श्रीहरिकोटा: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO ) ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) शार, श्रीहरिकोटा से एलवीएम3-एम2/वनवेब इंडिया-1 मिशन लॉन्च किया। LVM3 M2/OneWeb India-1 मिशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। ISRO ने कहा, ‘‘ सभी 36 उपग्रहों को निर्धारित कक्षाओं में स्थापित कर दिया गया है|
ISRO चेयरमैन डॉ. एस. सोमनाथ ने कहा, ‘‘यह एक ऐतिहासिक मिशन है...यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन के कारण संभव हुआ है क्योंकि वे चाहते थे कि LVM3 NSIL के साथ वाणिज्यिक बाजार में सबके सामने आए और हमारे लॉन्च वाहनों के संचालन के लिए वाणिज्यिक डोमेन की खोज और विस्तार करे|
ISRO चेयरमैन ने कहा, ‘‘चंद्रयान-3 लगभग तैयार है। अंतिम एकीकरण और परीक्षण लगभग पूरा हो गया है। फिर भी, कुछ और परीक्षण लंबित हैं, इसलिए हम इसे थोड़ी देर बाद करना चाहते हैं और दो स्लॉट उपलब्ध थे एक फरवरी में और दूसरा जून में। हम लॉन्च के लिए जून (2023) स्लॉट लेना चाहेंगे|