ली जामा मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन

निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने आज विरोध प्रदर्शन किया। जामा मस्जिद के शाही इमाम का कहना है कि मस्जिद ने विरोध का कोई आह्वान नहीं किया।



दिल्ली पुलिस ने कहा कि,'निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल के बयानों के खिलाफ लोगों ने जामा मस्जिद पर विरोध प्रदर्शन किया। हमने वहां से लोगों को हटा दिया है। स्थिति अब नियंत्रण में है|



दिल्ली पुलिस ने कहा कि,' दिल्ली में आज जामा मस्जिद पर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर कुछ लोगों की पहचान हुई है। प्रदर्शन करने वालों के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई की जाएगी|



दिल्ली सेंट्रल DCP श्वेता चौहान ने कहा कि,''यह लोग नवीन जिंदल और नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। हमने 10-15 मिनट में इस पर काबू पा लिया था। इन लोगों ने प्रदर्शन सड़क पर और बिना अनुमति के किया था जिस पर हम क़ानूनी कार्रवाई करेंगे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।