मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

आयकर विभाग ने महाराष्ट्र में प्रमुख व्यापारिक समूहों के 20 से ज्यादा ठिकानों पर की छापेमारी

नई दिल्ली: आयकर विभाग ने 25 अगस्त 2022 को रेत खनन, चीनी उत्पादन, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवा, मेडिकल कॉलेज आदि के संचालन में कार्यरत समूहों के ठिकानों पर छापामारी की। इस छापेमारी में सोलापुर, उस्मान…

आयकर विभाग ने महाराष्ट्र में प्रमुख व्यापारिक समूहों के 20 से ज्यादा ठिकानों पर की छापेमारी
आयकर विभाग ने महाराष्ट्र में प्रमुख व्यापारिक समूहों के 20 से ज्यादा ठिकानों पर की छापेमारी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आयकर विभाग ने 25 अगस्त 2022 को रेत खनन, चीनी उत्पादन, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवा, मेडिकल कॉलेज आदि के संचालन में कार्यरत समूहों के ठिकानों पर छापामारी की। इस छापेमारी में सोलापुर, उस्मानाबाद, नासिक और कोल्हापुर जिले में 20 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की गई।



छापेमारी अभियान के दौरान बड़ी संख्या में सबूत मिले, जिसमें कागजी दस्तावेज और डिजिटल डेटा भी शामिल है, जिन्‍हें अब जब्त कर लिया गया है। इन सबूतों से समूहों द्वारा आयकर की चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले अलग-अलग तौर-तरीकों का पता चला। इन तरीकों में फर्जी खर्च, अघोषित नगद बिक्री, कर्ज/उधार प्रविष्टियां शामिल थीं।



रेत खनन और चीनी उत्पादन में शामिल समूह से 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की अघोषित चीनी बिक्री के दस्तावेज हासिल हुए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। कार्रवाई से पता चला है कि समूह ने अपनी अघोषित आय को अपने खातों में फर्जी कर्जों के तौर पर दर्ज किया था। समूह को कर्ज देने वाले कुछ लोगों और समूह के प्रायोजकों ने माना है कि समूह ने जो अघोषित नगदी जमा की है, जिसका मूल्य 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है, उसे जाली कर्जों के तौर पर खाते में दर्ज किया है।



कर ना भरने वाली एक कॉरपोरेट कंपनी द्वारा 43 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बिक्री से लगभग 43 करोड़ रुपये हासिल करने के सबूत मिले हैं।


एक दूसरा समूह, जो सड़क निर्माण, स्वास्थ्यसेवा और मेडिकल कॉलेजों के संचालन में कार्यरत है, उससे भी अघोषित नगद रसीदें मिली हैं, जो "कैपिटेशन फीस", वेतन वापसी और डॉक्टर्स/पीजी छात्रों को भुगतान किए गए भत्ते से संबंधित थीं। साथ ही फर्जी खर्चों से की गई बुकिंग और संविदा भुगतान आदि के सबूत भी मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। प्राथमिक अनुमानों के मुताबिक, समूह की इस तरह की अघोषित आय 35 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है।



अब तक इस छापेमारी में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की बेहिसाब आय मिली है। साथ ही 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई है।


अभी आगे की जांच जारी है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।