मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

चाहे कुछ भी हो, मेरा कर्तव्य वही रहेगा... ':'मोदी सरनेम' मामले में SC से राहत मिलने के बाद राहुल गांधी

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को 'मोदी सरनेम' टिप्पणी पर मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद, राहुल गांधी ने कहा कि भारत के विचार की रक्षा करने का उनका क…

चाहे कुछ भी हो, मेरा कर्तव्य वही रहेगा... ':'मोदी सरनेम' मामले में SC से राहत मिलने के बाद राहुल गांधी
चाहे कुछ भी हो, मेरा कर्तव्य वही रहेगा... ':'मोदी सरनेम' मामले में SC से राहत मिलने के बाद राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को  'मोदी सरनेम' टिप्पणी पर मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद, राहुल गांधी ने कहा कि भारत के विचार की रक्षा करने का उनका कर्तव्य वही है और ऐसा करना जारी रहेगा। 'मोदी सरनेम' मानहानि मामले में सजा पर सुप्रीम कोर्ट (Suprem Court) की रोक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि इंडिया की रक्षा करना ही उनका कर्तव्य है और यही रहेगा।


राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, ", "चाहे कुछ भी हो, मेरा कर्तव्य वही रहेगा। भारत के विचार की रक्षा करना।"



सुप्रीम कोर्ट ने 'मोदी' टिप्पणी मनाहानी मामले में आज उनकी सजा पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा आज 'मोदी' उपनाम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद वायनाड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में मार्च निकाला। राहुल गांधी 2019 के आम चुनाव में वायनाड संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। 



सुप्रीम कोर्ट द्वारा 'मोदी' की टिप्पणी मनहानी मामले में सजा पर रोक लगाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली बार मीडिया को बयान दिया|उन्होंने कहा, "आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसो सच्चाई की बात आती है लेकिन कायर जो हो मेरा रास्ता साफ है। मुझे क्या करना है, मेरा क्या काम है उसे मेरे दिमाग में स्पष्टता है। जिन लोगों ने हमारी मदद की और जनता ने जो प्यार और साथ दिया उनके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"




 सुप्रीम कोर्ट द्वारा 'मोदी' उपनाम टिप्पणी मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, " यह हमारे लिए खुशी का दिन है क्योंकि यह लोकतंत्र, संविधान और सच्चाई की जीत है...मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं, यह एक उदाहरण है कि न्याय मिल सकता है...यह सिर्फ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नहीं बल्कि पूरे देश की जीत है...वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो सच्चाई, राष्ट्रहित, युवाओं के अधिकारों और देश में महंगाई के लिए लड़ते हैं...राहुल गांधी को 24 घंटे के भीतर अयोग्य घोषित कर दिया गया। देखते हैं कितने घंटे में बहाल होता है|


ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने 'मोदी सरनेम' मामले में राहुल गांधी की सजा पर लगाई रोक


कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा,''जब सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया तो हमें बहुत खुशी हुई। राहुल गांधी की संसद में अनुपस्थिति महसूस हुई। प्वाइंट ऑफ इनफार्मेशन के माध्यम से मैंने संसद में सभापति को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में बताया और कहा कि उनकी सदस्यता जल्द से जल्द बहाल की जानी चाहिए...आज सत्य की जीत हुई| आज पूरा देश जानता है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बेबुनियाद तथ्यों पर फंसाया गया है। उनके खिलाफ सभी साजिशें नाकाम हो गई हैं



सुप्रीम कोर्ट द्वारा 'मोदी' उपनाम टिप्पणी मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर शिवसेना(उद्धव ठाकरे गुट) के विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा,''मैं समझता हूं कि यह उचित आदेश है। यदि आप आज के फैसले को देखें, तो यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हमारे पास सच बोलने वाले लोग लोकसभा में वापस आ रहे हैं। इस देश में नफरत की, प्रतिशोध की राजनीति नहीं जीतेगी। हम इस आदेश का समर्थन करते हैं|



ये भी पढ़ें: बीजेपी की 'साजिश' नाकाम : SC द्वारा 'मोदी सरनेम' मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर कांग्रेस


कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि,'' अदालतों या हमारे द्वारा आगे बढ़ने का कोई रास्ता नहीं है। आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता यह है कि कृपया उनकी(राहुल गांधी) सदस्यता बहाल करें, लोकसभा और उनके उचित अधिकार वाले घर में उनकी वापसी उतनी ही समय अवधि में बहाल की जाए जिस तरह उन्हें बाहर किया गया था|



 केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीसन ने कहा कि,''सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला सत्तारूढ़ सरकार के उन लोगों के लिए झटका है जिन्होंने राहुल गांधी को लोकसभा से बाहर करने की कोशिश की थी...राहुल गांधी ने PM मोदी और गौतम अडानी के बीच नापाक सांठगांठ पर सवाल उठाया था। अगले ही दिन राहुल गांधी को संसद से बेदखल करने की साजिश रची गई|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।