नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का मंगलवार की सुबह निधन हो गया| वो 85 वर्ष के थे और काफी वक्त से बीमार चल रहे थे|उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और उनके बेटे आशुतोष टंडन ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी।उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- बाबूजी नहीं रहे।
उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने MP राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि श्री लालजी टंडन के निधन पर देश ने एक लोकप्रिय जन नेता,योग्य प्रशासक एवं प्रखर समाज सेवी को खोया है, वो लखनऊ के प्राण थे।उन्होंने लालजी टंडन के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक की घोषणा की है|
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,''म.प्र.के राज्यपाल श्री लालजी टंडन जी के निधन की खबर सुनकर शोक हुआ।उनके निधन से देश ने एक लोकप्रिय जननेता,योग्य प्रशासक एवं प्रखर समाज सेवी को खोया है। वे लखनऊ के प्राण थे।ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना करता हूँ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं|