मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नेशनल हेराल्ड केस में ED ने राहुल गांधी से की 9 घंटे पूछताछ

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज नेशनल हेराल्ड केस में ED मुख्यालय में पेश हुए है। नेशनल हेराल्ड केस में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राहुल गांधी से करीब 9 घंटे पूछताछ की। जांच एजेंसी न…

नेशनल हेराल्ड केस में ED ने राहुल गांधी से की 9 घंटे पूछताछ
नेशनल हेराल्ड केस में ED ने राहुल गांधी से की 9 घंटे पूछताछ | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज नेशनल हेराल्ड केस में ED मुख्यालय में पेश हुए है। नेशनल हेराल्ड केस में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राहुल गांधी से करीब 9 घंटे पूछताछ की। जांच एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए मंगलवार को दोबारा बुलाया है। इससे पहले सोमवार सुबह ED ने राहुल से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे लंच ब्रेक हुआ। इसके बाद वे प्रियंका गांधी के साथ सीधे सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे। करीब 40 मिनट बाद राहुल वापस ED के दफ्तर लौटे। इसके बाद उनसे दोबारा पूछताछ शुरू हुई।





LIVE Updates


कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कल फिर से नेशनल हेराल्ड जांच मामले में शामिल होने के लिए कहा गया है: सूत्र



दिल्ली पुलिस के धक्के से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम की पसली में फ्रैक्चर

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को दिल्ली में पार्टी के विरोध के दौरान आज पुलिस द्वारा धक्का दिए जाने के बाद उनकी बाईं पसली में फ्रैक्चर हो गया|



कांग्रेस प्रवक्ता और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पूर्व गृह मंत्री, पी.चिदंबरम के साथ पुलिस की धक्कामुक्की हुई, चश्मा जमीन पर फेंका, उनकी बायीं पसलियों में हेयरलाइन फ्रैक्चर है। सांसद प्रमोद तिवारी को सड़क पर फेंका गया। सिर में चोट और पसली में फ्रैक्चर है। क्या यह प्रजातंत्र है?



इस संबंध में  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर बताया कि "डॉक्टरों ने कहा है कि अगर हेयरलाइन में दरार है, तो यह लगभग 10 दिनों में अपने आप ठीक हो जाएगा। मैं ठीक हूं और मैं कल अपने काम पर जाऊंगा।"



नेशनल हेराल्ड अखबार की स्थापना 1937 में हुई थी

नेशनल हेराल्ड मामले पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,;नेशनल हेराल्ड अखबार की स्थापना 1937 में हुई थी और तब से ही कांग्रेस पार्टी इसे इमदाद करती आई है। मीडिया के लोगों को पता है कि प्रिंट मीडिया जहां जहां छप रहा है उसकी क्या स्थिति है, वो ज्यादातर घाटे में चलता है..और नेशनल हेराल्ड अखबार आजादी के बाद बहुत कमजोर हो गया, उसकी स्थिति बहुत खराब हो गई थी, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उनकी मदद की। भाजपा जब से सत्ता में आई है उसके बाद इसे एक मुकदमा बना कर पेश किया गया है|



आजादी के पहले और आजादी के बाद जो त्याग, बलिदान दिया है वो कांग्रेस नेताओं ने दिया

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,;;76 साल में आज अगर आधुनिक भारत बना है तो ये कांग्रेस की देन है। आजादी के पहले और आजादी के बाद जो त्याग, बलिदान दिया है वो कांग्रेस नेताओं ने दिया, उसे मोदी जी कभी याद नहीं करते हैं। मोदी जी ने इंदिरा गांधी जी की शहादत को कभी याद नहीं किया| सत्ता में बैठे लोगों को इतना गुरूर है कि उन्हें जनता की कोई चिंता नहीं है वो सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को भड़का रहे हैं और उसमें वो सफल भी हो रहे हैं, लेकिन उसकी भी एक सीमा होती है|



देश में दंगे हो रहे, आग लग रही, तनाव और झगड़े हो रहे हैं.. सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं: राजस्थान CM

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, देश में दंगे हो रहे हैं, आग लग रही है, तनाव और झगड़े हो रहे हैं सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। विपक्ष लगातार ये कह रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी जी को पूरे देश से अपील करनी चाहिए कि लोग आपसी भाईचारा बनाए रखें, पर ये कहने में भी संकोच है मोदी जी को और अमित शाह जी को|



लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,;आज हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड के मामले में ED ने तलब किया है, इसके ख़िलाफ़ हमारे हजारों कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। हम इसका विरोध करते हैं|



कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूजे के लिए बने हैं: नक़वी

केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा,'कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूजे के लिए बने हैं। जिस तरह से भ्रष्टाचार के कुएं से कांग्रेसी कंकालों का कोताहल दिखाई दे रहा है इससे एक बात साफ है कि कितनी बुरी तरह से कांग्रेस पार्टी फैमिली फोटो फ्रेम में फिक्स हो चुकी है| ये हंगामा इस बात को साफ करता है कि दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है। क़ानून को अपना काम करने दीजिए। हंगामे से क़ानून पर असर नहीं पड़ेगा। मैंने भ्रष्टचार के खिलाफ क्रांति देखी है, भ्रष्टचार के पक्ष में क्रांति पहली बार देखने को मिल रही है|




हम सत्याग्रह कर रहे हैं और जब सत्याग्रह करते हैं तो.......: मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,,'' हम सत्याग्रह कर रहे हैं और जब सत्याग्रह करते हैं तो डिटेंशन और जो भी केस लगाने हैं वो लगते हैं उसकी चिंता नहीं है। चिंता इस बात की है कि इस देश में लोकतंत्र के तहत हम जो भी धरना या सत्याग्रह करते हैं उससे ये नहीं समझना चाहिए कि कांग्रेस कमजोर है| 



फिर से ED कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर से पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंचे। पूछताछ का एक दौर खत्‍म होने के बाद राहुल गांधी, अस्पताल में भर्ती अपनी मां सोनिया गांधी से मिलने के लिए पहुंचे थे|




 गृह मंत्रालय की तरफ़ से बहुत ज़्यादा दबाव हैं

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, मैंने सोचा मैं एक बार ED, आयकर विभाग के अधिकारियों से मिलूं। मैंने उनसे मिलने का समय मांगा तो उन्होंने मुझे समय दे दिया। बाद में पता नहीं क्या हुआ उन्होंने कहा कि वे खुद जयपुर आकर मुझसे मिलेंगे। ये हमारे देश की बहुमूल्य एजेंसियां हैं। ये बेकार के छापे डालते रहते हैं| ये लोग छापा नहीं डालना चाहते हैं लेकिन, इनके ऊपर गृह मंत्रालय की तरफ़ से बहुत ज़्यादा दबाव होता है। इन्होंने ये हालात बहुत खतरनाक बना रखे हैं। इसलिए मैंने सोचा है कि मैं खु??? उन लोगों से जाकर मिलूं|




नेशनल हेराल्ड मामला फर्जी है: मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,,नेशनल हेराल्ड मामला फर्जी है सिर्फ परेशान करने के लिए सबको ED ऑफिस बुलाया जा रहा है। इसमें राजनीति हो रही है और कुछ नहीं, इसलिए इसका खंडन करने के लिए कांग्रेस ने आज पूरे देश में सत्याग्रह किया और हजारों लोग गिरफ्तार हुए। हम डरने वाले नहीं, हम इसका सामना करेंगे|




-राहुल गांधी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से रवाना हुए



ED के बुलाने पर उनको जाना चाहिए और अपना पक्ष ED के सामने रखना चाहिए: हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा,''राहुल गांधी देश के एक सांसद हैं। ED के बुलाने पर उनको जाना चाहिए और अपना पक्ष ED के सामने रखना चाहिए। भारत का संविधान इतना मजबूत है कि अगर आप निर्दोष हैं तो आपको सजा नहीं मिलेगी| लेकिन ED के बुलाने पर आप नामांकन करने के जैसे समर्थक लेकर नहीं जा सकते। साथ में आप राज्य के मुख्यमंत्रियों और सांसदों को लेकर जाते हैं तो इससे साफ होता है कि आप ED को डराना चाहते हैं|




-कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 12 जून को COVID से संबंधित मुद्दों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।




राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ खत्म

मनी लांड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ खत्‍म हो गई| ईडी अधिकारियों की ओर से राहुल गांधी से कई घंटों तक सवाल पूछे गए|



कांग्रेस नेताओं से मिलने के बाद पुलिस स्टेशन से निकलीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पार्टी के 'सत्याग्रह' मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए पार्टी नेताओं से मिलने के बाद तुगलक रोड पुलिस स्टेशन से निकलीं।



अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा

गुजरात: अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है क्योंकि वे नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी जांच का विरोध कर रहे हैं।




हिरासत में लिए गए नेताओं से मिलने पहुंचीं प्रियंका

पुलिस ने राहुल गांधी के साथ ED ऑफिस जा रहे नेताओं को हिरासत में ले लिया। इनमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत कई नेता शामिल हैं। प्रियंका गांधी ने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन पहुंचकर इन नेताओं से मुलाकात की।




राहुल गांधी से पूछताछ

नेशनल हेराल्ड मामले में ED में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ के दौरान एक उप निदेशक, एक संयुक्त निदेशक द्वारा एक सहायक निदेशक स्तर के अधिकारी मौजूद हैं। धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के तहत गांधी का बयान दर्ज किया जा रहा है: सूत्र



कांग्रेस नेताओं प्रियंका गांधी ने हिरासत में लिए गए पार्टी के नेताओं से मुलाकात की

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन पहुंचकर 'सत्याग्रह मार्च' के दौरान हिरासत में लिए गए पार्टी के नेताओं से मुलाकात की। 


तुगलक रोड थाने पहुंची प्रियंका गांधी

तुगलक रोड थाने में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल व अन्य नेताओं से मिलने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची हैं| जानकारी के अनुसार पुलिस की धक्का-मुक्की से वेणुगोपाल की तबियत बिगड़ गई थी| प्रियंका गांधी ने तुगलक रोड थाने पहुंच कर के सी वेणुगोपाल जी व अन्य नेताओं का हाल चाल लिया।




‘‘राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की छवि धूमिल करने के लिए ये साजिश हो रही

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने  कहा, ‘‘राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की छवि धूमिल करने के लिए ये साजिश हो रही है लेकिन राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं। वो निडर होकर सभी सवालों के जबाव देंगे। जब राहुल गांधी दफ्तर में गए तो हमारी मांग थी कि वकील को अंदर जाने दिया जाए लेकिन जाने नहीं दिया गया| सुप्रीम कोर्ट की राय है कि पूछताछ में एक व्यक्ति के साथ 2 वकील जा सकते हैं। हम इसके लिए पुलिस ऑफिसर से बात कर रहे थे लेकिन पुलिस ने असभ्य बर्ताव करते हुए हमें वहां से उठाकर यहां ले आए| 




कायर मोदी सरकार हमें गिरफ्तार करे,.... पर अंग्रेज भी हारा था और मोदी भी हारेगा

 रणदीप सिंह सुरजेवाला ने  कहा, ‘‘ गोडसे के वंसज एक बार फिर गांधी को डराने चले हैं, ना महात्मा गांधी डरे थे और ना उनके उत्तराधिकारी डरेंगे। अगर इस देश में अखबार के पत्रकारों की तनख्वाह देना, हाउस टैक्स देना, बिजली का बिल देना अपराध है तो हम ये अपराध बार-बार करेंगे| कायर मोदी सरकार हमें गिरफ्तार करे और हमें आजीवन कारावास दे पर अंग्रेज भी हारा था और मोदी भी हारेगा|




मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,;;ईडी के दफ्तर जाते हुए दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे जी, जयराम रमेश जी, मुकुल वासनिक जी, दिग्विजय सिंह जी, दीपेंद्र हुड्डा जी, पवन खेड़ा जी, पीएल पूनिया जी, गौरव गोगोई जी, मीनाक्षी नटराजन जी सहित कांग्रेस नेताओं को सेन्ट्रल दिल्ली से दूर बस में बैठा कर दिल्ली के एक दूसरे कोने में कहीं पुलिस स्टेशन में ले जाया जा रहा है लेकिन हम में फिर भी उतना ही जोश और जज़्बा है। 




