मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

IRCTC Case: तेजस्वी यादव की जमानत रद्द करने से दिल्ली कोर्ट का इनकार

नई दिल्ली: दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत ने मंगलवार को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) घोटाले से जुड़े एक मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को दी गई जमानत को रद्द क…

IRCTC Case: तेजस्वी यादव की जमानत रद्द करने से दिल्ली कोर्ट का इनकार
IRCTC Case: तेजस्वी यादव की जमानत रद्द करने से दिल्ली कोर्ट का इनकार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत ने मंगलवार को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) घोटाले से जुड़े एक मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को दी गई जमानत को रद्द करने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें राहत (जमानत) रद्द करने के आदेश के लिए कोई विशेष आधार नहीं मिला। IRCTC घोटाला मामले की सुनवाई के लिए तेजस्वी यादव आज सुबह दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पेश में हुए थे|



विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि यादव ने "उन्हें दी गई स्वतंत्रता का खुले तौर पर दुरुपयोग किया"।



एजेंसी ने दावा किया कि हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस में, तेजस्वी यादव ने कानून की प्रक्रिया को बिगाड़ने और पूरी जांच के साथ-साथ परिणामी ट्रायल को विफल करने का प्रयास किया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सीबीआई अधिकारियों और उनके परिवारों को "सीधी धमकी" और गवाहों को "अप्रत्यक्ष धमकी" दी।



सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कहा, तेजस्वी द्वारा यह कहने की कोशिश की गई कि सीबीआई किसी के निर्देश पर काम कर रही है| तेजस्वी ने एजेंसी की इमेज खराब करने की कोशिश की|



तेजस्वी यादव ने हालांकि दावा किया कि उन्होंने 2018 में उन्हें दी गई जमानत की किसी भी शर्त का उल्लंघन नहीं किया। तेजस्वी के वकील ने कोर्ट से कहा कि उन्होंने जो इंटरव्यू में कहा इसका केस से कोई लेना देना नहीं है|



तेजस्वी यादव के वकील मनिंदर सिंह ने अदालत को बताया, “मैं (तेजस्वी) विपक्ष में हूं और गलत काम पर सवाल उठाना मेरा कर्तव्य है। वर्तमान सरकार सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय का दुरुपयोग कर रही है। सभी विपक्षी दल इसे महसूस करते हैं|



वकील ने कोर्ट से कहा कि,''सीबीआई बताए कि आईआरसीटीसी केस में मैने किस शर्त का उल्लंघन किया|  मैं (तेजस्वी) लैंड फॉर जॉब स्कैम में आरोपी नहीं हूं| सीबीआई की पिक एंड चूज पॉलिसी है| शर्त ये थी कि मैं गवाहों को प्रभावित नहीं करूंगा, सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करूंगा..लेकिन सीबीआई बताए कि क्या मैने ऐसा किया है? तेजस्वी के वकील ने कोर्ट से सीबीआई के अर्जी को जुर्माने के साथ खारिज करने की मांग की है| उन्होंने कहा कि येधमकी नहीं थी| सीबीआई का आरोप गलत है.


फिलहाल, अदालत ने यादव की जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया, उसने उन्हें जिम्मेदार होने और सार्वजनिक रूप से बोलते समय उचित शब्दों का चयन करने के लिए कहा।



"ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए। आपको शब्दों का चयन सावधानी से करना चाहिए और ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए जो गवाहों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हों।" अदालत ने कहा, “आप एक बहुत ही जिम्मेदार पद पर हैं। ऐसे शब्दों का प्रयोग ठीक नहीं है। सार्वजनिक रूप से उपयुक्त शब्दों का प्रयोग करें क्योंकि आपके शब्द जनता की एक बड़ी संख्या को प्रभावित करते हैं। आपको अपने शब्दों के निहितार्थ को समझना होगा, ”।



दरअसल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) घोटाले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जमानत रद्द करने का अनुरोध अदालत से किया था| आज इस मामले में तेजस्वी यादव 10 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए हैं| सीबीआई ने उनकी जमानत रद्द करने की अर्जी लगाते हुए कोर्ट से कहा था कि वो एजेंसी को धमकाने वाले बयान दे रहे हैं, ऐसे में उनकी जमानत रद्द की जाए| इस पर कोर्ट ने तेजस्वी यादव को 18 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने और जबाब दाखिल करने के लिए कहा था|



यह मामला, आईआरसीटीसी घोटाला दो आईआरसीटीसी होटलों के परिचालन अनुबंध को एक निजी फर्म को सौंपने में कथित अनियमितताओं से संबंधित है, जब राजद प्रमुख लालू प्रसाद रेल मंत्री थे। वह इस मामले का मुख्य आरोपी है। अक्टूबर 2018 में अदालत ने तेजस्वी यादव को उनके खिलाफ जारी समन के अनुसरण में पेश होने के बाद जमानत दे दी थी।



पटना में राजद कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की अदालत के आदेश का स्वागत किया और बीरचंद पटेल मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर मिठाई बांटी.



लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया ,''जनता जनार्दन की दुआओं में ऐसी  शक्ति है बीजेपी के लाख षड्यंत्र के बावजूद भी जीत हमारी होती है,  इतिहास गवाह है जिसने लोगों के दिलों पर हुकूमत किया है दलालों और गद्दारों की टोली ने उसी के दामन में दाग लगाने का षड्यंत्र किया है..' .

रोहिणी आचार्य ने कहा, “आज नींद न आएगी सुशील मोदी को जेल भेजने का सपना देख रहा था जो तेजस्वी को..| देश के गद्दारों को दुख है इस बात की लालू जी की लोकप्रियता और  तेजस्वी के कीर्तिमान की..



तेजस्वी के बड़े भाई और बिहार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा: “भगवान भी देख रहे हैं कि कौन गलत है और कौन सही है। हम कोर्ट का सम्मान करते हैं। विरोधी हमें फंसाने की कोशिश करते हैं लेकिन भगवान सबकी रक्षा करते हैं।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।