मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

द्रौपदी मुर्मू बनीं भारत की नई राष्ट्रपति: NDA की प्रत्याशी मुर्मू को मिले 2824 वोट, विपक्ष उमीदवार यशवंत सिन्हा को 1877 वोट

नई दिल्ली: बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्‍ट्रपति बन गई हैं| NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार…

द्रौपदी मुर्मू बनीं भारत की नई राष्ट्रपति: NDA की प्रत्याशी मुर्मू को मिले 2824 वोट, विपक्ष उमीदवार यशवंत सिन्हा को 1877 वोट
द्रौपदी मुर्मू बनीं भारत की नई राष्ट्रपति: NDA की प्रत्याशी मुर्मू को मिले 2824 वोट, विपक्ष उमीदवार यशवंत सिन्हा को 1877 वोट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्‍ट्रपति बन गई हैं| NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति चुनाव में विजयी घोषित किया गया। राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू को 2824 वोट मिले जबकि यशवंत सिन्हा को 1877 वोट मिले हैं



राज्यसभा के महासचिव और राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए रिटर्निंग ऑफिसर पी.सी. मोदी ने दिल्ली में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके आवास पर प्रमाण पत्र सौंपा।



 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुर्मू के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा,  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को देश की राष्ट्रपति चुने जाने पर उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी।



यशवंत सिन्हा ने मुर्मू को बधाई देते हुए कहा- द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं। देश को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी।



राज्यसभा के महासचिव और राष्ट्रपति चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर पी.सी. मोदी ने कहा,;;गणना पूरी करने के बाद कोटा निकाला गया जिसमें द्रौपदी मुर्मू को उस कोटे से अधिक वोट मिले। इसके आधार पर मैंने निर्वाचन अधिकारी होने के नाते यह घोषणा की है| उन्हें(द्रौपदी मुर्मू) कुल 64 फीसदी वोट मिले। कुल 53 अवैध वोट थे। द्रौपदी मुर्मू को 2824 वोट मिले जिनका मूल्य 6,76,803 था और यशवंत सिन्हा को 1877 वोट मिले, जिनका मूल्य 3,80,177 था|



राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती गुरुवार देर रात 4 राउंड में पूरी हुई। कुल 4754 वोट पड़े थे। गिनती के वक्त 4701 वोट वैध और 53 अमान्य पाए गए। कुल वोटों का कोटा 5,28,491 था। इसमें द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले। इनकी वैल्यू 6 लाख 76 हजार 803 थी। केरल से मुर्मू को सबसे कम सिर्फ एक और यूपी से सबसे ज्यादा 287 वोट मिले।



वहीं, यशवंत सिन्हा को कुल 1877 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 3 लाख 80 हजार 177 रही। दूसरी तरफ सिन्हा को आंध्र प्रदेश, नागालैंड और सिक्किम से एक भी वोट नहीं मिला। उन्हें सबसे ज्यादा 216 वोट पश्चिम बंगाल से मिले। वोट प्रतिशत की बात करें तो द्रौपदी मुर्मू को 64% और यशवंत सिन्हा को 36% वोट मिले।



Presidential Election Results LIVE:



● असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "लोगों के दिल में अद्भुत उत्साह का माहौल था और लोगों को पता था कि देश को पहली महिला राष्ट्रपति होंगी जो जनजातीय आदिवासी हैं। इसलिए बहुत सारे विधायक और सांसद ने पार्टी लाइन से ऊपर उठकर वोट दिया। यह क्षण बहुत ही अहम और अलग है इसलिए यह स्वाभाविक था|



● केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। उन्होंने कहा, "नई राष्ट्रपति संविधान द्वारा बनाए गए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, लोगों में आपसी मित्रता को मजबूत कर देश को आगे बढ़ाएंगी|



● केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, " पहली बार एक आदिवासी महिला का इस देश के राष्ट्रपति पद पर चुना जाना बड़ी बात है। हम लोगों ने यहां आकर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी और अपनी खुशी का इजहार किया। यह पूरे देश के लिए एक संदेश है कि एक आम महिला देश की राष्ट्रपति बन सकती हैं: 



● महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। उन्होंने कहा, "यह भारतीय महिला समुदाय के साथ-साथ आदिवासी समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है। यह क्षण हम सभी के लिए खुशी और गर्व का क्षण है"|




● राज्यसभा के महासचिव और राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए रिटर्निंग ऑफिसर पी.सी. मोदी ने दिल्ली में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके आवास पर प्रमाण पत्र सौंपा।



● लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उनके आवास पर मुलाकात की।



● राष्ट्रपति-चुनाव के दौरान द्रौपदी मुर्मू को सभी राज्यों में वोट मिले। विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को आंध्र प्रदेश, नागालैंड और सिक्किम में एक रिक्त स्थान मिला।




●केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा,मैं माननीय द्रौपदी मुर्मू को हृदय से अभिनंदन देता हूं। आज का दिन देश के लोकतंत्र के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण दिन है। ये लोकतंत्र की शक्ति का नमूना है। जनजाति समाज से एक महिला को देश की राष्ट्रपति के रूप में चुने जाना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है|



● केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा,' हमें बहुत खुशी है कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से आने वाली शिक्षित महिला हैं। पूरे देश में खुशी मनाई जा रही है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की तरफ से मैं द्रौपदी मुर्मू को बहुत बधाई देता हूं|



 द्रौपदी मुर्मू को 2824 वोट मिले

राज्यसभा महासचिव पी.सी. मोदी ने कहा,'राष्ट्रपति चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ संपन्न हुआ। चुनाव में 4754 मत पड़े, जिसमें से 4701 वैध और 53 अमान्य घोषित हुए। कोटा (राष्ट्रपति चुने जाने वाले उम्मीदवार के लिए) 5,28,491 था। द्रौपदी मुर्मू ने 2824 प्रथम वरीयता वोट हासिल किए जिनकी वैल्यू 6,76,803 है|



● केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने द्रौपदी मुर्मू को भारत की राष्ट्रपति घोषित किए जाने पर उनको बधाई देने के लिए दिल्ली में NDA के आवास का दौरा किया।



● उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने द्रौपदी मुर्मू को देश की राष्ट्रपति चुने जाने पर उनको बधाई दी।



● NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति चुनाव में विजयी घोषित किया गया।



●बसपा प्रमुख मायावती ने द्रौपदी मुर्मू को देश की राष्ट्रपति चुने जाने पर उनको बधाई दी।



●केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि,'यह एक ऐतिहासिक क्षण है। पूरा देश इसे एक त्योहार के रूप में मना रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर देश ने एक जनजातीय महिला राष्ट्रपति को चुना है। मैं द्रौपदी मुर्मू को हार्दिक बधाई देता हूं। उनके नेतृत्व में एक नया इतिहास रचा जाएगा: 



●केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि,'आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखे जाने वाला दिन है। मैं द्रौपदी मुर्मू को हृदय की गहराइयों से बधाई देना चाहता हूं। PM नरेंद्र मोदी ने आज हमारे जनजातीय समाज को और देश के लोगों को गौरवान्वित किया है|




● छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,''देश की 15वीं राष्ट्रपति चुने जाने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएँ। विश्वास है कि भारत गणराज्य के संवैधानिक संरक्षक के रूप में आपके हाथों में देश के नागरिकों के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का गौरवशाली इतिहास सुरक्षित रहेगा।



● राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि,'आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।



● राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,''श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को भारत की राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है श्रीमती मुर्मू भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के संवैधानिक दायित्व का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगी।




●केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ‘द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में विजयी हुई हैं। पूरा देश जश्न मना रहा है। मैं उन्हें राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई देता हूं और शुभकामनाएं देता हूं|



●विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का 15 वें राष्ट्रपति के रूप में चुनाव एक प्रामाणिक और समावेशी भारत का उदाहरण है।"




● रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘यह भारत के लोकतंत्र की ताकत है कि गांव, गरीब, किसान, झुग्गी-झोपड़ी का इंसान भारत का राष्ट्रपति बन सकता है। राष्ट्रपति पद किसी भी देश का उच्च संवैधानिक पद होता है। मैं समझता हूं कि देशवासियों के लिए इससे बड़ी खुशी कुछ और नहीं हो सकती है|



● रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को देश की राष्ट्रपति चुने जाने पर उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी।




● नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने द्रौपदी मुर्मू को भारत की राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, "मुझे विश्वास है कि नेपाल और भारत के बीच उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंध आने वाले दिनों में नई ऊंचाइयों को देखेंगे।"



मुझे यकीन है कि वो एक सफल राष्ट्रपति होंगी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘जनजातीय क्षेत्र से शिक्षा प्राप्त कर एक राष्ट्रपति के पद तक आने की यात्रा बहुत कुछ कहती है। यह तभी संभव है जब देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। मुझे यकीन है कि वो एक सफल राष्ट्रपति होंगी|




