नई दिल्ली: पेगासस जासूसी कांड पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है| कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि,''मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है, राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ किया है| श्री राहुल गांधी समेत देश के विपक्षी नेताओं, सम्मानित अलग-अलग मीडिया संगठनों के पत्रकारों व संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की जासूसी करवाई है भारतीय जनता पार्टी का नाम बदल कर ''Bharatiya Jasoos Party'' रख देना चाहिए! आज इस देश में संविधान और कानून, दोनों की हत्या मोदी सरकार द्वारा की जा रही है। प्रजातंत्र को पांव तले रौंदा जा रहा है। देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों को दबाया जा रहा है!
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि,'''इस देश में संविधान और कानून दोनों की हत्या मोदी सरकार द्वारा कैसे की जा रही है? प्रजातंत्र को पाँव तले कैसे रौंदा जा रहा है? देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कैसे दबाया जा रहा है? उसकी व्याख्या आज होगी|
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,''मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है, राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ किया है| श्री राहुल गांधी समेत देश के विपक्षी नेताओं, देश के सम्मानित अलग-अलग मीडिया संगठनों के पत्रकारों और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की जासूसी करवाई है | भारतीय जनता पार्टी का नाम बदलकर अब भारतीय जासूस पार्टी रख देना चाहिए; देश के लोग अब कह रहे हैं कि 'अबकी बार देशद्रोही जासूस सरकार'
सुरजेवाला ने कहा कि,,''अब सार्वजनिक पटल पर समाचार पत्रों और पोर्टल की खबरों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने आया है कि मोदी सरकार इजरायली स्पाइवेयर पेगासस के माध्यम से देश के सम्मानित न्यायधीशों की, खुद के मंत्रियों व पत्रकारों की जासूसी करवा रही है|
कांग्रेस नेता ने कहा,''ऐसा लगता है जैसे मोदी सरकार ने स्वयं देश के संविधान पर हमला बोल रखा हो कानून के शासन पर हमला बोल रखा हो मौलिक अधिकारों पर हमला बोल रखा हो संविधान के लिए ली गयी शपथ को दबाकर उस पर भी हमला बोल रखा हो| मोदी सरकार खुद ही इजरायली जासूसी उपकरण 'पेगासस' के माध्यम से ये नृशंस कार्य कर रही है। पेगासस सॉफ्टवेर किसी के भी फ़ोन में उसकी मर्ज़ी के बैगर उसे हैक करके उस फ़ोन के कैमरा, माइक्रोफ़ोन तक को हैक कर लेता है
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,''देशवासियों, आप में से किसी के टेलीफ़ोन के अन्दर भी नाजायज तौ??? से भी यह इजरायली सॉफ्टवेयर 'पेगासस' मोदी सरकार डाल सकती है; आपकी बेटी या पत्नी या परिवार टेलीफ़ोन पर क्या वार्तालाप कर रहे हैं, यह सब मोदी सरकार सुन सकती है| ये देशद्रोह या राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं तो और क्या है? न्यूज रिपोर्ट्स तो ये तक भी कह रही हैं कि केवल पत्रकारों, विपक्ष के नेता या खुद के मत्रियों ही नहीं बल्कि देश की सुरक्षा एजेंसियों के जो हेड हैं, मोदी सरकार उनकी भी जासूसी कर रही है |
सुरजेवाला ने कहा, ''क्या किसी सरकार ने इससे ज्यादा शमर्नाक कुकृत्य कभी किया होगा? देश के मुख्य चुनाव आयुक्त तक की जासूसी मीडिया संगठनों की जासूसी इसलिए भाजपा अब भारतीय जासूस पार्टी बन गयी है | ये जासूसी आज से नहीं बल्कि पिछले लोकसभा चुनाव से भी पीछे से चल रही है। ये सर्ट-इन ने रिपोर्ट दी थी कि व्हाटसएप के माध्यम से पेगासस इजरायली सोफ्टवेयर से टेलीफ़ोन को हैक करके सीधे-सीधे जासूसी चल रही है |
कांग्रेस नेता ने कहा,''पेगासस एक इजरायली कंपनी है और ये कहते हैं कि हम ये सॉफ्टवेयर केवल और केवल सरकार को ही बेचते हैं और किसी को नहीं |
सुरजेवाला ने कहा, ''मोदी जी आप राहुल गांधी जी के फ़ोन की जासूसी करवाकर कौनसा क्राइम और टेरर से लड़ाई लड़ रहे थे? हिन्दू, इंडियन एक्सप्रेस, टीवी-18, इंडिया टुडे इनकी जासूसी करवाकर कौनसे टेररिस्ट से लड़ रहे थे? आप हिन्दुस्तान के चीफ इलेक्शन कमिश्नर की जासूसी करवाकर कौनसे उग्रवादी से लड़ रहे थे?..इतना ही नहीं, इस सोफ्टवेयर से इन्टरनेट और ब्रॉडबैंड को भी इन्फेक्ट कर दिया गया है; इस देश के लोग अपने फ़ोन पर क्या देखते हैं, क्या सर्च करते हैं उस पर भी मोदी सरकार नज़र रख रही है|
सुरजेवाला ने कहा,''हमारे सवाल: - क्या हिन्दुस्तान में मुख्य चुनाव आयुक्त, विपक्ष के नेता समेत श्री राहुल गांधी, खुद के कैबिनेट मत्रियों, पत्रकार साथियों और इन सबकी जासूसी करवाना देशद्रोह या राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं तो और क्या है?
- क्या 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले और उसके बाद प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्री जी की सरकार जासूसी करवा रही थी?
- भारत सरकार ने यह इजरायली जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस कब खरीदा?
- क्या इसके लिए गृहमंत्री जी या प्रधानमंत्री जी ने अनुमति दी?
- मोदी जी जब 2019 और 2021 के बीच में आपको यह जानकारी थी तो आप और अमित शाह जी चुप क्यों रहे? ,'भारत सरकार ने रहस्यमयी चुप्पी क्यों साध रखी है?
- देश में आंतरिक सुरक्षा के जिम्मेदार तो अमित शाह जी हैं, तो क्या माननीय अमित शाह जी को एक सेकंड भी अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार है? - उन्हें बर्खास्त क्यों नहीं किया जाना चाहिए?
- क्या प्रधानमंत्री जी की भूमिका की जाँच नहीं होनी चाहिए?