जांच एजेंसी पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस ऐसा कर रही है: स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि,''भ्रष्टाचार के समर्थन में कांग्रेस आज उतरी है। जो जेल से बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो एक जांच एजेंसी पर दबाव डालने के लिए...कांग्रेस शासित मंत्रियों को आमंत्रित किया गया। एजेंसी पर इस तरह से दबाव डालने को आप क्या नाम देंगे| एक कंपनी जो 1930 में गठित होती है उसका नाम एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड। जिस पर अब गांधी परिवार का कब्ज़ा है। इस अखबार के प्रकाशन के लिए एक ही परिवार को शेयर होल्डिंग दी गई और ये एक ही परिवार को इसलिए दी गई ताकि वे प्रकाशन न करें बल्कि रियल स्टेट का बिजनेस करें| 2008 में इस कंपनी ने अपने ऊपर 90 करोड़ का कर्ज चढ़ा लिया था और फैसला किया कि अब ये कंपनी प्रोपर्टी के बिजनेस में उतरेगी। 2010 में 5 लाख रूपए से यंग इंडिया नाम की कंपनी बनी और राहुल गांधी इसमें निदेशक के रूप में इसमें सम्मिलित हुए| 75% मात्र उनकी हिस्सेदारी थी बाकी उनकी माता जी के पास, मोती लाल बोरा और ऑस्कर फर्नांडीज़ जैसे नेताओं के पास थी|




कांग्रेस विधायक लखनऊ में हाउस अरेस्ट

लखनऊ में कांग्रेस के सत्याग्रह से पहले लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना को हाउस अरेस्ट कर लिया है। बड़ी संख्या में उनके घर के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और पूर्व MLC हुस्ना सिद्दीकी को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है




कांग्रेस नेता रजनी पाटिल समेत कई नेता हिरासत में

कांग्रेस नेता रजनी पाटिल, अखिलेश प्रसाद सिंह, एल हनुमंतैया और थिरुनावुक्‍करसर सु. को राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन के लिए मंदिर मार्ग पीएस में हिरासत में लिया गया।




कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और केसी वेणुगोपाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, उन्हें तुगलक रोड थाने ले जाया गया। पार्टी के दीपेंद्र एस हुड्डा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी हिरासत में लेकर फतेहपुर थाने ले जाया गया।



मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,;;आज जिस तरह कांग्रेस पार्टी के शांतिपूर्ण मार्च को रोका जा रहा है, यह तानाशाही पूरा देश देख रहा है।कांग्रेस मुख्यालय की घेराबंदी कर दी गयी है, चारों तरफ पुलिस लगा दी गयी है,नेता-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है, मुझे भी ईडी ऑफिस जाते समय साथियों के साथ हिरासत में लिया है। यह लोकतंत्र में बिल्कुल अनुचित है। राहुल जी और सोनिया जी को जो ईडी का नोटिस आया है, इसको देश का कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा, हर जिले में, हर ब्लॉक में आंदोलन हो रहे हैं, इनको समझना चाहिए कि न्याय रखो, कानून का राज स्थापित होने दो।




लखनऊ में कांग्रेस समर्थकों को हिरासत में लिया गया:

उत्तर प्रदेश: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेशी के खिलाफ कांग्रेस समर्थकों ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस समर्थकों को हिरासत में लिया गया।




कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

 मध्य दिल्ली इलाके में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।



ED कार्यालय पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में ED के समक्ष पेश होने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय पहुंचे।


कांग्रेस लड़ते रहेगी

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,',हमारा काम है विरोध करना अगर वे 144 जारी करके हमें रोकना चाहते हैं तो रोक ले।ये राजनीतिक नहीं है ये लोग सब को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। ये कांग्रेस को झुकाने की कोशिश कर रहे है लेकिन कांग्रेस झुकने वाली नहीं है। कांग्रेस लड़ते रहेगी|



राहुल गांधी ने सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय तक मार्च निकाला

नेशनल हेराल्ड मामले में ED के सामने पेश होने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय तक मार्च निकाला।



कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे हैं।  राहुल गांधी व प्रियंका गांधी आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश होंगे। ED कार्यालय तक राहुल गांधी मार्च करेंगे, जिसके लिए मुख्यालय में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।



जम्मू , बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

केंद्र सरकार द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दुरुपयोग के ख़िलाफ जम्मू और बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। 



कांग्रेस पार्टी मुख्यालय के अंदर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद

कांग्रेस पार्टी मुख्यालय के अंदर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। राहुल गांधी आज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होंगे।



कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस समर्थकों ने 'राहुल गांधी जिंदाबाद, जिंदाबाद' के नारे लगाए गए

कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस समर्थकों ने 'राहुल गांधी जिंदाबाद, जिंदाबाद' के नारे लगाए गाए। राहुल गांधी आज नेशनल हेराल्ड मामले में ED के समक्ष पेश होंगे। प्रवर्तन निदेशालय तक राहुल गांधी मार्च करेंगे, जिसके लिए मुख्यालय में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।



ये चाहे हमें जेल में डाल दे लेकिन हम इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगे: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा,''ये पूरी तरह से विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है। हम इस प्रयास के ख़िलाफ लड़ेंगे। एक प्रकार से ये देश की दूसरी आजादी की जंग है। ये चाहे हमें जेल में डाल दे लेकिन हम इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगे| अगर कांग्रेस अपने नेता के ऊपर हो रहे अन्याय के ख़िलाफ नहीं लड़ सकती है तो जो देश की जनता के ऊपर जो अन्याय हो रहा है उसके ख़िलाफ कैसे लड़ेंगे|



कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे हैं। आज नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेशी होनी है।



राहुल गांधी के आवास पर पहुंची प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज नेशनल हेराल्ड मामले में ED सामने पेश होने से पहले पार्टी नेता और अपने भाई राहुल गांधी से मिलने उनके आवास पर पहुंची।



किसी के साथ जाना तो अपराध नहीं

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा,''ED ने राहुल जी को बुलाया इसमें हमें कोई ऐतराज नहीं है। वो जाएंगे उनके साथ हम भी जाएंगे। किसी के साथ जाना तो अपराध नहीं है। ये जबरदस्ती अनुमति नहीं दे रहे हैं। दंगा करना हमारा इरादा नहीं है, ये सब BJP करती है। हम शांतिपूर्ण आंदोलन करते हैं|



आरोप भी राजनीति से ग्रसित

नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ED के सामने होने वाली पेशी पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,''कौन सा आरोप लगा है? आरोप भी राजनीति से ग्रसित है। पूरे देश में ED के छापे पड़ रहे हैं। ऐसा कब तक चलेगा|



दिग्विजय सिंह ने कहा,',''जब-जब भाजपा और मोदी डरते हैं वे पुलिस को आगे करते हैं। आगे हम जनता की लड़ाई लड़ेंगे। ये केस है ही नहीं... कोई FIR है क्या? यह केस तो मोदी सरकार ने 2014 में शुरू किया और उन्हीं की सरकार ने बिना कोई प्रमाण मिले केस को समाप्त कर दिया|



....जिस तरह एजेंसी का दुरूपयोग कर रहे हैं वो जगजाहिर है

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा,', हमनें गांधीवादी और शांतिपूर्ण तरीके से एक मार्च निकालने की कोशिश की थी लेकिन दिल्ली में अनुमति नहीं मिली। मुझे लगता है कि ये लोग जिस तरह एजेंसी का दुरूपयोग कर रहे हैं वो जगजाहिर है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी और तमाम नेताओं पर 7-8 साल से बंद केस डाले गए| कहीं ना कहीं राजनीतिक विरोधियों पर दबाव बनाने की राजनीति चल रही है। देश में इतने जरूरी मुद्दे हैं लेकिन अलग विचारधारा के लोगों को दबाने का काम हो रहा है। कांग्रेस के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है|




ED दफ्तर के पास थ्री-लेयर सुरक्षा

कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ED दफ्तर के पास थ्री-लेयर सुरक्षा घेरा तैयार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया- पहले घेरे के पास ही भीड़भाड़ को रोका जाएगा। दूसरे लेयर को राहुल की गाड़ी क्रॉस करके जा सकते हैं। तीसरे लेयर के बाद उन्हें अकेले ही ED दफ्तर जाना होगा।



हम झुकेंगे या डरेंगे नहीं

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा,',हम राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालेंगे। हम संविधान के रक्षक हैं, हम झुकेंगे या डरेंगे नहीं। भारी पुलिस बल तैनात कर यह साबित हो गया है कि मोदी सरकार कांग्रेस से हिल गई है|



