मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अरुणाचल में LAC के पास भारतीय-चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प, घ???यल हुए भारतीय सैनिकों को सैन्य अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली: 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारतीय और चीनी सेना के जवानों के बीच झड़प हुई थी। झड़प में कुछ भारतीय सैनिक घायल हो गए थे। LAC पर चीनी सैनिको…

अरुणाचल में LAC के पास भारतीय-चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प, घ???यल हुए भारतीय सैनिकों को सैन्य अस्पताल में कराया गया भर्ती
अरुणाचल में LAC के पास भारतीय-चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प, घ???यल हुए भारतीय सैनिकों को सैन्य अस्पताल में कराया गया भर्ती | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारतीय और चीनी सेना के जवानों के बीच झड़प हुई थी। झड़प में कुछ भारतीय सैनिक घायल हो गए थे। LAC पर चीनी सैनिकों के साथ झड़प में घायल हुए भारतीय सैनिकों को असम के गुवाहाटी में एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



सूत्रों ने बताया कि,'' 9 दिसंबर को चीनी पीएलए सैनिकों और भारतीय सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में संघर्ष हुआ। भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को करारा जवाब दिया। घायल चीनी सैनिकों की संख्या भारतीय सैनिकों की तुलना में अधिक है|



संघर्ष के तुरंत बाद दोनों पक्ष इलाके से पीछे हट गए। चीनी पीएलए सैनिकों की संख्या लगभग 300 थी जो भारी तैयारी के साथ आए थे, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका सामना करने के लिए भारतीय सैनिक पूरी तरह से तैयार होंगे|



सूत्रों ने कहा, "घटना के बाद, क्षेत्र में भारत के कमांडरों ने शांति बहाल करने के लिए चीन के कमांडर के साथ फ्लैग मीटिंग की| जिसके बाद मामला सुलझा लिया गया|  अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर में एलएसी के साथ कुछ क्षेत्रों में, अलग-अलग धारणा के क्षेत्र हैं, जहां दोनों पक्ष अपने दावे की सीमा तक क्षेत्र में गश्त करते हैं। 



अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में LAC पर चीनी सैनिकों के साथ झड़प में घायल हुए भारतीय सैनिकों को असम के गुवाहाटी में एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



इससे पहले,भारतीय और चीनी सैनिक  जून 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में आमने-सामने की लड़ाई में भिड़ गए थे| जिसमे 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे, जबकि चीनी सैनिक अज्ञात संख्या में हताहत हुए|  चीन ने 4 सैनिक मारे जाने की बात ही कबूली थी| घटना के बाद दोनों पक्षों ने अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा दी|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।