Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

दिल्ली में 'Monkeypox' का एक और केस, 35 वर्षीय नाइजीरियाई युवक पॉजिटिव

  • by: news desk
  • 01 August, 2022
दिल्ली में 'Monkeypox' का एक और केस,  35 वर्षीय नाइजीरियाई युवक पॉजिटिव

नई दिल्लीराजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है। दिल्ली में रहने वाला एक 35 वर्षीय नाइजीरियाई व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है। इससे पहले दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया था।



सोमवार, 1 अगस्त को दिल्ली में रहने वाला एक 35 वर्षीय नाइजीरियाई व्यक्ति का मंकीपॉक्स टेस्ट पॉजिटिव आया है। संक्रमित व्यक्ति का हाल ही में विदेश यात्रा का इतिहास नहीं है, यह भारत में मंकीपॉक्स का छठा मामला है|



संक्रमित व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार उसे पिछले पांच दिनों से बुखार था और शरीर पर फफोले पड़ गए थे। उसके सैंपल को जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे भेजा गया था।



 बता दें कि केरल में मंकीपॉक्स से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह देश में मंकीपॉक्स से मौत का पहला और इकलौता मामला है।केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने भारत की पहली मंकीपॉक्स से मौत की पुष्टि की|



केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा था कि,''केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज चावक्कड़ कुरंजियूर में मंकीपॉक्स के लक्षण वाले एक व्यक्ति की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। विदेश में किए गए परीक्षण का परिणाम सकारात्मक था। उन्होंने त्रिशूर में इलाज की मांग की|



उन्होंने कहा कि,''इलाज में देरी की भी जांच कराई जाएगी। एक युवक की मंकी पॉक्स से मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पुन्नयूर में बैठक बुलाई है। मृतक युवक की संपर्क सूची और रूट मैप तैयार किया गया|





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन