मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022: भुखमरी सूचकांक में पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका से भी पिछड़ा भारत

नई दिल्ली: ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 में भारत छह पायदान फिसलकर 121 देशों में से 107वें स्थान पर आ गया।भारत को युद्धग्रस्त अफगानिस्तान को छोड़कर सभी दक्षिण एशियाई देशों से पीछे रखा गया है। इस सूचकांक म…

ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022: भुखमरी सूचकांक में पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका से भी पिछड़ा भारत
ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022: भुखमरी सूचकांक में पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका से भी पिछड़ा भारत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 में भारत छह पायदान फिसलकर 121 देशों में से 107वें स्थान पर आ गया।भारत को युद्धग्रस्त अफगानिस्तान को छोड़कर सभी दक्षिण एशियाई देशों से पीछे रखा गया है। इस सूचकांक में पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका भी भारत से आगे हो गया है|


भूख और कुपोषण पर नजर रखने वाले ग्लोबल हंगर इंडेक्स - यूरोपियन एनजीओ कंसर्न वर्ल्डवाइड और वेल्थुंगरहिल्फ़ के प्रकाशकों ने भूख के स्तर को "गंभीर" करार दिया है।


ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) ने जानकारी दी कि चीन, तुर्की और कुवैत सहित 17 देशों ने 5 से कम  जीएचआई स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है|


पड़ोसी देश पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार को क्रमशः 99, 64, 84, 81 और 71वां स्थान दिया गया है - सभी देश भारत से ऊपर हैं। पांच से कम स्कोर के साथ 17 देशों को सामूहिक रूप से 1 और 17 के बीच स्थान दिया गया है।



ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत से नीचे के देश हैं- जाम्बिया, अफगानिस्तान, तिमोर-लेस्ते, गिनी-बिसाऊ, सिएरा लियोन, लेसोथो, लाइबेरिया, नाइजर, हैती, चाड, डेम, कांगो गणराज्य, मेडागास्कर, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, यमन।।



रिपोर्ट के बाद विपक्षी नेताओं ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर हमला किया है| 



रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 8 साल में 2014 के बाद से हमारा स्कोर खराब हुआ है| उन्होंने पूछा, "प्रधानमंत्री मोदी कब बच्चों के बीच कुपोषण, भूख और लाचारगी जैसे वास्तविक मुद्दों का समाधान करेंगे?" 



कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि, माननीय प्रधान मंत्री कब बच्चों में कुपोषण, भूख और स्टंटिंग और वेस्टिंग जैसे वास्तविक मुद्दों को संबोधित करेंगे? भारत में 22.4 करोड़ लोग कुपोषित हैं| ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत का स्थान सबसे नीचे है - 121 देशों में से 107



पी चिदंबरम ने कहा कि,मोदी सरकार के 8 साल में 2014 से हमारा स्कोर खराब हुआ है| सभी भारतीयों में से 16.3 प्रतिशत कुपोषित हैं, जिसका अर्थ है कि उन्हें पर्याप्त भोजन नहीं मिलता है| 19.3 प्रतिशत बच्चे वेस्टेड हैं, 35.5 प्रतिशत बच्चे अविकसित हैं| चिदंबरम ने कहा,''हिंदुत्व, हिंदी थोपना और नफरत फैलाना भूख की दवा नहीं है..



पूर्व मुख्यमंत्री (बिहार) लालू प्रसाद यादव ने कहा कि,''अमृतकाल का भौकाल वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2022 में सूडान, रवांडा, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, पाकिस्तान ने भारत को पछाड़ बेहतर स्थान प्राप्त किया। 121 देशों की सूची में भारत 107वें नंबर पर है। शर्मनाक! ये भाजपाई बचा-खुचा देश और संपत्ति भी अपने पूँजीपति मित्रों को बेच देंगे।



दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के बारे में भाषण देती है लेकिन 106 देश "दिन में दो वक़्त की रोटी'' उपलब्ध कराने में हमसे बेहतर हैं।



सिसोदिया ने ट्वीट किया,'' बीजेपी वाले भाषण तो 5 ट्रिलियन इकॉनमी बनाने के देते हैं. लेकिन हैंगर इंडेक्स में भी हम 107वें नम्बर पर हैं…. दो वक़्त की रोटी उपलब्ध कराने में भी 106 देश, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश तक, हमसे बेहतर है हर बच्चे को अच्छी शिक्षा की व्यवस्था किए बिना भारत नम्बर-1 नहीं बन सकता




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।