मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

झूठ, फरेब और नफरत का राज': कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है| मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, 'लोकतांत्रिक मूल्यों' को कमजोर कर रही मोदी सरकार| एआईसीसी मु…

झूठ, फरेब और नफरत का राज': कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का मोदी सरकार पर हमला
झूठ, फरेब और नफरत का राज': कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का मोदी सरकार पर हमला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है| मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, 'लोकतांत्रिक मूल्यों' को कमजोर कर रही मोदी सरकार| एआईसीसी मुख्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के भाषण के बाद  खड़गे ने कहा, "... किसी ने नहीं सोचा था कि हम एक ऐसा समय देखेंगे जब झूठ को प्राथमिकता दी जाएगी और सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए काम करेंगे।"



मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,'BJP और RSS का सपना है कि ये देश विपक्ष मुक्त हो। वो लोग न्यू इंडिया की बहुत बात करते हैं...ये सरकार न्यू इंडिया की बात करती है। लेकिन ये कैसा न्यू इंडिया है जिसमें युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, जहां किसानों को जीप के नीचे कुचल दिया जा रहा है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है| और अत्याचारियों का सम्मान हो रहा है। ये कैसा न्यू इंडिया है जहां जनता महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं लेकिन सरकार आंखे बंदकर रखे हुए हैं आदि...इस न्यू इंडिया को बनाने के लिए वो कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं क्योंकि कांग्रेस के रहते ऐसा हो नहीं सकता|



कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,' मैं जानता हूं कि ये दौर मुश्किल है, हम सब जानते हैं कि लोकतंत्र की स्थापना कांग्रेस न??? की थी, उसको बदलने की कोशिश आज हो रही है| उन्होंने कहा, "किसने सोचा था कि भारत की राजनीति में ऐसा भी दौर होगा, जिसमें झूठ का बोलबाला होगा और सत्ता में बैठे हुक्मरान लोकतंत्र को कमजोर करने में जुटे होंगे|



खड़गे ने कहा,''मैं ये भी जानता हूं कि झूठ, फरेब और नफरत के इस तंत्र को हम तोड़कर रहेंगे| कांग्रेस की विचारधारा भारत के संविधान की विचारधारा है और करोड़ों देशवासी उसमें दिल से यकीन करते हैं| 



मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,'कांग्रेस अध्यक्ष के नाते मैं देश में लोकतंत्र बचाने के पक्षधर देशवासियों से कहना चाहता हूं कि आइए, हम सब एकजुट होकर साथ चलें। मैं उन सबको यकीन दिलाना चाहता हूं कि देश की भलाई इसी में है, हमें एकजुट होना होगा| उन्होंने कहा, " ये सरकार न्यू इंडिया की बात करती है। ये कैसा न्यू इंडिया है- जिसमें युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, किसानों को जीप के नीचे कुचला जा रहा है, जिसमें महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है, और अत्याचारियों का सम्मान किया जा रहा है|


उन्होंने कहा,मैं राहुल गांधी जी का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस बात को समझा और हर मुश्किल को दरकिनार करते हुए भारत जोड़ो यात्रा पर निकल पड़े हैं। राहुल जी लोगों से मिल रहे हैं, संगठनों से चर्चा कर रहे हैं, दुख-दर्द को समझ रहे हैं| करोड़ों युवा जो भारत को धर्म, जाति, जेंडर के बंटवारे से ऊपर देखना चाहते हैं। जो युवा भारत में शांति, रोजगार, विकास चाहते हैं; ये युवा ही देश व कांग्रेस की उम्मीद हैं| उदयपुर नवसंकल्प चिंतन शिविर घोषणा पत्र के हर बिंदु को लागू किया जाएगा|



शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,''आज मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है, आज एक सामान्य कार्यकर्ता को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुनकर ये सम्मान देने के लिए आप सबका हार्दिक आभार और धन्यवाद देता हूं|   खड़गे ने कहा,'जो यात्रा मैंने 1969 में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में शुरू की थी, उसे आपने आज इस मुकाम पर पहुंचाया है | जिस महान राजनीतिक दल का नेतृत्व महात्मा गांधी जी, नेहरू जी, सुभाषचंद्र बोस जी, पटेल जी, मौलाना आजाद जी, बाबू जगजीवन राम जी, इंदिरा जी, राजीव जी ने किया हो; उस जिम्मेदारी को संभालना मेरे लिए सौभाग्य और गौरव की बात है|


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,'आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस पार्टी का बेमिसाल योगदान है। बाबा साहेब डा. अंबेडकर जी ने इस देश के संविधान के निर्माण के लिए योगदान दिया है, इस देश के संविधान की रक्षा के लिए हमको लड़ना होगा| कांग्रेस के सभी पूर्व अध्यक्षों को याद करते हुए मैं आप सबको भरोसा दिलाता हूं कि अपनी मेहनत से, अपने अनुभव से जो कुछ संभव होगा, वह सब करूंगा|



मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,'आज करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से श्रीमती सोनिया गांधी जी के बहुमूल्य योगदान के प्रति हृदय से आदर व सम्मान व्यक्त करना चाहूंगा| खड़गे ने कहा,''सोनिया जी हमेशा सच्चाई की राह पर चलती रही हैं। सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति करने वालों के इस दौर में त्याग की जो मिसाल सोनिया जी ने दी है, उसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं है| सोनिया जी के नेतृत्व में ही दो बार यूपीए की सरकार बनी, तब आम लोगों के हित में एक से एक शानदार काम हुए। इन कामों में मनरेगा, भोजन का अधिकार, RTE, फॉरेस्ट राइट प्रमुख रहे हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।