मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Kapil Sibal Quits Congress: कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा-'जब तक कांग्रेस में था तो....

लखनऊ: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है| कपिल सिब्बल ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल क…

Kapil Sibal Quits Congress: कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा-'जब तक कांग्रेस में था तो....
Kapil Sibal Quits Congress: कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा-'जब तक कांग्रेस में था तो.... | फ़ोटो: TVL News

लखनऊकांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है| कपिल सिब्बल ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि, मैंने 16 मई को कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया था|



समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा का नामांकन भरने के बाद कपिल सिब्बल ने कहा कि,'मैंने 16 मई को कांग्रेस पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है| सिब्बल ने कहा कि,'' मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा के लिए नामांकन भरा है। मैं अखिलेश यादव का आभारी हूं कि उन्होंने मेरा समर्थन किया। मैं आजम ख़ान के प्रति भी आभार प्रकट करता हूं|



कपिल सिब्बल ने कहा कि,''मैं समझता हूं कि जब एक निर्दलीय की आवाज उठेगी तो लोगों को ऐसा लगेगा कि वे किसी पार्टी से नहीं जुड़े हुए हैं। हम विपक्ष में रहकर गठबंधन बनाना चाहते हैं ताकि हम मोदी सरकार का विरोध करें|



सिब्बल ने कहा कि,'हम चाहते हैं कि 2024 में ऐसा माहौल बने कि मोदी सरकार की जो खामियां हैं, उसे जनता तक पहुंचाया जा सकें। मैं इसका प्रयास करूंगा|



कपिल सिब्बल ने कहा कि,''जब तक मैं कांग्रेस में था तो मैं इधर-उधर की टिप्पणियां कर सकता था। अब मैं कांग्रेस में नहीं हूं, मैंने इस्तीफा दे दिया है तो मैं कांग्रेस के बारे में कुछ नहीं कहूंगा| किसी के साथ 30-31 साल संबंध रहे हों, उनसे संबंध छोड़ना आसान काम नहीं होता|



कपिल सिब्बल के नामांकन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा,''आज कपिल सिब्बल ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया है। वो समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा में जा रहे हैं। पहला नामांकन हुआ है। पार्टी की तरफ से दो और जा सकते हैं, बहुत जल्द उनका भी नामांकन हो जाएगा| हमें उम्मीद है कि कपिल सिब्बल देश के बड़े मुद्दों पर अपनी और समाजवादी पार्टी के पक्ष को रख पाएंगे|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।