अंग्रेज की सल्तनत भी हमें नहीं दबा पाई तो ये सरकार क्या दबा पाएगी

रणदीप सुरजेवाला ने कहा,', वो कितना भी बदला लेना चाहे लेकिन वो सच की आवाज को नहीं दबा पाएंगे... राहुल गांधी के नेतृत्व में ये सत्य का संग्राम निरंतर चलेगा। अंग्रेज की सल्तनत भी हमें नहीं दबा पाई तो ये सरकार क्या दबा पाएगी|



नेशनल हेराल्ड मामले में आज राहुल गांधी के ED के सामने पेशी के मुद्दे पर कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने कहा,'कांग्रेस नेता एकजुट रहेंगे। पुलिस का इस्तेमाल अलग मकसद के लिए किया जा रहा है, लेकिन हम अपने काम को आगे बढ़ाते रहेंगे|



जो सत्ता में जो बैठे हैं वो रावण हैं, हम बता दें कि राहुल गांधी राम हैं

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी की आज ईडी के समक्ष पेशी होनी है उससे पहले कांग्रेस समर्थक मान सिंह रोड पर प्रदर्शन करते दिखे। प्रदर्शन के बीच कुछ समर्थकों को हिरासत में लिया गया। 



समर्थक मान सिंह ने कहा,"जो सत्ता में जो बैठे हैं वो रावण हैं, हम बता दें कि राहुल गांधी राम हैं।"हम उनके लिए संघर्ष करते रहेंगे जब तक कि वे ED कार्यालय से बाहर नहीं निकलते हैं|



राहुल गांधी की पेशी से पहले कई कांग्रेस नेता- कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

नेशनल हेराल्ड मामले में आज ED के सामने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पेश होने से पहले उनके समर्थन में नारेबाजी को लेकर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस समर्थकों को हिरासत में लिया। 



 नेशनल हेराल्ड मामले में आज ईडी के समक्ष पेश होने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास के बाहर पुलिस की तैनाती।



गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर सुबह 7 बजे से दोपहर के 12 बजे के बीच जाने से बचें। विशेष इंतजामों के कारण भारी ट्रैफिक की आवाजाही की उम्मीद है|विशेष यातायात व्यवस्था के कारण नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस




क्या है मामलाक्या है मामला

1938 में कांग्रेस पार्टी ने एसोसिएट जर्नल्स लिमिटेड (AJL) बनाई थी। इसी के तहत नेशनल हेराल्ड अखबार निकाला जाता था। उस वक्त AJL पर 90 करोड़ से ज्यादा का कर्ज था और इसी को खत्म करने के लिए एक और कंपनी बनाई गई। जिसका नाम था यंग इंडिया लिमिटेड। 



इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी की हिस्सेदारी 38-38% थी। यंग इंडिया को AJL के 9 करोड़ शेयर दिए गए। इसके एवज में यंग इंडिया AJL की देनदारियां चुकाएगी, लेकिन शेयर की हिस्सेदारी ज्यादा होने की वजह से यंग इंडिया को मालिकाना हक मिला। AJL की देनदारियां चुकाने के लिए कांग्रेस ने जो 90 करोड़ का लोन दिया था, वह भी बाद में माफ कर दिया गया।



सुब्रमण्यम स्वामी ने 2012 में केस दर्ज कराया था

2012 में सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया और राहुल के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कराया था। इसमें स्वामी ने गांधी परिवार पर 55 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप लगाया था। जांच के बाद इस केस को 2015 में जांच एजेंसी ने बंद कर दिया था| 




आरोप मनगढ़ंत व काल्पनिक

इस मामले में अभिषेक सिंघवी ने 01 जून 2022 को कहा था,'''नेशनल हेराल्ड' मामले में लगाया गया आरोप मनगढ़ंत व काल्पनिक है। मैं आपको यह प्रमाणित करना चाहता हूं कि यह आरोप राजनीतिक प्रतिशोध की भावना के अलावा और कुछ भी नहीं है| 'नेशनल हेराल्ड' के इस विषय पर 2014-15 से कानूनी कार्रवाई जारी है। आज सात साल बाद इस मामले में ED को लाया गया है। जहां कोई पैसा या संपत्ति का स्थानांतरण नहीं है, वहां मनी लाउंड्रिंग का केस कैसे बन सकता है? 



