नई दिल्ली: मेघालय के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रशंसा की, जो पार्टी की ''भारत जोड़ो यात्रा' का नेतृत्व कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि वह (कांग्रेस नेता राहुल गांधी) अच्छा काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 3,570 किलोमीटर की यात्रा कुछ "अच्छे परिणाम" देगी।
बुलंदशहर जिले के मूढ़ी बाकापुर गांव में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मलिक ने कहा कि राहुल गांधी अच्छा काम कर रहे हैं और उन्होंने उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं. "मुझे उम्मीद है कि इस यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के भी देश के लिए कुछ अच्छे परिणाम होंगे।"
गुरुवार के कार्यक्रम में, सत्य पाल मलिक ने कहा कि वह पीएम मोदी के खिलाफ नहीं हैं और उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर वह अपने द्वारा उठाए गए मुद्दों पर कार्रवाई करते हैं तो यह पीएम मोदी के लिए फायदेमंद होगा।
देश के किसान और युवा गहरे संकट में हैं
मलिक ने कहा कि देश के किसान और युवा गहरे संकट में हैं। “सरकार ने एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) समिति के अध्यक्ष के रूप में एक व्यक्ति को नियुक्त किया है जिसने तीन विवादास्पद कृषि कानून तैयार किए हैं। उन्होंने कहा,'अगर एमएसपी के मुद्दे पर कुछ नहीं होगा है, तो इससे किसानों और सरकार के बीच 'बड़ी' लड़ाई होगी, ”
राज्यपाल ने कहा कि,' वह पीएम मोदी के साथ मुद्दों को उठा सकते हैं क्योंकि उन्होंने खुद को समृद्ध नहीं किया है। नहीं तो प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग ने उन पर छापा मारा होता। उन्होंने केंद्र की अग्निपथ योजना की भी आलोचना करते हुए कहा कि अगर देश की 'फौज' (सैन्य) और किसान मजबूत नहीं हैं तो देश की सुरक्षा प्रभावित होगी।
राजपथ का नाम बदलने की जरूरत नहीं थी
मेघालय के राज्यपाल ने दिल्ली के बीचों-बीच "राजपथ" का नाम बदलने के लिए मोदी सरकार पर भी कटाक्ष किया| मलिक ने कहा कि राजपथ का नाम बदलने की जरूरत नहीं थी। यह नाम कोई अंग्रेजों का दिया हुआ नहीं था।
मेघालय के राज्यपाल ने कहा कि "राजपथ" का नाम बदलने की कोई आवश्यकता नहीं थी क्योंकि, यह नाम देश के पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिया था, न कि अंग्रेजों ने। राजपथ का नाम देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिया था, अंग्रेजों ने नहीं