नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में ED ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से करीब 3 घंटे पूछताछ की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को फिर से पूछताछ के लिए 25 जुलाई को बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया धी से 25 से अधिक सवाल पूछे गए|
कांग्रेस महासचिव और सांसद जयराम रमेश ने कहा, ‘‘ ED ने कहा हमारे पास कोई सवाल नहीं, आप जा सकती हैं, मगर सोनिया जी ने कहा कि आपके जितने सवाल हैं, पूछिए, मैं रात 8-9 बजे तक रुकने को तैयार हूं। मैं साफ कर दूं कि सोनिया जी ने पूछताछ खत्म करने का कोई निवेदन नहीं किया|
लाइव अपडेट
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को करीब तीन घंटे पूछताछ की| ईडी ने सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए 25 जुलाई को फिर बुलाया है|
कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि,''महात्मा गांधी ने अपने जीवन में कई सत्याग्रह किए लेकिन उन्होंने किसी बेईमानी के लिए सत्याग्रह नहीं किया। सोनिया गांधी अगर पाक हैं तो ये सब करने की क्या जरूरत है। वो(सोनिया गांधी) जाएं और ED के प्रश्नों का उत्तर दें|
भाजपा बदला लेने की इच्छा में इतनी अंधी है कि....
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,''सोनिया गांधी को ED दफ्तर तलब किया गया है। सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है और फिर भी भाजपा उनके पीछे है। भाजपा बदला लेने की इच्छा में इतनी अंधी है कि एक पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नि और कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जिसने एक बार नहीं बल्कि दो बार प्रधानमंत्री पद से इनकार किया, उस पर 90 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाकर ED के कार्यालय में बुला रही है|
चंडीगढ़: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को ED द्वारा समन करने के खिलाफ पंजाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
'एक ही केस के लिए परिवार के दो लोगों को बुलाना ये कहां का न्याय है: गुलाम नबी आज़ाद
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि,'एक ही केस के लिए परिवार के दो लोगों को बुलाना ये कहां का न्याय है। अभी राहुल गांधी को 4-5 बार बुलाया, उसी केस में उनकी मां (सोनिया गांधी) को बुलाने की कोई जरुरत नहीं थी। इसके अलावा हमें आंदोलन करने का अधिकार है|
कांग्रेस के लोग ED पर दवाब बनाना चाहते हैं जो ठीक नहीं है: BJP
मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि,'अपराध को उत्सव कैसे बनाया जाता है ये कांग्रेस से सीखें। पहले युवराज(राहुल गांधी) गए थे तो कांग्रेस सड़कों पर आई थी, अब राजमाता (सोनिया गांधी) जा रहीं हैं तो सड़कों पर आ रहे हैं। कांग्रेस के लोग ED पर दवाब बनाना चाहते हैं जो ठीक नहीं है|
पूछताछ के बाद ईडी कार्यालय से रवाना हुई सोनिया गांधी
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के बाद ईडी कार्यालय से रवाना हुई।
असम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प
असम के गुवाहाटी में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी जांच के विरोध में हिरासत में लिए गए गुवाहाटी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प जैसी स्थिति पैदा हो गई।
दिल्ली: NSUI कार्यकर्ताओं ने ईडी द्वारा कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी समन को समन किए जाने के खिलाफ आरएमएल अस्पताल के पास विरोध प्रदर्शन किया।
कर्नाटकः बेंगलुरु के शांतिनगर में ED कार्यालय के सामने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर एक कार में आग लगा दी गई। कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED द्वारा दिल्ली में पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है।
लोकतंत्र को कुचला जा रहा है: सचिन पायलट
सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की जांच का विरोध करने पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि देश में एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। लोकतंत्र में विरोध करना हमारा अधिकार है, लेकिन इसे कुचला भी जा रहा है।
दाल में कुछ तो काला है जो आप ये प्रर्दशन कर रहे हैं:गौतम गंभीर
दिल्ली से BJP सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि,'कोई भी नागरिक इस देश में कानून से बढ़कर नहीं है। अगर आपके पास कुछ भी छुपाने के लिए नहीं है तो आप जांच में सहयोग करिए। ये धरने किस चीज़ के लिए कर रहे हैं? दाल में कुछ तो काला है जो आप ये प्रर्दशन कर रहे हैं|
दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी कि अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की जांच का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।
बिहार: राष्ट्रव्यापी विरोध के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं, NSUI ने सोनिया गांधी के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में ED ने तलब किया है।
जम्मू-कश्मीरः नेशनल हेराल्ड केस में ईडी के समन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया।
लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का काम हो रहा है
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि,'सभी सवालों का जवाब देने के लिए हम तैयार हैं। लोकतंत्र में एजेंसी का दुरुपयोग हो रहा है। उसके जवाब में हम अहिंसक तरीके से विरोध कर रहे हैं ये हमारा अधिकार है। हमारे अधिकार को छीना जा रहा है। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का काम हो रहा है|
सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग स्वीकार्य नहीं: दीपेंद्र सिंह हुड्डा
कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि,'' सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग स्वीकार्य नहीं है। सरकार दुरुपयोग कर रही है तो हम उसका शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं। ये हमारा अधिकार है लेकिन सरकार को ये भी बर्दाशत नहीं है कि विपक्ष आवाज उठाए। ये सोनिया जी और पार्टी की आवाज को दबा नहीं सकते|
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,''उनकी (कांग्रेस नेता सोनिया गांधी) उम्र 70 वर्ष से अधिक है ED से उन्हें घर आकर पूछताछ करनी चाहिए थी। इस वक्त में ED का जो दुरुपयोग हो रहा है ये जगजाहिर है, ये कोई नई बात नहीं है| मेरी इच्छा है कि मैं ED के डायरेक्टर साहब से मिलूं और देशवासियों में उनके लिए क्या माहौल है, उनके प्रति क्या धारना बन रही इस बारे में बताऊं|
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ डॉक्टरों की टीम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ED अधिकारियों ने बताया है कि अगर पूछताछ के दौरान सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ती है तो उन्हें वापस जाने दिया जाएगा। सोनिया के साथ प्रियंका गांधी और डॉक्टरों की टीम मौजूद हैं।
उत्तराखंड: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को ED द्वारा समन किये जाने पर देहरादून में सोनिया गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
ED दफ्तर में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से पूछताछ शुरू
नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED की पूछताछ शुरू हो गई है। ED ने इसके लिए 50 सवालों की लिस्ट तैयार की है। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही इस पेशी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सोनिया गांधी जांच एजेंसी के दफ्तर दोपहर में अपनी जेड+ श्रेणी के सीआरपीएफ सुरक्षा कवर के साथ पहुंचीं| इस दौरान उनके राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद थे|
कांग्रेस कार्यकर्ताओं-नेताओं का प्रदर्शन
दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं-नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
ED कार्यालय पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में पेश होने के लिए ED कार्यालय पहुंची।
पिठ्ठू ED, डरपोक CBI और IT ही अब मोदी सरकार का चाल, चेहरा और चरित्र बन गए
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि,'पिठ्ठू ED, डरपोक CBI और IT ही अब मोदी सरकार का चाल, चेहरा और चरित्र बन गए हैं। प्रतिशोध की राजनीति में धधकते हुए प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार ना कांग्रेस को ना प्रजातंत्र को डरा पाई है ना डरा पाएगी| हम ना दबेगें ना झुकेंगे केवल आगे बढ़ेगें। प्रजातंत्र के प्रहरी नेशनल हेराल्ड स्वतंत्रता संग्राम का चिन्ह है। ये सच की लड़ाई है ये जीतेगी|
सरकार दिखाना चाहती है कि वह कितना पावरफुल है: खड़गे
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से ED की पूछताछ पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे 65 साल से ऊपर के जितने भी वरिष्ठ नागरिक होते हैं उनके घर पर जाकर पूछताछ करते हैं, लेकिन यहां पर तो सब चीज़ें वे तोड़ रहे हैं। वे दिखाना चाहते हैं कि वे कितने पावरफुल हैं| हम हर मुद्दा उठाएंगे। अब तो हम मंहगाई का मुद्दा उठाए तो उसके लिए भी वे चर्चा के लिए तैयार नहीं हैं। ED-CBI का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है उसके लिए भी वे तैयार नहीं हैं|
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोनिया गांधी के साथ मौजूद रहने की अनुमति मांगी
नेशनल हेराल्ड मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीमारी का हवाला देते हुए ईडी से पूछताछ के दौरान अपनी मां सोनिया गांधी के साथ मौजूद रहने की अनुमति मांगी है।
दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में पेश होने के लिए अपने आवास से ED कार्यालय के लिए रवाना हुई।
दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में ED के सामने सोनिया गांधी की पेशी से पहले कांग्रेस सांसद संसद से 24, अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय जा रहे हैं।
ये अन्याय चल रहा है: शशि थरूर
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से ED की पूछताछ पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि, ये अन्याय चल रहा है और अन्याय की राजनीति नहीं होनी चाहिए|
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि,आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता इससे रुष्ट है। BJP मोदी जी को कितना बचाते हैं जब वे मोदी जी के लिए ये कर सकते हैं तो हम सोनिया गांधी के लिए नहीं कर सकते हैं। मोदी जी अभी 8-10 साल से देश ???ें दिखे हैं, सोनिया गांधी का परिवार कबसे इस देश की सेवा करते आ रहा है|
अगर गांधी परिवार बेदाग है तो अब बेहाल क्यों?
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि,''अगर गांधी परिवार बेदाग है तो अब बेहाल क्यों? अगर गांधी परिवार ने भ्रष्टाचार नहीं किया तो हंगामा क्यों? आखिरकार भारत के नागरिकों से अगर किसी ने भ्रष्टाचार किया है तो उससे पुछताछ करना एजेंसियों का काम है। तो क्या गांधी परिवार के लिए कानून अलग से बनेगा?| अगर कांग्रेस के पास छिपाने के लिए कुछ ना हो तो हंगामा करने की जरूरत नहीं है। ये तिलमिलाहट क्यों है, घबराहट क्यों है, छटपटाहट क्यों है? ये कहीं ना कहीं दिखाता है कि दाल में कुछ काला है या तो पूरी दाल ही काली है:|
सोनिया गांधी वह महिला है जिनकी सास और पति देश के लिए शहीद हो गए, सरकार को इतनी शर्म नहीं आती
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, सोनिया गांधी वह महिला है जिनकी सास और पति देश के लिए शहीद हो गए। सरकार को इतनी शर्म नहीं आती है कि आप किसके साथ किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। ED वाले उनके घर जाकर बयान ले सकते थे, कई बार ऐसा किया गया है कि ED घर जाकर बयान लेती है|
अशोक गहलोत ने कहा कि,सोनिया गांधी जी को जेसे बुलाया गया वो बेहतर हो सकता था। हम जानते हैं और मानते हैं कि कानून सबके लिए बराबर है। इनके शासन में कानून सबके लिए समान नहीं है। जो BJP में है उसके लिए कानून बदल जाता है। इन्होनें देश में 2 कानून बनाया है विपक्ष के लिए अलग और पक्ष के लिए अलग|
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि, कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को सड़क पर इसलिए उतार रही है ताकि जिस मामले में ED ने बुलाया है लोगों का ध्यान उधर से भटकाया जाए। जबकि कांग्रेस के लोगों को बुलाकर सोनिया जी या राहुल गांधी को बताना चाहिए था कि हमें ED ने समन क्यों किया और हमसे क्या पुछताछ की|
सोनिया गांधी के आवास पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के ईडी के सामने पेश होने से पहले उनके सरकारी आवास 10 जनपथ पहुंचे।
नई दिल्ली DCP अमृता गुगुलोथ ने कहा कि,आज ED ने सोनिया जी को समन किया है जिसे लेकर कुछ विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिली है, हमने इसके मद्देनज़र सारी तैयारी की हुई है, रैफ, लोकल पुलिस और अन्य पुलिस बल की तैनाती की गई है। हमारी अपील है कि नियमों का उल्लंघन न करें और पुलिस के साथ सहयोग करें|
सोनिया गांधी के आवास पहुंची प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अपनी मां और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंची हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में आज ED के सामने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी पेश होंगी।
दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में प्रदर्शन
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी की आज ED के समक्ष पेशी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रदर्शन किया।
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि,सोनिया गांधी की ED के द्वारा पूछताछ होने वाली है इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी की ये सत्याग्रह नहीं बल्कि देश और देश के कानून के खिलाफ ये दुराग्रह है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस मामले में आरोपी हैं और वे दोनों जमानत पर हैं। उन पर धोखाधड़ी का आरोप है| वे हाईकोर्ट गए वहां याचिका खारिज हुई, वे सुप्रीम कोर्ट गए वहां भी याचिका खारिज हुई|