एक कंपनी है AJL, जो दशकों से 'नेशनल हेराल्ड' चला रही है। आदर्शों पर आधारित यह कमर्शियली सफल नहीं हो पाई और उस पर ₹90 करोड़ का ऋण हो गया। अपने मूल्यों और आदर्शों की रक्षा करते हुए यह ऋण चुकाने के लिए उसने इसे इक्विटी में परिवर्तित करने का निर्णय लिया |,'ऋण को इक्विटी में परिवर्तित करने पर मिले पैसों में ₹67 करोड़ कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर खर्च किए गए। ऋण को इक्विटी में परिवर्तित करने पर इस ऋण को नियमानुसार यंग इंडिया नामक एक कंपनी को सौंपना पड़ा | 



2015 में 'नेशनल हेराल्ड' से जुड़ा यह केस बंद हो गया था,

सिंघवी ने कहा था,'2015 में 'नेशनल हेराल्ड' से जुड़ा यह केस बंद हो गया था, लेकिन हमारी सत्ताधारी सरकार को यह अच्छा नहीं लगा। सरकार ने ED में लोगों को बदला, उन्हें अपने पदों से निरस्त किया और इस मामले में नया केस शुरू करवाया |  सिंघवी ने कहा,'''इस देश में अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर, अपने राजनीतिक विरोधियों को डराना-धमकाना और देश का ध्यान भटकाना जैसी तकनीक अब पुरानी हो चुकी है। हम न डरेंगे, न झुकेंगे और सीना ठोक कर ऐसे कारनामों का सामना करेंगे|



तीन महत्वपूर्ण तथ्य

1- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने साल 1937 में स्थापित नेशनल हेराल्ड अखबार चलाने वाली कंपनी, एसोशिएटेड जर्नल्स लिमिटेड को लगभग 10 साल के अरसे में व लगभग 100 किश्तों में चेक द्वारा अपनी देनदारी के भुगतान के लिए 90 करोड़ रु. की राशि दी। इसमें से 67 करोड़ की राशि का इस्तेमाल नेशनल हेराल्ड ने अपने कर्मचारियों के देय के भुगतान के लिए किया व बाकी पैसा बिजली भुगतान, किराया, भवन आदि पर खर्च किया गया। किसी राजनैतिक दल द्वारा दिया जाने वाला कर्ज न तो अपराध है और न ही गैरकानूनी है। इस बात कीपुष्टि चुनाव आयोग ने भी अपने पत्र दिनांक 06 नवंबर, 2012 से की है। 



2-क्योंकि नेशनल हेराल्ड अखबार आय के अभाव में यह कर्ज चुकाने में सक्षम नहीं था, इसलिए इसकी एवज़में असोशिएटेड जर्नल्स लिमिटेड के शेयर "यंग इंडिया' को दे दिए गए, जो कि कानून में एक "नॉट फॉर प्रॉफिट" कंपनी है। यानि कि यंग इंडिया की मैनेजिंग कमिटी के सदस्य, जो श्रीमती सोनिया गांधी - श्री राहुल गांधी – स्वर्गीय मोती लाल वोहरा आदि हैं, किसी प्रकार का मुनाफ़ा, डिवीडेंड, तनख्वाह या कोई वित्तीय फायदा नहीं ले सकते। यही नहीं, मैनेजिंग कमिटी यंग इंडिया के शेयर को भी नहीं बेच सकती। इसका मतलब, यंग इंडिया से एक पैसे का न वित्तीय लाभ लिया जा सकता, और न ही इसके शेयर को बेचा जा सकता। कारण साफ़ है - हम नेशनल हेराल्ड, एसोशिएटेड जर्नल्स लिमिटेड और यंग इंडिया को केवल कांग्रेस पार्टी नहीं, बल्कि देश की धरोहर मानते हैं।



3-साल 2013-14 में सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस पार्टी द्वारा नेशनल हेराल्ड को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा कर्ज देने को लेकर एक प्राईवेट कंप्लेंट अदालत में दायर की, जो आज भी विचाराधीन है। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।