नई दिल्ली: यूपी चुनाव के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा खुलासा किया है| उन्होंने बताया है कि चुनाव से पहले कांग्रेस, बसपा संग गठबंधन करना चाहती थी| मायावती को सीएम पद का ऑफर भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने जवाब तक नहीं दिया|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि,'' मायावती ने चुनाव ही नहीं लड़ा। हमने मायावती को संदेश दिया कि गठबंधन कीजिए और मुख्यमंत्री बनिए। उन्होंने बात तक नहीं की। जिन लोगों ने अपना खून, पसीना देकर उत्तर प्रदेश में दलितों की आवाज़ को जगाया। आज मायावती कहती हैं कि मैं उस आवाज़ के लिए नहीं लडूंगी|
राहुल गांधी ने कहा है कि हमने तो ये भी कहा था कि वो मुख्यमंत्री बन सकती हैं| लेकिन उन्होंने CBI, ED के डर से चुनाव ही ठीक से नहीं लड़ा| हम कांशीराम का काफी सम्मान करते हैं| उन्होंने दलितों को सशक्त किया था| हालांकि, इससे कांग्रेस कमजोर हुई, लेकिन ये मुद्दा नहीं है|
राहुल गांधी ने कहा कि,''मायावती कहती हैं कि वे नहीं लड़ेंगी| रास्ता एकदम खुला है, लेकिन सीबीआई, ईडी, पेगासस की वजह से वे लड़ना नहीं चाहती हैं|