मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार, पार्टी के सभी CWC सदस्यों, AICC महासचिवों और प्रभारी ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। इस दौरान पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी, राजस्थान CM अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ CM भूपेश…

मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार, पार्टी के सभी CWC सदस्यों, AICC महासचिवों और प्रभारी ने दिया इस्तीफा
मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार, पार्टी के सभी CWC सदस्यों, AICC महासचिवों और प्रभारी ने दिया इस्तीफा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। इस दौरान पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी, राजस्थान CM अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल और पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे। मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के बाद पार्टी के सभी CWC सदस्यों, AICC महासचिवों और प्रभारी ने कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है|



शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,''आज मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है, आज एक सामान्य कार्यकर्ता को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुनकर ये सम्मान देने के लिए आप सबका हार्दिक आभार और धन्यवाद देता हूं|   खड़गे ने कहा,''आज इस अवसर पर कांग्रेस के करोड़ों कार्यकर्ता की तरफ से सोनिया गांधी जी के बहुमूल्य योगदान के प्रति मैं हृदय से आभार प्रकट करना चाहूंगा। आपने कांग्रेस को रात-दिन एक करके संभाला है और आपके नेतृत्व में 2 बार UPA की सरकार बनी|



मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,'BJP और RSS का सपना है कि ये देश विपक्ष मुक्त हो। वो लोग न्यू इंडिया की बहुत बात करते हैं लेकिन ये कैसा न्यू इंडिया है जिसमें युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, जहां किसानों को जीप के नीचे कुचल दिया जा रहा है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है| और अत्याचारियों का सम्मान हो रहा है। ये कैसा न्यू इंडिया है जहां जनता महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं लेकिन सरकार आंखे बंदकर रखे हुए हैं आदि...इस न्यू इंडिया को बनाने के लिए वो कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं क्योंकि कांग्रेस के रहते ऐसा हो नहीं सकता|



शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा,''मैं नए पार्टी अध्यक्ष खड़गे जी को बधाई देती हूं। सबसे अधिक संतोष इस बात का है कि जिन्हें अध्यक्ष चुना है वे एक अनुभवी और धरती से जुड़े हुए नेता हैं। एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए अपनी मेहनत और समर्पण से इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं|




दिल्ली: कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी AICC मुख्यालय पहुंचे।



दिल्ली: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी एआईसीसी कार्यालय पहुंचीं। एआईसीसी कार्यालय में कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आ ज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे।



मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यभार संभालने पर पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने कहा कि,'' खड़गे जी की नीतियां पंडित जवाहर लाल नेहरू की नीतियां होगी। लोकतंत्र और समाजवाद को हमें मजबूत करना, जाति प्रथा को खत्म करना है..इसमें कुछ नई भी नीतियां शामिल हो सकती हैं|



9:20 AM · Oct 26, 2022

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि,''आज मल्लिकार्जुन खड़गे साहब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। सोनिया जी ने जो फैसला किया कि गैर-गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष बने और खड़गे जी बन भी गए हैं तो हम सब की जिम्मेदारी है कि इसे हम कामयाब करें और पार्टी को मजबूत करें|



गहलोत ने कहा कि,'आज एक नई शुरुआत हो रही है और एक दलित नेता को पार्टी का अध्यक्ष बनने का मौका मिला है तो ये बहुत बड़ा फैसला है, खड़गे साहब को ये अवसर मिला है तो हम उन्हें बधाई देते हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि हमें सभी वर्गों का समर्थन और फायदा मिलेगा|



9:10 AM · Oct 26, 2022 

कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने समता स्थल पर स्वतंत्रता सेनानी और दलित नेता जगजीवन राम को पुष्पांजलि अर्पित की।



8:39 AM · Oct 26, 2022 

कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शांति वन में जवाहरलाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।



8:20 AM · Oct 26, 2022 

दिल्ली: कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजीव गांधी स्मारक पर राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।




8:09 AM · Oct 26, 2022 

कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में  राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। मल्लिकार्जुन खड़गे आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।