मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यह किस्सा है 'डेमोकुर्सी' का...: LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती पर जयराम रमेश

नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि,''प्रधानमंत्री मोदी ने रसोई गैस की क़ीमतों में अचानक से कटौती कर दी है। लेकिन ऐसा अभी ही क्यों किया गया, आप पूछ सकते ह…

यह किस्सा है 'डेमोकुर्सी' का...: LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती पर जयराम रमेश
यह किस्सा है 'डेमोकुर्सी' का...: LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती पर जयराम रमेश | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि,''प्रधानमंत्री मोदी ने रसोई गैस की क़ीमतों में अचानक से कटौती कर दी है। लेकिन ऐसा अभी ही क्यों किया गया, आप पूछ सकते हैं?  


यह किस्सा है 'डेमोकुर्सी' का.....

--कर्नाटक में बीजेपी की हार - LPG की ऊंची क़ीमत चुनाव के मुख्य मुद्दों में से एक थी।

--दो महीनों में INDIA की दो बेहद सफल बैठकें और तीसरी अगले दो दिनों में होने वाली है।

--कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने 100 दिनों में अपनी 5 गारंटी लागू कर दी है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार 500 रुपए में LPG सिलेंडर दे रही है। --लोगों का शानदार रिस्पांस मिल रहा है क्योंकि वे भाजपा के कुशासन से परेशान थे।



कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि,''5 राज्यों के विधानसभा चुनावों से तीन महीने पहले, जहां BJP निश्चित रूप से हारने जा रही  है, और लोकसभा चुनाव से छह महीने पहले, भाजपा वास्तव में तिनके का सहारा ले रही है।  आने वाले महीनों में ऐसे और 'गिफ्ट्स' की उम्मीद है क्योंकि प्रधानमंत्री अपनी कुर्सी से चिपके रहने के लिए और अधिक बेचैन दिख रहे हैं।


यह भी पढ़ें: ₹200 सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन मुफ्त...



आगामी चुनावों पर नजर रखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को सभी कनेक्शन धारकों के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र ने मंगलवार को रसोई गैस की कीमतों में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती करने का फैसला किया। 









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।