मुंबई : Pornography Film Case : पोर्नोग्राफी मामले में जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जमानत मिल गई है| मुंबई की एक अदालत ने व्यवसायी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में ज़मानत दी है। उन्हें 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई है।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें एक एप्लिकेशन के जरिए रिलीज किए जाने जैसे संगीन आरोप लगे थे| राज कुंद्रा को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है| इससे पहले राज की कई बार जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी। राज 27 जुलाई से न्यायित हिरासत में थे।
राज कुंद्रा को 19 जुलाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसके बाद से वह लगातार कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे थे| आज पूरे 2 महीने के बाद उन्हें कोर्ट ने राहत दी है| मालूम हो कि फरवरी में मड आईलेंड में पुलिस ने छापा मारा था और पोर्न रैकेट का भंडाफोड़ किया था| इस केस में 'गंदी बात' (Gandi Baat) फेम टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehna Vasisth) का नाम सामने आया था|