नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जनता दल (यूनाइटेड) अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आज बुधवार को (12 अप्रैल, 2023 को) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की| मीटिंग के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और नीतीश कुमार ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की है|
मीटिंग में बिहार कांग्रेस के प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह और राजद के मनोज झा भी मौजूद थे | नीतीश कुमार के साथ मीटिंग के बाद कांग्रेस ने विपक्ष को एकजुट करने और 2024 के आम चुनाव में चुनौती देने के प्रयासों में एक 'ऐतिहासिक कदम' का दावा किया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, "विपक्ष को एकजुट करने के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम है। हम विपक्षी दलों की दृष्टि विकसित करेंगे और आगे बढ़ेंगे ... हम देश के लिए एक साथ खड़े होंगे|" मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर बैठक के बाद नीतीश कुमार ने कहा, "हम जितने दलों को एकजुट कर सकते हैं और एक साथ आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।"
इससे पहले कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "हमने यहां ऐतिहासिक बैठक की है। आज बहुत से मुद्दों पर चर्चा हुई है। हमने तय किया कि सभी पार्टियों को एक जुट कर और एक होकर आगे के चुनाव लड़ेंगे। हम सभी उसी रास्ते पर आगे चलेंगे | "
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, "अभी बात हो गई है। हमने काफी देर चर्चा की है...अधिक से अधिक पार्टियों को पूरे देश में एक जुट करने का प्रयास करना है। हम आगे एक साथ काम करेंगे ये तय हो गया है |"
राहुल गांधी ने कहा कि, "जैसा कि खड़गे जी ने कहा.. जैसा कि नीतीश जी ने कहा.. यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। आप पूछते हैं कि (बीजेपी को हराने के लिए) कितने विपक्षी दलों की जरूरत है? यह एक प्रक्रिया है... जितने लोग हमसे जुड़ना चाहते हैं, हम उन्हें साथ लेकर चलेंगे।" एक साथ आगे बढ़ेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, "विपक्ष को एक करने में एक बेहद ऐतिहासिक कदम लिया गया है, यह एक प्रक्रिया है। विपक्ष का देश के लिए जो विजन है हम उसे विकसित करेंगे। जितनी भी विपक्षी पार्टी हमारे साथ चलेंगी हम उन्हें साथ लेकर चलेंगे और लोकतंत्र और देश पर जो आक्रमण हो रहा है हम उसके ख़िलाफ एक साथ खड़े होंगे और लड़ेंगे|
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया, "संविधान सुरक्षित रखेंगे, और लोकतंत्र बचाएँगे ! श्री Rahul Gandhi जी और हमने बिहार के मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी, उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव जी व अन्य नेताओं से मुलाक़ात कर, जनता की आवाज़ को एक साथ उठाने और देश को नई दिशा देने का संकल्प दोहराया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा,''विचारधारा की इस लड़ाई में, विपक्ष की एकता की ओर आज एक ऐतिहासिक कदम लिया गया है। साथ खड़े हैं, साथ लड़ेंगे - भारत के लिए!