Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

Petrol Diesel Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, रिकॉर्ड स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें

  • by: news desk
  • 16 October, 2021
Petrol Diesel Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, रिकॉर्ड स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आए दिन रिकॉर्ड बना रही हैं| आज एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में उछाल आया है|  आज डीजल के दाम 33 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 30 से 35 पैसे बढ़ें हैं। आज यानी शनिवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। 



पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की यह बढ़ी हुई कीमतें हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही हैं।इस महीने 16 दिन में पेट्रोल-डीजल 13 बार महंगे हो चुके हैं। इससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 3.85 और डीजल 4.35 रुपए महंगा हो चुका है। 




आज दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 105.49 रुपए और डीजल के दाम 94.22 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं।



प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीज़ल के प्रति लीटर दाम आज कुछ इस प्रकार है।

दिल्ली में पेट्रोल 105.49 और डीज़ल 94.22 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में 111.43 और 102.15 रुपए है। चेन्नई में 102.70 और 98.59 है रुपए है। कोलकाता में 106.11 और 97.33 रुपए पेट्रोल और डीज़ल के दाम है।







आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन