मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“कोई निर्देश नहीं”: दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं को फ्लैट देने की बात को गृह मंत्रालय ने नकारा

नई दिल्ली: दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या प्रवासियों को फ्लैट देने की बात को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नकार दिया है। कार्यालय (Ministry of Home Affair) ने कहा कि उनकी तरफ से ऐसा कोई निर्देश न…

“कोई निर्देश नहीं”: दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं को फ्लैट देने की बात को गृह मंत्रालय ने नकारा
“कोई निर्देश नहीं”: दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं को फ्लैट देने की बात को गृह मंत्रालय ने नकारा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या प्रवासियों को फ्लैट देने की बात को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नकार दिया है।  कार्यालय (Ministry of Home Affair) ने कहा कि उनकी तरफ से ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है।



दरअसल, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के एक ट्वीट के बाद रोहिंग्या प्रवासियों को फ्लैट देने की बात कही जा रही है। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साफ किया है, कि उनकी तरफ से रोहिंग्या अवैध प्रवासियों को नई दिल्ली के बकरवाला इलाके में ईडब्लूएस फ्लैट देने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है।



MHA के मुताबिक,''गैर कानूनी तरीके से रह रहे विदेशी रोंहिग्याओं के बारे में मीडिया के कुछ वर्गों में आई खबरों के संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली के बकरवाला में गैर कानूनी तरीके से रह रहे प्रवासी रोहिंग्याओं को ईडब्ल्यूएस फ्लैट देने के बारे में कोई निर्देश नहीं दिया है। दिल्ली सरकार का रोहिंग्याओं को नए स्थान पर बसाने का प्रस्ताव है। 



गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि वह सुनिश्चित करे कि अवैध विदेशी रोहिंग्या अपने वर्तमान स्थान कंचन कुंज, मदनपुर खादर में बने रहें क्योंकि गैर कानूनी तरीके से रह रहे विदेशियों के निर्वासन का मुद्दा गृह मंत्रालय विदेश मंत्रालय के माध्यम से संबद्ध देश के साथ उठा चुका है।



कानून के अनुसार निर्वासन तक गैर कानूनी तरीके से रहने वाले विदेशियों को नजरबंदी केंद्र में रखा जाता है। दिल्ली सरकार ने वर्तमान स्थान को नजरबंदी केंद्र घोषित नहीं किया है। उसे तत्काल यह कार्य करने का निर्देश दिया गया है।



बता दें कि,केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में रोहिंग्या शरणार्थियों को ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में स्थानांतरित करने के सरकार के फैसले की सराहना की थी| हरदीप सिंह पुरी के ट्वीट के मुताबिक, अब देश की राजधानी के बक्करवाला में रोहिंग्याओ को EWS फ्लैट्स में शिफ्ट किया जाएगा| 



केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के ट्वीट के बाद आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी को घेरा| उन्होंने कहा, 'भारत के अंदर रोहिंग्या लाने वाले भाजपाई, अब बसाने वाले भाजपाई, अपनी पीठ ठप थपाने वाले भी भाजपाई'| 



AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, Rohingyas के लिए BJP का षड्यंत्र|  दिल्ली के मुख्य सचिव, दिल्ली पुलिस की बैठक में लिखित नोटिस में निर्देश- गृह मंत्रालय की फाइल दिल्ली के मंत्री को नहीं भेजी जाएगी, मुख्य सचिव के बाद फाइल बायपास कर सीधे एलजी के पास जाएगी|



सौरभ भारद्वाज ने कहा,'' केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के Rohingyas को बसाने के Tweet के बाद BJP समर्थक भी ग़ुस्से में हैं। वो कह रहे हैं- उन्हें नहीं पता था कि BJP ऐसी साज़िश रच सकती है। हमें Phone कर बोल रहे हैं कि BJP ऐसी दोगली पार्टी है। मैं BJP समर्थकों से कहना चाहता हूँ कि वो अभी BJP छोड़ दें...




पुरी का बयान:

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट कर कहा, कि भारत ने हमेशा उन लोगों का स्वागत किया है जिन्होंने देश में शरण मांगी है। एक ऐतिहासिक निर्णय के तहत सभी रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला क्षेत्र में ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उन्हें बुनियादी सुविधाएं, यूएनएचसीआर आईडी और चौबीसों घंटे सुरक्षा प्रदान की जाएंगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।