चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का काफिला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी रवाना हो गया। पंजाब कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में मोहाली से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (जहां हाल ही में हिंंसा की घटना हुई थी) जा रहा है। सिद्धू ने कहा कि यदि कल तक लखीमपुर की घटना के लिए दोषी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो भूख हड़ताल करुंगा।
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि,''अगर कल तक केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी नहीं हुई और उन्होंने जांच ज्वाइन नहीं किया तो मैं कल भूख हड़ताल पर बैठूंगा|
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा,''सियासत को लहू पीने की लत है , वर्ना मुल्क में सब ख़ैरियत है ।।