द्रौपदी मुर्मू के भाई तारिनसेन टुडू ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं, मेरी दीदी आदिवासी क्षेत्र से जाकर राष्ट्रपति बन गईं। उन्होंने बचपन से ही बहुत संघर्ष किया है। इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है। यहां लोग बहुत खुश हैं। मैं परसो उनसे मिलने जाऊंगा|



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने द्रौपदी मुर्मू को देश की राष्ट्रपति चुने जाने पर ट्वीट कर बधाई दी।



● भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू को देश की राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।



●निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने द्रौपदी मुर्मू को देश की नई राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।




●कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।



●लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर NDA की द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी।



मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अवसर पर यह देश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में NDA  ने कर्तव्यनिष्ठ समाजसेवी, समर्पित जनसेवी, अनुसूचित जनजाति वर्ग से आने वाली हमारी बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया| आज वो देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर निर्वाचित हो गई है। यह भारत के लोकतंत्र की खुबी है|



भारत ने इतिहास लिखा: PM मोदी

PM मोदीने कहा, ‘भारत ने इतिहास लिखा है। जब भारत आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में पैदा हुई एक आदिवासी समुदाय की बेटी को राष्ट्रपति चुना गया है। द्रौपदी मुर्मू को बधाई|



दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से उनके आवास पर मुलाकात की।  NDA से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के बाद कुल वैध मतों का 50%  का आंकड़ा पार कर लिया है।



मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से लोकतंत्र में लोगों की आस्था और मजबूत हुई है: उत्तराखंड CM पुष्कर धामी:

उत्तराखंड CM पुष्कर धामी ने कहा, ‘‘मैं उनका(द्रौपदी मुर्मू) धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने एक बहुत ही सामान्य स्थिति में आदिवासी बहुल क्षेत्र से अपने जीवन की शुरूआत की। आज उन्हें राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त हुआ। मुर्मू जी के राष्ट्रपति बनने से लोकतंत्र में लोगों की आस्था और मजबूत हुई है|



राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं: यशवंत सिन्हा

यशवंत सिन्हा ने कहा, ‘मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं। देश को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी|



राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई। वे गाँव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं।आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँचीं। यह भारतीय लोकतंत्र की ताक़त है|



थर्ड राउंड में ही मुर्मू को 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले

राष्ट्रपति चुनाव में 3 राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इसमें सांसदों और पहले 20 स्टेट्स की वोटिंग शामिल है। मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए। थर्ड राउंड में ही मुर्मू को 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले। 



वहीं यशवंत सिन्हा 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल हैं। बाकी के राज्यों की गिनती जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्‌डा मुर्मू से मिलने उनके घर पहुंचे।




तीसरे राउंड में ही 5.77 लाख वोट लेकर जीतीं द्रौपदी मुर्मू

NDA से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के बाद कुल वैध मतों का 50% का आंकड़ा पार कर लिया है। थर्ड राउंड में ही मुर्मू को 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले। वहीं यशवंत सिन्हा 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके।



तीसरे दौर की मतगणना में द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले, यशवंत सिन्हा को 521

राज्यसभा महासचिव पी.सी. मोदी ने कहा, ‘तीसरे दौर की मतगणना में कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब शामिल हैं। इस दौर में कुल वैध मत 1,333 हैं। जिनकी कुल वैल्यू 1,65,664 है। द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले, यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले|




ओडिशा: NDA से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान ओडिशा के रायरंगपुर में लोग जश्न मना रहे हैं। तीसरे राउंड की मतगणना के बाद द्रौपदी मुर्मू आगे चल रही हैं।



दिल्ली:  राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना जारी है। इसी बीच NDA से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के आवास के बाहर जश्न का माहौल है। दो राउंड की मतगणना के बाद द्रौपदी मुर्मू आगे चल रही हैं।



पटना में जश्न

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में 2 राउंड के बाद NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आगे चल रही हैं। इसी बीच बिहार के पटना में भाजपा नेता और कार्यकर्ता जश्न मनाते देखे गए। बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद  ने कहा, ‘‘ऐसा समाज जो राजनीतिक क्षेत्र में कभी हाशिये पर रहा करता था, उनके (द्रौपदी मुर्मू) नेतृत्व में देश निश्चित तौर पर आगे बढ़ेगा। आज देश के सभी नागरिक उनकी उम्मीदवारी और उनकी जीत से खुश हैं|




द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल बहुत सफल होगा : नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा  ने कहा, ‘‘ द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में NDA द्वारा घोषित प्रस्ताव को पार्टी का पूरा समर्थन है ... मुझे यकीन है कि उनका कार्यकाल बहुत सफल होगा| 



असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘‘द्रौपदी मुर्मू भारी अंतर से जीतने जा रही है। भारत को अपनी पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के रूप में मिलने जा रही है। यह भारत के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है|



ओडिशा: राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में 2 राउंड के बाद NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आगे चल रही हैं। इसी बीच रायरंगपुर में भाजपा नेता और कार्यकर्ता जश्न मनाते देखे गए।



उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहेगी TMC

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘‘TMC एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन नहीं करेगी। TMC आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहेगी जैसा कि बैठक में तय किया गया था|



द्रौपदी मुर्मू को 10 राज्यों में 809 वोट, यशवंत सिन्हा को 329 वोट

राज्यसभा महासचिव पी.सी. मोदी ने कहा, ‘‘दूसरे दौर के बाद जहां पहले 10 राज्यों के मतपत्रों की गणना की गई उसमें कुल वैध मत 1138 हैं जिनकी कुल वैल्यू 1,49,575 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 44,276 है|



इन 10 राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और झारखंड के अलावा आंध्र प्रदेश के वोट शामिल हैं। इनमें 7 राज्यों में भाजपा और गठबंधन की सरकारें हैं। वहीं झारखंड और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और उसके सहयोगी की सरकार है। आंध्र प्रदेश में जगनमोहन रेड्‌डी CM हैं, जिन्होंने NDA को समर्थन देने का ऐलान किया था।



दिल्ली:  केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लोक कलाकारों के साथ आदिवासी नृत्य करते दिखाई दिए। पहले दौर की मतगणना की समाप्ति के बाद NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आगे चल रही हैं।



कल शाम राष्ट्रपति कोविंद के लिए विदाई रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे मोदी

PM नरेंद्र मोदी कल शाम 5:30 बजे से दिल्ली के होटल अशोका में निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के लिए विदाई रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।



आज देश में नया इतिहास बनेगा: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘आज देश में नया इतिहास बनेगा। देश की अगली राष्ट्रपति की थोड़े समय में विधिवत रूप से घोषणा हो जाएगी। एक आदिवासी घर की बेटी (द्रौपदी मुर्मू) देश की अगली राष्ट्रपति चुनी जाएंगी। देश में खुशी है कि पहली बार प्रजातंत्र का सही मायना सामने आ रहा है|



द्रौपदी मुर्मू को MPs के 540 वोट, यशवंत सिन्हा को 208 वोट

राज्यसभाराज्यसभा महासचिव पी.सी. मोदी ने कहा, ‘द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के महत्व के साथ 540 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के महत्व के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। कुल 15 वोट अवैध थे। ये संसद (वोट) के आंकड़े हैं। अगली घोषणा की प्रतीक्षा है|




देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी

NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जीतना तय है। देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। इधर, काउंटिंग के बीच द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न शुरू हो गया है। लोग ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के जरिए मुर्मू की जीत के आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। ओडिशा के रायरंगपुर में मुर्मू के गांव और ससुराल में लड्‌डू भी बनकर तैयार है।



25 को शपथ ग्रहण

वोटों की गिनती खत्म होने के बाद देश के नए राष्ट्रपति की घोषणा कर दी जाएगी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को खत्म हो रहा है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  काउंटिंग के बाद द्रौपदी मुर्मू से मिलने जाएंगे। उनके साथ कैबिनेट के मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भी जा सकते हैं। इसके अलावा भाजपा के दिल्ली हेड ऑफिस में भी जश्न की तैयारी है। इसमें जेपी नड्‌डा भी शामिल होंगे।



राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 11 बजे से शुरू हुई है| द्रौपदी मुर्मू की जीत की घोषणा होते ही देशभर में जश्न शुरू हो जाएगा। मुर्मू की जीत को लेकर भाजपा नतीजे आने के बाद दिल्ली में विजय जुलूस निकालेगी। ऐसा पहली बार होगा, जब राष्ट्रपति की जीत के बाद जुलूस निकाला जाएगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा राजपथ तक इस जुलूस की अगुआई करेंगे। वहीं भाषण देंगे। पहली बार आदिवासी महिला के राष्ट्रपति चुने जाने का श्रेय PM मोदी को देंगे। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।